Spread the love

IMG-20250625-WA0014__01
PlayPause
previous arrow
next arrow

आष्टा। अभी दो दिन पूर्व जावर थाना क्षेत्र के सेमलीबारी के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई गाड़ी जिसमे इंदौर के दो लोगो की मौत हो गई थी कि खबर ठंडी भी नही हुई थी की आज फिर उस ही स्थान के पास एक ओर कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई,जिसमे एक कि मौत एवं 3 गम्भीर घायल हो गये ।

जावर थाना प्रभारी डीएसपी हेमन्त पांडे ने इसकी पुष्टि की है । पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार आज भोपाल-इंदौर हाईवे पर शाम को जावर थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमलीबारी जोड़ के पास एक बलेनो कार अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए एवं एक की मौत हो गई । सभी घायलों को तत्काल 112 पुलिस वाहन एवं राहगीरों की मदद से सोनकच्छ के शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया ।


प्राप्त जानकारी के अनुसार बलेनो कार इंदौर से कालापीपल की ओर जा रही थी ,सेमलीबारी क्षेत्र में सड़क पर दो दिन पूर्व जो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई थी वो पड़ी हुई थी,उसी गाड़ी को देखने मे चक्कर मे आज उक्त गाड़ी अनियंत्रित हो कर गहरी खंती में उतर गई और उक्त भीषण हादसा घट गया ।


सभी घायल किसी कंपनी के कर्मचारी
बताये जा रहै है । जो इंदौर गए थे और वापस कालापीपल लौट रहे थे। रास्ते में यह हादसा हो गया। पुलिस के अनुसार
दुर्घटना में घायल हुए कर्मचारियों के नाम


दिनेश सतनावाद
नरेन शिवहरे
अनिल जोशी
मोनू बताये गये है ।
जावर थाना प्रभारी हेमंत पांडे ने बताया कि इंदौर से कालापीपल जा रही कार जावर क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इसमें से एक कि मौत हुई है ।

पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जावर थाना क्षेत्र में तीन दिन में दो एक्सीडेंट में 3 तीन लोगो की मौत चिंता का विषय बन गया है । इसके पीछे तेज रफ्तार,लापरवाही और यातायात नियमों की अनदेखी के कारण भी सामने आए है । थाना प्रभारी ने बताया की इस मामले में सोनकच्छ पुलिस कार्यवाही कर रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!