Spread the love
IMG-20250625-WA0014__01
PlayPause
previous arrow
next arrow

इंदौर -भोपाल हाईवे पर कोठरी- मानाखेड़ी मार्ग पर रात्रि में करीब 8 से 9 बजे के बीच एक इक्को कार एवं बाइक में हुई भिड़ंत में मौके पर ही दो बाइक सवार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई वही एक बाइक सवार गम्भीर हालत में सीहोर से भोपाल रेफर किया गया है । बताया गया कि तीन युवक बाइक से जा रहे थे तभी कार से उनकी बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई । दोनों मृतकों का आज आष्टा में पीएम होने के बाद शव परिजनों को सौपे गये ।

आष्टा थाना प्रभारी गिरीश दुबे ने बताया कि मंगलवार रात 8:30 बजे करीब भोपाल इंदौर हाईवे पर कोठरी माना खेड़ी जोड़ के पास एक ईको वाहन की बाइक से भिड़ंत हो गई जिसमें बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई । मृतक युवकों के नाम निखिल पिता महेश उम्र 21 साल निवासी कोठरी एवं आयुष पिता सुरेश उम्र 19 वर्ष निवासी मानाखेड़ी है ।

वहीं एक युवक जिसका नाम दीपक बताया गया है जो गंभीर घायल होने पर उसे सीहोर रेफर किया गया जहां से उसे भोपाल भेजा गया है । दुर्घटना में बाइक चकनाचूर हो गई है वहीं चार पहिया वाहन का आगे का एक हिस्सा पूरी तरह छात्रिग्रस्त हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है ।

“विधायक कार्यालय में हुई जनसुनवाई…..
चाचरसी के माधोपुर मोहल्ले में ट्रांसफार्मर लगवाने को लेकर ग्रामीणों ने जनसुनवाई में विधायक से की मांग,पंचायत की ओर से सौपा मांग पत्र”

आज विधायक कार्यालय में हुई जनसुनवाई में ग्राम पंचायत चाचरसी के सरपंच प्रतिनिधि राहुलसिंह के नेतृत्व में ग्राम पंचायत के माधोपुर मोहल्ले (मंजरा टोला) में 30 से 40 परिवार निवास करते है । यहा बिधुत लाइन की आवश्यकता है । ग्रामीण जनों ने इस मजरे टोले में ट्रांसफार्मर लगवाया जाये ताकि सभी परिवारों को बिजली मिल सके । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने आज जनसुनवाई में आये अन्य कई ग्रामो के ग्रामीण जनों की वन टू वन मिल कर समस्याओं को सुना ।

स्मरण रहे प्रत्येक बुधवार को आष्टा विधायक अपने कार्यालय में सुबाह 10 बजे से जनता की समस्याओं को सुनने,उनेह हल करवाने के लिये जनसुनवाई करते है । आज बुधवार को प्रातः 10 बजे से कार्यालय में उपस्तिथ रह कर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने जनता की समस्याओं को सुना एवं उनकी समस्याओं को हल करने के सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये ।

आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर जो की हर बुधवार को अपने कार्यालय में जन सुनवाई कार्यक्रम के तहत उपस्तिथ रहते है । आज भी बड़ी संख्या में क्षेत्र से नागरिक जनसुनवाई में पहुचे एवं अपनी अपनी पीड़ा से विधायक को अवगत कराया एवं आवेदन दिये। जनता से प्राप्त आवेदनों पर विधायक ने कहा की आपका जन सेवक होने के नाते आपकी समस्याओं को सुनना, हल करना मेरा धर्म है।

आज आये आवेदनों को तत्काल सम्बंधित विभागों के अधिकारियों से चर्चा कर ग्रामीणों की समस्याओं का समय सीमा में तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिये । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कार्यालय आये सभी नागरिको को भरोसा दिया कि आपकी समस्याओं का जल्द निराकरण होगा,जो मांग शासन स्तर की है उनेह वे शासन तक पहुचायेंगे।


आज जनसुनवाई में ग्राम मैना के
गायत्री मंदिर में निर्माण हेतु राशि प्रदाय करने,ग्राम बड़घाटी में टीन शेड निर्माण,मानसिक रोगी होने से सहायता राशि प्रदाय कराने,ग्राम भीलखेड़ी में धर्मशाला हेतु टीन शेड निर्माण,मुगली में
बाबा रामदेव मंदिर में निर्माण कार्य हेतु राशि,सार्वजनिक टीन शेड निर्माण हेतु राशि स्वीकृति करने,माधोपुर मोहल्ला (मजराटोला) चाचरसी में ट्रांसफार्मर स्थापित कराने,कपिल धारा योजना की तृतीय किस्त की राशि प्रदाय कराने,


किसान सम्मान निधि की राशि प्रदाय कराने,कृषि भूमि रिकार्ड में नाम संशोधन कराने,डाबरी में आवासीय मकान की छत से विद्युत तार का स्थान परिर्वतन कराने,मैना उप-स्वास्थ्य केंद्र मे डॉक्टर के पदों में वृद्धि कराने,अवैध रूप से भूमि रिकार्ड से नाम हटवाकर प्लॉट विक्रय करने,ग्राम बागेर में पेयजल हेतु नवीन हेन्ड पम्प खनन कराने,सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए ।

सभी आई शिकायतों,मांगो एवं आवेदनों को सम्बंधित विभागों को निराकरण हेतु निर्देश दिये है । विभागों की आई समस्याओं को लेकर मौके से ही सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को आई समस्याओं के निराकरण करने के निर्देश दिये,कुछ आवेदन निराकरण हेतु सम्बंधित विभागों को भेजे गये ।

“रॉयल कॉलोनी में श्री नीलकंठेश्वर महादेव प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव प्रारंभ
नृत्य-भक्ति के साथ हुआ शुभारंभ, 3 मई को होगी प्राण प्रतिष्ठा”

नगर की रॉयल कॉलोनी, बायपास चौपाटी (शुजालपुर रोड) स्थित श्री नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर में पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य शुभारंभ बुधवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ। बाबा महाकाल की असीम कृपा से आयोजित इस महोत्सव की शुरुआत रहवासियों ने भक्ति भाव से नृत्य करते हुए धर्म आराधना, हवन एवं पूजन के साथ की।
आयोजन समिति के अनुसार मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य कार्यक्रम 3 मई, रविवार को संपन्न होगा। समिति ने समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से इस पुण्य अवसर पर उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने का आह्वान किया है।


प्रतिदिन होंगे हवन व धार्मिक अनुष्ठान
महोत्सव के अंतर्गत प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक हवन, पूजन एवं विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। आयोजन स्थल रॉयल कॉलोनी, बायपास चौपाटी, शुजालपुर रोड रखा गया है।
पहले दिन हुए प्रायश्चित व मंडप प्रवेश
महोत्सव के प्रथम दिन बुधवार को प्रायश्चित कर्म, पंचांग पूजन एवं मंडप प्रवेश का आयोजन प्रातः 10 बजे से किया गया। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।


यह रहेगा पांच दिवसीय कार्यक्रम
30 अप्रैल (गुरुवार): अन्नाधिवास, देव पूजन, अधिवासन एवं जलाधिवास
1 मई (शुक्रवार): नित्य पूजन, हवन, जलाधिवास एवं पूर्णाहुति सहित धार्मिक अनुष्ठान
2 मई (शनिवार): नित्य पूजन, हवन, प्राण प्रतिष्ठा पूर्व पूजन एवं ध्वजारोहण
3 मई (रविवार): नित्य पूजन, हवन, प्राण प्रतिष्ठा, पूर्णाहुति, प्रथम दर्शन एवं महाआरती
अंतिम दिन सायं 4 बजे पूर्णाहुति के साथ महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा।
विद्वान आचार्यों का मार्गदर्शन
इस धार्मिक आयोजन में यज्ञाचार्य पं. भरत व्यास (आष्टा) के मार्गदर्शन में समस्त अनुष्ठान संपन्न हो रहे हैं, वहीं यज्ञ ब्रह्मा के रूप में पं. विनोद भारद्वाज (आष्टा) अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


रहवासियों के सहयोग से आयोजन
आयोजन समिति ने बताया कि यह महोत्सव रॉयल कॉलोनी के समस्त रहवासियों के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। समिति ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

“कोठरी में तीन दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा महा महोत्सव का समापन विश्वशांति महायज्ञ व भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ”

समीपस्थ कोठरी नगर के गांधी चौक, बड़ा बाजार स्थित जैन मंदिर परिसर में आयोजित तीन दिवसीय श्री 1008 श्रीमज्जिनेन्द्र वेदी प्रतिष्ठा, कलशारोहण महामहोत्सव एवं विश्वशांति महायज्ञ का समापन बुधवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ हुआ। यह आयोजन 27 से 29 अप्रैल तक परम पूज्य मुनिश्री 108 संस्कार सागर जी महाराज के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ।


अंतिम दिन 29 अप्रैल को प्रातःकालीन धार्मिक अनुष्ठानों के पश्चात चिलचिलाती धूप के बीच गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान की प्रतिमा को आकर्षक सुसज्जित रथ में विराजित कर नगर भ्रमण कराया गया। लाभार्थी परिवार अश्व रथ में सवार होकर चल रहे थे, वहीं नगर परिषद अध्यक्ष नगीना राधेश्याम दलपति सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में समाजजन पैदल शामिल हुए।
इसके पश्चात मंदिर परिसर में विधि-विधानपूर्वक वेदी प्रतिष्ठा एवं कलशारोहण का मुख्य कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। साथ ही आयोजन स्थल पर विश्वशांति महायज्ञ में समाजजनों ने आहुतियां देकर विश्व कल्याण की कामना की।


दिनभर चले धार्मिक अनुष्ठान
महोत्सव के दौरान प्रतिदिन प्रातः से रात्रि तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें पूजन, विधान, अभिषेक, प्रवचन एवं महायज्ञ शामिल रहे। सायंकाल संगीतमय महाआरती और भक्ति संध्या ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
समाज के नरेंद्र गंगवाल ने बताया कि आयोजन में आष्टा, भोपाल, सीहोर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजन समिति द्वारा सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रखी गईं। विभिन्न परिवारों ने धार्मिक पात्र बनकर परंपरा का निर्वहन किया।


इस अवसर पर अपने मंगल प्रवचन में मुनिश्री 108 संस्कार सागर जी महाराज ने कहा कि जिस चीज का जब समय आता है, तभी उसका काम होता है और उसके लाभार्थी भी मिल जाते हैं।
“मनुष्य अपने लिए भौतिक सुख-सुविधाओं के साधन तो सहज ही जुटा लेता है, किंतु भगवान के मंदिर का निर्माण, जीर्णोद्धार एवं वेदी प्रतिष्ठा जैसे कार्य विरले ही पुण्यात्मा करते हैं। भगवान को उच्च स्थान पर विराजित करना, मंदिर पर कलश स्थापित करना और साधु-संतों के लिए संत निवास की व्यवस्था करना अत्यंत महान पुण्य का कार्य है।


तीन दिवसीय इस वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव में कोठरी नगर के नागरिकों एवं समाजजनों ने जिस श्रद्धा और समर्पण से भाग लिया है, वह उनके उज्ज्वल भविष्य का संकेत है। भीषण गर्मी भी आपकी आस्था को डिगा नहीं सकी
मुनिश्री संस्कार सागर महाराज ने कहा कि चिलचिलाते हुई गर्मी भी आपकी आस्था को नहीं डिगा पाई, यह सच्ची भक्ति का प्रमाण है। जिनके भाग्य में पुण्य का उदय होता है, वही जिनवाणी सुनने और धर्म कार्यों में सहभागी बनने का सौभाग्य प्राप्त करते हैं।”
महोत्सव मुनिश्री संस्कार सागर महाराज, क्षुल्लक कमल सागर महाराज एवं ब्रह्मचारी श्रीपाल भैय्या (आदिनाथ धाम, अमलाह) के पावन सान्निध्य में संपन्न हुआ।
अंतिम दिवस पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर धर्मलाभ अर्जित किया।

“सांदीपनि विद्यालय आष्टा में मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह आयोजित
राज्य प्रावीण्य सूची में पांचवां स्थान प्राप्त करने पर छात्रा प्रिंसी विश्वकर्मा का विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने किया सम्मान
प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को विधायक ने किया सम्मानित”

नगर के सांदीपनि शासकीय उमावि आष्टा में दिनांक 29 अप्रैल को माध्यमिक शिक्षा मंडल म.प्र. भोपाल द्वारा आयोजित हाई स्कूल हायर सेकेण्डरी परीक्षा 2026 के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीपप्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

प्रतिभाशाली विद्यार्थी सम्मान समारोह कार्यक्रम में विधायक गोपालसिंह इंजीनियर, न.पा. अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा,पूर्व जिला मीडिया प्रभारी सुशील संचेती,
महिला सशक्तिकरण प्रभारी मोना राजेश मेवाड़ा, सौरभ जैन शीतल,प्रवेश शर्मा आदि की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया।

प्राचार्य सितवत खान द्वारा विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर एवं अन्य जनप्रतिनिधियों का पुष्पमाला से स्वागत सम्मान किया गया। प्राचार्य खान द्वारा बताया गया कि इस वर्ष माध्यमिक शिक्षा मंडल म.प्र. भोपाल द्वारा आयोजित परीक्षा 2026 में सांदीपनि विद्यालय आष्टा की छात्रा कु.पिंसी विश्वकर्मा 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राज्य प्रावीण्य सूची में 5वां स्थान प्राप्त किया एवं कु. पदमा परमार ने जिला प्राविण्य सूची में तृतीय स्थान प्राप्त किया इसी प्रकार कक्षा 12वीं के 194 विद्यार्थी एवं कक्षा 10वीं के 136 विद्यार्थियों द्वारा 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवांवित किया।

उत्कृष्ट प्रदर्षन करने पर विद्यालय में इन विद्यार्थियों एवं उनके माता-पिता का भी सम्मान किया गया।
इस अवसर मेधावी विद्यार्थी प्रोत्साहन कार्यक्रम में पधारे क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने अपने उद्बोधन में कहा कि शासन द्वारा म.प्र. का सबसे बड़ा सी.एम. राइज़ विद्यालय भवन आष्टा में बनाया गया है, जिसका लोकार्पण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी द्वारा दिनांक 12 अप्रैल को किया गया। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय के विद्यार्थियों में प्रतिभा का कोई कमी नहीं है, इसी का परिणाम है, कि इतनी बड़ी संख्या में इस विद्यालय के विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए है।

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए शासन द्वारा निशुल्क बस सेवा भी चलाई जा रही है। विधायक इंजीनियर ने बताया कि पूर्व के समय में सरकारी स्कूल में इतनी सुविधा नही हुआ करती थी, लेकिन हमारी सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों के हक में शिक्षा की गुणवत्ता के लिए सांदीपनि विद्यालय की स्थापना की जिसका लाभ आष्टा अंचल के सभी विद्यार्थी ले रहें है।
कार्यक्रम में पधारे जिला पंचायत उपाध्यक्ष जीवन सिंह मंडलोई ने कहा कि सांदीपनि विद्यालय शासन की तरफ से आष्टा क्षेत्र में एक बहुत बड़ी सौगात है, जिससे ग्रामीण एवं मध्यम वर्गीय परिवारों को हिन्दी के साथ साथ अंग्रेजी माध्यम में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा रही है।

नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों का आव्हान किया कि वह मेहनत करने से पीछे नही रहे। मैं भी इस विद्यालय में पढ़ा हूं। हम जब पढ़ते थे, तब सरकारी स्कूलों में इस प्रकार की परिवहन एवं शैक्षणिक व्यवस्था नही थी, हम पैदल विद्यालय आते थे, और विद्या अर्जित करके जाते थे। केवल विद्यार्थी को मन लगाकर पढ़ना है। मेवाड़ा ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी। कार्यक्रम को सुशील संचेती, मोना मेवाडा ने भी संबोधित किया ।


कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सतीष वर्मा द्वारा किया गया। सम्मान समारोह में प्राचार्य सितवत खान ने सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों इनके माता पिता एवं मार्गदर्शी शिक्षकों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी,और कहा कि कोई भी व्यक्ति लक्ष्य तय करके उस दिशा में यदि पूरे मनोयोग से प्रयास करें, तो उसे सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने विद्यार्थियों की इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों, उनके माता पिता एवं मार्गदर्शी शिक्षकों को दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!