सीहोर । 07 जून 2026 को फरियादी तनय खण्डेलवाल निवासी सुदामापुरी थाना भैरुंदा जिला सीहोर ने अज्ञात आरोपी के द्वारा 16-17 लाख रुपये की धोखाधडी एवं ब्लेक मेलिंग व डरा धमकाने से अज्ञात आऱोपी के विरुध्द अपराध क्रमांक 311/2026 धारा 308(2), 308(6), 308(7), 318(4), 351(3) बीएनएस का पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया ।

घटना की गंभीरता को देखते हेतु पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमति सोनाक्षी सक्सेना द्वारा अज्ञात आरोपी की पहचान कर तत्काल कार्यवाही करने के लिए निर्देश दिए गए थे l अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनीता रावत के मार्गदर्शन व एसडीओपी भैरुन्दा सीहोर रोशन कुमार जैन के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी भैरुन्दा घनश्याम दांगी के नेतृत्व में मामले पर त्वरित कार्यवाही हेतु एक विशेष टीम का गठन किया ।

टीम द्वारा दौराने विवेचना सायबर सेल एवं मुखबिर सूचना के आधार पर मामले में आरोपी संजय मीना पिता विमल मीना उम्र 19 साल निवासी ग्राम हासलपुर थाना देहात जिला नर्मदापुरम को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया ।

बाद आरोपी के बताये अनुसार उसके कब्जे से से नगदी 07 लाख रुपये, 02 लाख 15 हज़ार खाते मेें फ्रिज कराये रुपये, दो एन्ड्रोईड फोन जिनकी कीमत करीबन 1 लाख 90 हजार रुपये कुल 11 लाख रुपये का मशरूका विधिवत जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया । आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया ।

आरोपी का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर शेष धनराशि के बारे में पूछताछ की जा रही है । गिरफ्तार आरोपी का नाम संजय मीना पिता विमल मीना उम्र 18 साल 07 माह निवासी ग्राम हासलपुर थाना देहात जिला नर्मदापुरम है ।

पुलिस ने आरोपी के पास से
7,00,000 रुपये नगदी
2,15000 खाते मेें फ्रिज
एक मोबाईल आई फोन 17 प्रो जिसकी कीमत 1,31,000 रुपये
एक मोबाईल रेडमी कम्पनी जिसकी कीमत करीबन 60,000 रुपये
कुल करीबन 11 लाख का मशरूका जप्त किया है ।

इस मामले में
उनि कौशलेन्द्र सिंह , प्रआर दीपक यादव, आर सतेन्द्र दौहरे, आर लवकेश जाट, आर. प्रवीण सोलंकी, आर विश्वास और साइबर सेल सीहोर की सराहनीय भूमिका रही।






















