Spread the love

सीहोर । इछावर तहसील के ग्राम बाबड़िया नोआबाद में कल रात्रि में एक विवाह समारोह में आयोजित भोज में भोजन करने के बाद लोगो को उल्टी दस्त आदि की शिकायत होने की घटना ने क्षेत्र को हिला कर रख दिया ।

घटना की सूचना मिलने के बाद रात्रि में करीब 3 से 4 बजे एसडीएम इछावर श्रीमति स्वाति उपाध्याय,इछावर तहसीलदार,डॉक्टर ग्राम पहुचे ओर बीमार लोगो को इछावर अस्पताल भेजा, पीड़ितों की संख्या अधिक होने पर ग्राम पंचायत में ही एक केम्प लगा कर एवं स्वास्थ विभाग की टीम को घर घर पहुचा कर इलाज शुरू किया ।

एसडीएम स्वाति उपाध्याय ने बताया की शादी समारोह में करीब 12 सौ लोगो ने भोजन किया था उसमे से करीब दो सौ को उल्टी दस्त की शिकायत के कारण इलाज हेतु लाया गया था ।


एसडीएम उपाध्याय ने बताया की खाद्य सुरक्षा विभाग को उक्त कार्यक्रम में जो भोजन बना उसके सैम्पल लेने के भी निर्देश दिये गए है ।

रात्रि में शादी में जिन लोगो ने भोजन किया उसके बाद करीब 2 से 3 बजे लोगो की तबियत बिगड़ने की जानकारी मिली है । पीड़ितों में सभी खतरे से बहार है,3 लोगो को जरूर जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है । देर रात तकरीबन 200 से अधिक लोगो को पेट दर्द उल्टी ओर दस्त की शिकायत होने के बाद ग्राम में अफरातफरी फेल गई थी ।

इछावर स्वास्थ केंद्र में फूड पाइजेनिग के मरीज पहुचने लगे अचानक इतने मरीजो के पहुचने के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी दी गई तत्काल हरकत में आये स्वास्थ विभाग ने एक टीम इछावर रवाना की ओर जिला अस्पताल में इमरजेंसी काल कर डॉक्टर ,पेरामीडिकल ,ओर नर्सिंग स्टाफ को बुलाया गया ।

पीड़ित इछावर,सीहोर सहित कई प्राइवेट अस्पताल में भर्ती है जहाँ उनका इलाज जारी है । एसडीएम ने बताया की इछावर अस्पताल से जो मरीज ठीक हो गये उनेह इलाज के बाद घर रवाना कर दिया है । तकरीबन 15 मरीज इछावर स्वास्थ केंद्र में ओर 2 मरीज जिला अस्पताल में भर्ती है ।

IMG-20250625-WA0014__01
PlayPause
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!