आष्टा। आज प्रातः आष्टा-सीहोर मार्ग पर आष्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले इंदौर भोपाल हाईवे पर कचनारिया जोड़ के पास वर्मा यात्री बस सामने दिखी गाय को बचाने में अनियंत्रित होकर खंती में उतर गई और पेड़ से टकरा गई जिसमें बस के आगे बैठे बस के हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गई ।


बस में सवार सभी लगभग 30 यात्री पूरी तरह सुरक्षित है ।भोपाल इंदौर हाईवे पर आष्टा के पास कचनारिया जोड़ पर अहमदाबाद से भोपाल जा रही एक यात्री गाय को बचाने में अनियंत्रित होकर पहले खंती में उतरी ओर पेड़ से टकरा गई ।


बस का अग्र भाग देखने से लगा कि बस की गति काफी तेज रही होगी । घटना के वक्त चालक के पास बस में जो युवक बैठा था,जो बस का हेल्पर बताया गया जिसका नाम पुलिस के अनुसार सुनील मुकाती निवासी पोलय बताया उसकी मौके पर ही मौत हो गई ।


मृतक बस में बुरी तरह फस गया था जिसे बामुश्किल निकाला गया । मौके पर पहुची पुलिस ने बताया की आज प्रातः करीब 8 बजे भोपाल इंदौर हाईवे पर आष्टा से करीब 10 किलोमीटर दूर कचनारिया जोड़ के पास अहमदाबाद से भोपाल जा रही है वर्मा ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई बस में करीब 30 सवारियां बैठी हुई थी,जिसमे 4 यात्री घायल हुए,शेष सकुशल है उन्हें अपने अपने-अपने घर की ओर अन्य साधनों से रवाना किया ।


बस में सवार सुनील मुकाती जो हेल्पर बताया गया उम्र 35 वर्ष निवासी पोलाय जिला शाजापुर की मौत हो गई । दुर्घटना में मृतक युवक को बस का केबिन काटकर निकलना पड़ा।
जानकारी लगते ही आष्टा थाना पुलिस,108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और मृतक को पीएम के लिए आष्टा सिविल अस्पताल लेकर आई ।


घटना के दौरान बस का टायर भी फुट गया था ।
बस चालक रामचंद्र मुकाती निवासी पोलाय ने बताया कि बस के सामने गाय के अचानक आ जाने से सामने कुछ भी नहीं दिखा और गाड़ी कंट्रोल करने के लिए ब्रेक लगाया,ब्रेक चिपक गये, टायर फूट गया ओर बस अनियंत्रित होकर पेड़ में टकरा गई । आष्टा थाना पुलिस के एएसआई रमेश मांझी ने बताया की अस्पताल से आई सूचना पर मर्ग कायम कर जांच शुरू की है ।
























