Spread the love
IMG-20250625-WA0014__01
PlayPause
previous arrow
next arrow

आष्टा। माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल द्वारा घोषित कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणामों में स्थानीय संस्कृति स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नगर व संस्था का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय की इस शानदार उपलब्धि में कक्षा 12वीं की छात्रा आरुषी बुधवन्त ने 480 अंक (96%) अर्जित कर सीहोर जिले में द्वतीय स्थान प्राप्त किया, जो आष्टा नगर एवं विद्यालय के लिए बहुत गौरव की बात है तथा विद्यालय में

आशी ताम्रकार 457 अंकों (91.4%) एवं तमन्ना बालोदिया 452 अंक (90.4%) अर्जित किए । इसी प्रकार कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणामों में प्राची वर्मा ने 456 अंक (91.2%) प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान, अर्निका जैन ने 443 अंक (88.6%) के साथ द्वितीय एवं राधा सैंधव ने 419 अंकों (83.8%) के साथ तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाया।


​इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय के प्राचार्य सर्वेश उपाध्याय एवं उपप्राचार्य महेन्द्र सिँह परिहार ने कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों के कड़े परिश्रम और शिक्षकों के सही दिशा-निर्देशन का प्रतिफल है। विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाएँ अनिता ताम्रकार, दिलीप शास्त्री, प्रदीप भूमरकर, हीरा चंदनानी, विकास माहेश्वरी, महेंद्र सिंह ठाकुर, इंदर धनगर, रिजवान सिद्दीकी, रितेश महेश्वरी, पवन मेवाड़ा एवं चिराग सोनी आदि ने

हर्ष व्यक्त करते हुए छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की है। नगर के गणमान्य नागरिकों एवं अभिभावकों ने विद्यालय के अनुशासित वातावरण और श्रेष्ठ शिक्षण पद्धति को इस सफलता का आधार बताते हुए सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!