Spread the love
IMG-20250625-WA0014__01
PlayPause
previous arrow
next arrow

आष्टा । विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र को संविधान देने वाले संविधान शिल्पी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी किसी एक के नहीं सर्वहारा वर्ग के है ,जब उन्होंने संविधान का निर्माण किया तो उन्होंने किसी एक के लिये नही सभी के लिये समान रूप से सोचा,विचार किया और संविधान में लिखा ।

अभी कुछ लोगो ने संविधान को लेकर बड़ी चिंता की,उनेह ज्यादा चिंता करने की जरूरत नही है । बाबा साहब द्वारा लिखा संविधान को न ना कोई खत्म कर सकता है ना बदल सकता है बाबा साहब द्वारा लिखित संविधान अटल अजर और अमर है उक्त उदगार अंबेडकर जयंती पर संयुक्त जयंती समारोह समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहे । कार्यक्रम स्थल पर सभी ने बाबा साहब की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर नमन किया

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक इंजीनियर ने कहा कि
पूर्व की सरकार जिसने की देश के आजाद होने के 50 से 60 साल तक भारत पर राज किया लेकिन उन्होंने बाबा साहब को भारत रत्न नहीं दिया जब 1999 में एनडीए के समर्थन से चल रही सरकार केंद्र में थी तब उस सरकार ने बाबा साहब को भारत रत्न की उपाधि से विभूषित किया । वही बाबा साहब के पंच तीर्थो के विकास भी हमारी सरकारों ने किया । आज सब बातें बहुत करते है,जबकि काम करना चाहिए । बाबा साहब ने कहा है शिक्षित बनो,संगठित रहो और संघर्ष करो । आज चिंता इस बात की करना होगी कि हमारी संतान कैसे अच्छी से अच्छी शिक्षा प्राप्त करे,कैसे अच्छा जीवन जिये ।

क्योकि बाबा साहब ने संविधान में जो आरक्षण दिया है उसका लाभ आप शिक्षा पाने के बाद ही पा सकते है । मोदी जी ने गरीबो की चिंता की,डॉ मोहन यादव ने चिंता की सरकार ने गरीब कल्याण की योजनाएं शुरू की आज उसके अच्छे परिणाम ये आये की देश के 25 करोड़ गरीब आज बीपीएल सूची से ऊपर आ गये है । हमारी उन्नति,प्रगति का अगर सबसे बड़ा कोई हथियार है तो वो है शिक्षा । व्यक्ति जीवन तो जीता है लेकिन जो जीवन उसने जिया उसने उसने ये देखो की हमने गरीबो के लिये क्या किया है । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा सिद्दीकगंज में बाबा साहब की मूर्ति लगाई है 15 लाख से उक्त स्थल को विकसित किया जायेगा। अनुसूचित जाति,जनजाति वर्ग बड़ा मेहनत कश समाज है । युवाओ को कहना चाहता हु आप जब अच्छी शिक्षा ग्रहण करेंगे तभी प्रतिस्पर्धा के युग मे आपको आरक्षण का लाभ मिलेगा । हर क्षेत्र आज प्रति स्पर्धा का हो गया है,जो मेहनत करेगा वो आगे बढ़ेगा।अगर आप शिक्षित नही हुए,योग्य नही हुए तो आरक्षण का लाभ नही पा सकेंगे । दो दिन पूर्व हमने मुख्यमंत्री से मांग की थी कि हमे हमारे युवा बच्चों के लिये आईटीआई चाहिये वो हमें मिला है,उसका लाभ युवाओ को मिलेगा । हमारी सरकार गरीबो के लिये रोटी,कपड़ा,मकान,शिक्षा,स्वास्थ की चिंता कर रही है । आज 82 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज दे रही है,मकान दे रही है,शिक्षा,स्वास्थ सुविधा दे रही है । फिजूलखर्ची बन्द करे,देखे देख होड़ बन्द करे ।आगे आये और सरकार की योजनाओं का लाभ उठायें ।


आज अंबेडकर जयंती समारोह में संयुक्त जयंती समारोह समिति को कहा कि अब वो आयोजन के खर्च की चिंता ना करे हर वर्ष अंबेडकर जयंती पर जो भी खर्च होगा वो आपका ये विधायक करेगा आप अब खर्च की चिंता से मुक्त हो जाये । वही नेमावर में बन रही समाज की धर्मशाला के लिये भी विधायक ने 05 लाख देने की घोषणा की ।
कार्यक्रम के पूर्व निकली रैली का भाजपा नगर मंडल की अध्यक्ष अंजनी विशाल चौरसिया के नेतृत्व में स्वागत किया गया । वार्ड 13 में नपा अध्यक्ष हेमकुंवर मेवाडा,अंजनी चौरसिया के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब की मूर्ति पर फूलमाला पहना कर उनेह नमन किया ।

अंबेडकर जयंती समारोह को अध्यक्ष बापूलाल मालवीय,
जीवनसिंह मंडलोई,कैलाश परमार,बंशीलाल धनवाल,कमलसिंह चौहान,आरपी पोरवाल,जगदीश चौहान,रघुनाथसिंह मालवीय,अम्बाराम मालवीय,अर्जुन मालवीय,आत्माराम पचलासिया,एडवोकेट जावेद बापूलाल मालवीय,जयसिंह ठाकुर,सुशील संचेती, जुगल वर्मा,चांद भाई,जगदीश द्रविड़,रामचरण दवारिया, कृपालसिंह मालवीय, राजकुमार मालवीय,नरेन्द्र कुशवाह,गुलाबबाई ठाकुर,मीना सिंगी,बलवंतसिंह बगाना,मनोज वैद्य,सितवत खान,शायर एवं एडवोकेट जावेद,जितेंद्र मालवीय आदि ने भी सम्बोधित किया । संचालन राजाराम दवारिया ने एवं आभार मुकेश मालवीय ने व्यक्त किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!