Spread the love
IMG-20250625-WA0014__01
PlayPause
previous arrow
next arrow

आष्टा । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देशानुसार आज 19 मार्च 2026 (गुड़ी पड़वा) से विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने आष्टा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत मुगली से ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ का भव्य शुभारम्भ किया ।

उक्त अभियान के तहत नदियों, तालाबों और बावड़ियों जैसे नये ओर वर्षो पुराने जल स्रोतों को पुनर्जीवित, स्वच्छ और संरक्षित करना ही इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है । आज प्रातः ग्राम मुगली पहुचे आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर,जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सोनू गुणवान का ग्राम पंचायत के सरपंच ज्ञानसिंह ठाकुर , सतीश सोनानिया,बिक्रमसिंह ठाकुर,जनपद पंचायत के गोविंद शर्मा,महेंद्र तिवारी सहित सभी ग्रामीणजनों,जनप्रतिनिधियों ने विधायक का स्वागत सम्मान कर सभी ने एक दूसरे को नव वर्ष गुड़ी पड़वा की बधाई शुभकामनाएं दी ।


ग्राम के मंदिर के समक्ष आज गुड़ी पड़वा पर केसरिया ध्वज भी फहराया गया । आज गुड़ी पड़वा से जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारम्भ ग्राम मुगली की वर्षो पुरानी बाबड़ी को जन सहयोग से साफ,स्वच्छ, और संरक्षित करने के अभियान का शुभारंभ बाबड़ी की मिट्टी खुदाई कर गहरी ओर साफ करने के कार्य से शुभारम्भ किया ।
इस अवसर पर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने अपने संबोधन में कहा की मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व में उक्त जल गंगा संवर्धन अभियान का आज से प्रदेश के सभी स्थानों पर हुआ है ।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यह है की हमारे सभी जल स्रोतों का कायाकल्प हो, अमृत सरोवर, पुराने तालाबों, कुओं और बावड़ियों का जीर्णोद्धार जन सहयोग से किया जाये । इस अभियान के तहत नदियों और जल निकायों में सीधे कचरा और पूजा सामग्री डालने पर रोक लगाना और घाटों की सफाई करना,जल चौपाल, स्कूल रैलियां, दीवार लेखन,और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से आम जनता को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना है ।

यह कार्य हम सब जिसमे हमारी सरकारी मशीनरी के साथ जनभागीदारी को भी सुनिश्चित करते हुए जल स्रोतों के आसपास स्वच्छता के साथ श्रमदान करना भी शामिल होगा । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने बताया की उक्त अभियान जो आज गुड़ी पड़वा नव वर्ष से शुरू हुआ है वो 30 जून 2026 तक चलेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!