आज पूरे देश की ही नही,विश्व के कई देशों की जिसमे खास कर पड़ोसी देशों की निगाह पश्चिम बंगाल सहित सभी पांचों राज्यो के आज आने वाले चुनाव परिणामो पर लगी थी । आज प्रातः से ही आष्टा में भी भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ अन्य दलों के नेता कार्यकर्त्ता, तथा राजनीति में रुचि रखने वाले हर व्यक्ति की निगाह टीवी पर आ रहे चुनावी परिणामो पर लगी हुई थी ।

आज आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर सुबाह से ही टीवी के सामने चुनाव परिणामो को देखने,सुनने अपने कार्यालय पहुच चुके थे,उनके साथ कार्यकर्ताओ ने भी गिनती के साथ दिखाये जा रहे परिणामो को देखा । प्रातः जैसे ही कई राउंड की गिनती के बाद पश्चिम बंगाल,असम सहित अन्य राज्यो में भाजपा की निर्णायक बढ़त सामने आई विधायक कार्यालय में जश्न की तैयारी शुरू हो गई । टीवी के सामने विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के नेतृत्व में चुनाव परिणामो को देख रहे सभी कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल की चर्चित हुई झालमुडी बनाने की सामग्री एकत्रित कर झालमुडी बनाई और सभी ने मिल कर खाई ।

स्मरण रहे पश्चिम बंगाल की जीत में जिस तरह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा चुनाव प्रचार के द्वारा एक दुकान पर पहुच कर दस रुपये की झालमुडी बनवाई ओर दुकान के सामने ही सभी कार्यकर्ताओं से साथ,उनके सामने एक आम और सामान्य नागरिक की तरह खरीदी झालमुडी खाई जिसने इस ऐतिहासिक जीत ने अहं रोल अदा किया साथ ही उक्त झालमुडी विश्व मे प्रसिद्धि पा गई है ।

विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने झालमुडी खाने के बाद कार्यालय के सामने आतिशबाजी चला कर मिठाई वितरित की ओर बंगाल सहित अन्य राज्यो में भगवा जीत की खुशी मनाई ओर सभी को बधाई देते हुए जम कर नारेबाजी की गई । इस अवसर पर धारासिंह पटेल,सुशील संचेती,महेंद्र इंजीनियर,तारा कटारिया,विशाल चौरसिया,धनरूपमल जैन,मोहित सोनी,अर्जुन पटेल,सुमित मेहता,अर्जुन प्रजापति,मनीष धारवा,बंटू सोनी,सौरभ
जैन,दशरथ मेवाडा,धर्मेन्द्र परिहार,शुभम सोनी,राकेश प्रजापति,मनोज मुकाती,जुगल वर्मा,महेंद्रसिंह गऊखेड़ी,सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्त्ता उपस्तिथ रहे और ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया ।

“अन्याय,अत्याचार,तुष्टिकरण की राजनीति को बंगाल की जनता ने आज बिदा किया है-गोपालसिंह इंजीनियर”
पश्चिम बंगाल में भगवा लहराने,भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की जब अत्याचार,अन्याय,दमन,भ्रष्टाचार चरम पर पहुच जाता है,जब सेवा करने वाले सत्ताधारी तुष्टीकरण की राजनीति करने लग जाते है,जनता पर अन्याय होता है तब इस तरह अंधेरा छटता है,सूरज निकलता है और पश्चिम बंगाल की तरह कमल खिलता है । दीदी के 15 साल के राज में पूरे देश ने देखा कि किस तरह दीदी के राज में माँ, बहन,बेटियां असुरक्षित हो गई थी,टीएमसी के गुंडों का कैसा आतंक छा गया था,पूरे राज्य में माँ, माटी, मानुष असुरक्षित था,घुसपैठिये किस तरह बंगला में जमे हुए थे । सम्पन्न चुनाव में बंगाल की जनता ने मौन रह कर अपने एक एक वोट से 15 साल के अत्याचार,अन्याय का बदला लिया

ओर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरे देश मे एवं भाजपा-एनडीए शासित राज्यो में किस तरह विकास की नई इबारत लिखी जा रही है उस विकास पर बंगाल की जनता ने आज कमल का बटन दबाकर मोहर लगा दी ये आज मतगणना में पूरी तरह साफ,स्पष्ट हो गया है । विधायक इंजीनियर ने बंगाल की जनता को,सभी कार्यकर्ताओं,नेताओ,चुनाव आयोग,सुरक्षा एजेंसियों को बधाई दी और आभार व्यक्त किया की पहली बार बंगाल में भय से मुक्त हो कर निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न हुआ ।
“गेहूं उपार्जन को लेकर कलेक्टर के सख्त निर्देश,सभी केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के आदेश”
रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन को सुव्यवस्थित बनाने के लिए कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में गेहूं की अधिक आवक को देखते हुए उपार्जन केन्द्रों पर किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए।कलेक्टर ने निर्देशित किया कि प्रत्येक उपार्जन केंद्र पर कम से कम 7 दिवस की खरीदी हेतु बारदाना, 6 इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे तथा पर्याप्त संख्या में हम्माल एवं तुलावटी उपलब्ध हों। साथ ही बोरों की सिलाई के लिए आवश्यक सामग्री, पीने का पानी, छायादार स्थान एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं किसानों के लिए अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाएं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि गेहूं की खरीदी निर्धारित एफएक्यू मापदंड के अनुसार ही की जाए तथा नॉन एफएक्यू गेहूं की सफाई के लिए आवश्यक उपकरण भी केन्द्रों पर उपलब्ध रहें। नोडल अधिकारी उपार्जन केन्द्रों पर उपस्थित रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करें और खरीदी, परिवहन, भंडारण एवं भुगतान की प्रतिदिन समीक्षा सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कहा कि लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
“जनगणना 2027…..
आष्टा में मकान सूचीकरण कार्य शुरू, प्रगणकों ने घर-घर पहुंचकर कर रहे सत्यापन
31 मई तक चलेगा प्रथम चरण, 196 गांवों में 302 प्रगणक व 48 पर्यवेक्षक तैनात”
भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण ‘मकान सूचीकरण’ का कार्य आष्टा क्षेत्र में 1 मई से प्रारंभ हो गया है, जो 31 मई 2026 तक चलेगा।कलेक्टर श्री बालागुरू के. के निर्देशानुसार जिलेभर में यह अभियान तेजी से संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में नगर पालिका आष्टा के गणना ब्लॉक क्रमांक 50 में आष्टा अनुभाग के अनुभागीय अधिकारी (एसडीएम) श्री नितिन कुमार टाले के निवास पर क्षेत्रीय प्रगणक श्रीमती पवित्रा सारसिया एवं पर्यवेक्षक प्रेमनारायण श्रीवास्तव द्वारा पहुंचकर उनके द्वारा की गई स्वगणना का सत्यापन किया गया तथा आवश्यक जानकारी की पुष्टि की गई।
प्रशिक्षण के बाद शुरू हुआ फील्ड कार्य
जनगणना कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सभी प्रगणकों, पर्यवेक्षकों एवं संबंधित अधिकारियों को पूर्व में प्रशिक्षण दिया गया है। तहसील आष्टा के पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों के प्रथम बैच का प्रशिक्षण शासकीय शहीद भगत सिंह महाविद्यालय के कला संकाय भवन में आयोजित किया गया था, जहां पांच कक्षों में फील्ड ट्रेनर्स द्वारा विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

196 गांवों में व्यापक व्यवस्थाएं
तहसील आष्टा के अंतर्गत 196 गांवों में मकान सूचीकरण कार्य के लिए कुल 302 प्रगणक एवं 48 पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। इसके अतिरिक्त 31 प्रगणक एवं 5 पर्यवेक्षकों को रिजर्व रखा गया है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तुरंत तैनात किया जा सके। वर्तमान में प्रगणकों को आवश्यक सामग्री भी वितरित कर दी गई है और कार्य तेजी से प्रगति पर है।
एसडीएम नितिन कुमार टाले का संदेश
एसडीएम नितिन कुमार टाले ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जब प्रगणक आपके घर आएं, तो उन्हें सही और पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि आंकड़े सटीक और विश्वसनीय बन सकें। यह जानकारी भविष्य की योजनाओं और विकास कार्यों की आधारशिला होती है, इसलिए सभी नागरिक इसमें सहयोग करें।
“जनता ने तुष्टिकरण की राजनीति को नकार विकासवाद को चुना – रायसिंह मेवाड़ा
भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मनाया जीत का जश्न”

वर्ष 2026 के विधानसभा चुनाव परिणामों ने भारतीय राजनीति में एक नया अध्याय लिख दिया है। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय और शानदार प्रदर्शन की खबर जैसे ही नगर में पहुँची, स्थानीय भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई। इस बड़ी जीत का जश्न मनाने के लिए आज नगर के प्रमुख कॉलोनी चौराहा पर बड़ी संख्या में भाजपाई एकत्रित हुए।
ऐतिहासिक जीत पर आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण – कॉलोनी चौराहा पर जीत का जश्न किसी उत्सव से कम नहीं था। कार्यकर्ताओं ने ढोल-धमाकों के बीच जमकर आतिशबाजी की और भारत माता की जय व नरेन्द्र मोदी जिंदाबाद के नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान कर दिया। वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और इस सफलता को प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम की जीत बताया।

मतदाताओं ने विकासवाद को चुना – विजयश्री प्राप्त होने पर नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल की जीत यह दर्शाती है कि जनता ने तुष्टिकरण की राजनीति को नकार कर विकासवाद को चुना है। असम की जीत पूर्वाेत्तर में पार्टी की जड़ों के और मजबूत होने का प्रमाण है। यह जीत राष्ट्रवाद और अंत्योदय की जीत है। पश्चिम बंगाल में मिली सफलता ने सिद्ध कर दिया है कि जनता का विश्वास अब केवल भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर है। इस अवसर पर
नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल चौरसिया, भाजपा जिला महामंत्री तारा कटारिया, नगर महामंत्री मोहित सोनी, नीलेश खंडेलवाल, पार्षद रवि शर्मा, डॉ. सलीम खान, कमलेश जैन, युमो अध्यक्ष मनीष धारवां, सुमित मेहता, बसंत पाठक, कृष्णा शर्मा सहित नागरिकगण मौजूद थे।
“भीषण गर्मी में अंतिम छोर के व्यक्ति को भी जल उपलब्ध कराना हमारा उद्देश्य – रायसिंह मेवाड़ा
नपाध्यक्ष प्रतिनिधि ने जल संयंत्रों का किया औचक निरीक्षण”
प्रदेश सहित नगर में बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए नागरिकों को निर्बाध और शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए नगर पालिका प्रशासन मुस्तैद हो गया है। इसी क्रम में आज नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने परिषद सदस्यों के साथ कन्नौद रोड स्थित दोनों जल शुद्धिकरण संयंत्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मेवाड़ा ने संयंत्रों की कार्यप्रणाली को बारीकी से समझा। उन्होंने मौके पर उपस्थित जलशाखा के अधिकारियों और कर्मचारियों से जल शोधन की प्रक्रिया पर चर्चा की। नपाध्यक्ष प्रतिनिधि ने स्पष्ट किया कि गर्मी के मौसम में पानी की मांग बढ़ जाती है, ऐसी स्थिति में किसी भी तकनीकी खराबी या लापरवाही के कारण नगर की जलापूर्ति प्रभावित नहीं होनी चाहिए।

पेयजल की गुणवत्ता को प्राथमिकता देते हुए नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि एलम-ब्लीचिंग का सही मिश्रण हो, उन्होंने जल शुद्धिकरण में उपयोग होने वाली एलम और ब्लीचिंग पाउडर की वर्तमान मात्रा और स्टॉक की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि मानकों के अनुरूप ही रसायनों का उपयोग किया जाए ताकि नागरिकों को पूरी तरह शुद्ध जल मिल सकें। जल स्रोतों और फिल्टर प्लांट से निकलने वाले पानी की नियमित अंतराल पर जांच करने के निर्देश भी दिए गए। संयंत्र परिसर और जल कुंडों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश – निरीक्षण के दौरान मेवाड़ा ने जलशाखा के कर्मचारियों को सचेत करते हुए कहा कि पेयजल वितरण में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कहीं पाइप लाइन लीकेज या गंदे पानी की शिकायत आती है, तो उसका तत्काल निराकरण किया जाए। हमारा लक्ष्य है कि इस भीषण गर्मी में नगर के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को भी पर्याप्त और स्वच्छ जल प्राप्त हो।

परिषद इसके लिए हर संभव प्रयास कर रही है। निरीक्षण के अंत में उन्होंने आगामी दिनों के लिए बैकअप योजनाओं पर भी चर्चा की, ताकि जल स्तर कम होने की स्थिति में भी आपूर्ति बाधित न हो। इस अवसर पर नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा के साथ नपाउपाध्यक्ष प्रतिनिधि भूरू खां, पार्षदगण डॉ. सलीम खान, कमलेश जैन, अरशद अली, शबाना अंसारी, तारा कटारिया, तेजसिंह राठौर, रवि शर्मा, तेजपाल कल्लू मुकाती, रमेश यादव, कैलाश बागवान, मनोहर विश्वकर्मा, सजन मेवाड़ा आदि मौजूद थे।
























