Spread the love
IMG-20250625-WA0014__01
PlayPause
previous arrow
next arrow

आष्टा । राज्य शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित किये गये कक्षा 5 व कक्षा 8 के परीक्षा परिणामों में नगर के अलीपुर में स्थित मार्टिनेट कॉन्वेन्ट हायर सेकेण्डरी स्कूल का परीक्षा परिणाम शत् – प्रतिशत रहा तथा विद्यार्थियों एवं विद्यालय के लिये उत्साहजनक बात ये रही कि इन कक्षाओं में सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुये।

कक्षा 5 में कु. देवांशी शर्मा नें 90.5 प्रतिशत अंक के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान बनाया वहीं दूसरा स्थान कु. हर्षिता यादव 90 प्रतिशत, तीसरा स्थान कु. हर्षिता मालवीय 89 प्रतिशत, चौथा स्थान लकी मेवाड़ा 88.5 प्रतिशत तथा पांचवा स्थान कु. अनुष्का पुष्पद एवं कु. लक्ष्मी मालवीय नें 88.25 प्रतिशत के साथ प्राप्त किया। इस प्रकार कक्षा 8 में कु. रिद्धिमा खत्री नें 90.6 प्रतिशत के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा दूसरा स्थान कु. रेणुका मेवाड़ा एवं कु. जिकरा खान 90.5 प्रतिशत, तीसरा स्थान कु. कृतिका मेवाड़ा 89 प्रतिशत, चौथा स्थान सक्षम चंद्रवंशी 88.6 प्रतिशत तथा पांचवा स्थान कु. ऐना कुलसुम नें 88 प्रतिशत के साथ प्राप्त किया।


इस अवसर पर विद्यालय के संचालक नोशे खान में प्रसन्नता व्यक्त करते हुये सभी विद्यार्थियों को बधाई दी तथा प्रबंधक विनीत त्रिवेदी नें भी बधाई देते हुये कहा कि सभी विद्यार्थियों नें अपने परीक्षा परिणाम से विद्यालय, परिवार एवं नगर का गौरव बढ़ाया है। निश्चित रूप से आप सभी का भविष्य उज्जवल है तथा आपके रूप में हम राष्ट्र के उज्जवल भविष्य की भी कल्पना कर सकते हैं। साथ ही इन विद्यार्थियों की सफलता के पीछे जिन अनुभवी एवं समर्पित शिक्षक/शिक्षिकाओं का योगदान है उन सभी को भी बधाई के साथ आभार।

विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती प्रीति त्रिवेदी एवं प्रबंधक मण्डल के अतुल जैन सुराणा, रेखा शर्मा, शिखा तिवारी, कुशल भूतिया एवं राखी यादव नें भी इन विद्यार्थियों के साथ विद्यार्थियों को प्रशिक्षित करने वाले सभी शिक्षक/शिक्षिकाओं रचना ठाकुर, सोनू भूतिया, सुल्ताना अली, जी.डी. बैरागी, रागिनी नामदेव, मनीष चौरसिया, सरिता मेवाड़ा, रागिनी मेवाड़ा, शुभि जैन, साक्षी अजनोदिया, उमा मेवाड़ा, सरोज सेन, सुष्मिता कालेलकर, अंकिता राठौर,

तमन्ना वर्मा एवं उर्मिला जायसवाल को बधाई दी और बताया कि इन विद्यार्थियों के लिये जल्दी ही एक सम्मान समारोह आयोजित कर इन्हें सम्मानित किया जायेगा ताकि इनका उत्साहवर्धन हो सके एवं इसी लगन के साथ ये आगे अपने अध्ययन को जारी रखते हुये सफलता के नये कीर्तिमान स्थापित कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!