Spread the love
IMG-20250625-WA0014__01
PlayPause
previous arrow
next arrow

आष्टा। जो व्यक्ति रोजाना रात्रि में सोशल मीडिया पर लगभग रोजाना रामायण की चौपाई पढ़ता देखा जाता हो,ओर उस ही व्यक्ति के खिलाफ अगर थाने में छेड़छाड़ का मामला दर्ज होता है तो निश्चित ये उस व्यक्ति के चरित्र और उसके घिनोने चेहरे को उजागर करता है ।

ऐसा ही एक मामला आष्टा अनुविभाग के पार्वती थाने में एक महिला की रिपोर्ट पर एक सफेदपोश नेता बाबूलाल मालवीय के ऊपर दर्ज हुआ है,जो पहले भाजपा में था,बाद में वो कांग्रेस में चला गया और अब फिर वो भाजपा में लौट आया है । ये पूर्व में भाजपा से पार्षद भी रह चुका है ।

पार्वती थाना प्रभारी हरिसिंह परमार ने बताया की कल पार्वती थाना क्षेत्र में ही रहने वाली एक 30 वर्षीय महिला ने थाने पहुच कर अपने साथ घटी पूरी घटना से पुलिस को अवगत कराया । पीड़िता महिला ने बताया की आरोपी बाबूलाल मालवीय पिता नानूलाल मालवीय निवासी नजरगंज आष्टा उसे दिनांक 08 अप्रेल 2026 को दिन में करीब 11 से 12 बजे घुमाने का कह कर साथ ले गया ओर मुझे बायपास अलीपुर की होटल प्रतीक्षा में ले गया । वहां उसने मेरे साथ जबरन जबरजस्ती करने की कोशिश कर छेड़छाड़ की ।

पार्वती थाना पुलिस ने पीड़िता महिला की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 109/26 के तहत धारा 75(1)(i) बीएनएस एवं 351(3) के अंतर्गत छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज कर लिया है । पार्वती थाना प्रभारी हरिसिंह परमार ने बताया की उक्त मामले की जांच की जा रही है। मामले कि गम्भीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


कल से ही उक्त प्रकरण नगर में चर्चा का विषय तो बना है वही नागरिक सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर तरह तरह के कमेंट्स पोस्ट कर रहे है । वही आरोपी राजनीतिक रूप से राजनीति से भी जुड़ा है इसलिये नगर की राजनीति भी गरमा गई है ।

“पार्वती थाना पुलिस की बड़ी कार्यवाही
धोखा धडी एवं अमानत में ख्यानत के पुराने मामले में आरोपी को मय सहित किया गिरफ्तार”

आष्टा । 02/09/2022 को
घटना स्थल से फरियादी से आरोपी ने ट्रक खरीदा ओर ले गया लेकिन इकरार के अनुसार फरियादी के पैसे नहीं दिए और ट्रक पर दुसरी नंबर प्लेट लगा कर राजस्थान में व्यापार करता रहा ।
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना पार्वती में अपराध क्रमांक 339/2022धारा 420,406 आईपीसी का कायम कर विवेचना में लिया गया ।

दौरान विवेचना मे आरोपी ओर वाहन की तलाश में दीपक कुमार शुक्ला पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त अधीक्षक सुनीता रावत के द्वारा अनुविभागी अधिकारी पुलिस आष्टा दामोदर गुप्ता आष्टा व थाना प्रभारी पार्वती हरिसिंह परमार के मार्गदर्शन में टीम गठित कर ट्रक एवं आरोपी तलाश में निर्देशित कर रवाना किया गया । 08/04/26 को टीम गठित कर राजस्थान के लिए रवाना की गई जिसमें एएसआई हीरेश सोनी, प्रधान आरक्षक दिनेश सिसोदिया, आरक्षक नितिन वर्मा रवाना हुवे । मुखबिर सूचना तथा तकनीकी साक्ष्य की मदद से अपराध के आरोपी एवं ट्रक क्रमांक UP 21 CN 4829 को राजस्थान के थाना सदर पाली से अभिरक्षा में आरोपी को लेकर पूछताछ करने पर अपराध स्वीकार किया ।

जिसका न्यायालय से पुलिस रिमांड पर ट्रक जप्त कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया । इस मामले में सहायक उप निरीक्षक हीरेश सोनी, प्रधान आरक्षक दिनेश सिसोदिया, आरक्षक नितिन वर्मा एवं सायबर शाखा से प्रधान आरक्षक सुशील साल्वे एवं शैलेंद्र सिंह की बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!