Spread the love
IMG-20250625-WA0014__01
IMG_20221206_105242__01
IMG-20240419-WA0041
FB_IMG_1706363074622
FB_IMG_1697447014644
Screenshot_20230818-212639__01
Screenshot_20230818-212645__01
Screenshot_20230818-212716__01
Screenshot_20230930-223828__01
Screenshot_20250224-142826__01
IMG-20240913-WA0064
IMG-20240927-WA0030
IMG-20250617-WA0019
IMG-20241027-WA0028(1)
IMG-20250515-WA0021
IMG-20250309-WA0016
FB_IMG_1697447014644
FB_IMG_1728566922684-1
IMG-20250711-WA0029
IMG-20240229-WA0038
IMG-20250720-WA0025__01
IMG-20250929-WA0043
Screenshot_20251011-105529__01
Screenshot_20251012-141302
PlayPause
previous arrow
next arrow

पूरे रमजान माह में रोजे रखकर मुस्लिम धमार्वलंबीजन दुआ और इबादत करते है। माह के अंतिम दिन चांद निकलने के बाद सभी ने एक-दूसरे को ईद की बधाई दी। आज अलीपुर स्थित ईदगाह एवं नगर की प्रमुख मस्जिदों पर बड़ी संख्या में मुस्लिम धमार्वलंबीजन पहुंचे और ईद की मुख्य नमाज अदा की। ईदगाह पर शहर काजी जनाब फजले बारी आरिफ की उपस्थिति में नमाज अदा कराई गई।

इस अवसर पर नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण ईदगाह पहुंचे, जहां नमाज अदा करने के पश्चात्् शहरकाजी जनाब फजले बारी आरिफ साहब सहित मुस्लिम समाज के वरिष्ठजनों को गले लगाकर ईद की बधाई दी।
नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने कहा कि यह त्यौहार भाईचारे की भावना को मजबूत बनाता है तथा करुणा-भाव और दान की प्रवृत्ति को अपनाने का संदेश देता है। ईद का पर्व हमारे समाज में उम्मीद, सद्भाव और दयालुता की भावना को बढ़ाए। यह पर्व सभी के जीवन में शांति, समृद्धि और खुशियां लेकर आए तथा सबके दिलों में नेकी के रास्ते पर आगे बढ़ने के जज्बे को मजबूत करें।

इस अवसर पर नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा,मुख्य नगरपालिका अधिकारी विनोदकुमार प्रजापति,पूर्व नपाध्यक्ष कैलाश परमार,डॉ विनीत मीना सिंगी,पार्षद डॉ.सलीम खान, हिफज्जुर्रहमान भैया मियां, जाहिद गुड्डू, भूरू खां, नपा में नेताप्रतिपक्ष राजकुमार मालवीय, अरशद अली, मेहमूद अंसारी, अतीक कुरैशी, शेख रईस, नोशे खान, पूर्व जनपद अध्यक्ष गुलाबबाई ठाकुर, सलीम ठेकेदार, बब्बन हाफिज, सुनील कटारा, सनव्वर खां, महेश मेवाड़ा, रशीद नेता, जितेन्द्र शोभाखेड़ी, गबू सोनी सहित बड़ी संख्या में मुस्लिमजन मौजूद थे।

“अखिल भारतीय साहित्य परिषद द्वारा काव्य गोष्ठी का हुआ आयोजन”

अखिल भारतीय साहित्य परिषद जावर द्वारा मेहतवाड़ा मैं काव्य गोष्टी का आयोजन किया गया जिसमें आसपास ओर जावर क्षेत्र के कवियों ने भाग लिया जिसमें प्रमुख रूप से बाबूलाल पटेल, जयनारायण राठौर, विमल कुमार जैन, मोहन पाटीदार, मोहनलाल आर्य ने भाग लिया ।

सभी ने अपने-अपने कविता पाठ का वाचन किया उपस्थित लोगों ने तालिया की गड़गड़ाहट के साथ अभिवादन किया जय नारायण राठौर ने कविता पाठ करते हुए कहा कि
“अंगद जैसा बनकर हम रावण का बल तोलेंगे सबसे ऊपर हो वतन हमारा मजहब की गांठे खोलेंगे जो भारत माता के बेटे हैं वह वंदे मातरम बोलेंगे” जैसी अनेक कविताओं से श्रोताओं का सभी कवियों ने दिल जीत लिया ।

कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त राकेश शर्मा ने किया भाजपा के पूर्व महामंत्री राजेश शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि वर्तमान में युद्ध के कारण जो संकट आया हे वह जल्दी ही समाप्त हो जाएगा वैसे अभी भी सभी को पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल डीजल गैस आदि देशवासियों को मिल रही है ।

विश्व हिंदू परिषद के मठ मंदिर जिला प्रमुख धीरज सिंह ठाकुर ने भी अपने विचार व्यक्त किया हमें समरसता सनातन आदि विषयों पर अपनी बातें रखी
कार्यक्रम शोभाल सिंह पत्रकार लोकेंद्र भावसार लाखन सिंह मंडलोई विनोद सोनी डॉक्टर बलवान सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित थे ।

“जिले की 14-15 वर्ष आयु वर्ग की शत-प्रतिशत बालिकाओं के एचपीवी टीकाकरण करने के कलेक्टर ने दिए निर्देश
सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए जरूरी है एचपीवी टीकाकरण – कलेक्टर”

कलेक्टर बालागुरू के. ने जिले में 14-15 वर्ष आयु की बालिकाओं के शत-प्रतिशत एचपीवी टीकाकरण के लिए निर्देश जारी कर विभिन्न विभागों के अधिकारियों दायित्व सौंपे हैं। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए अभियान को प्रभावी रूप से संचालित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि जिले की कोई भी पात्र बालिका एचपीवी टीकाकरण से वंचित न रहे। कलेक्टर बालागुरू के. ने कहा है कि ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) संक्रमण से होने वाले सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए यह टीकाकरण अत्यंत महत्वपूर्ण है और समय पर वैक्सीनेशन से बालिकाओं को भविष्य मे होने वाली गंभीर बीमारी से बचाया जा सकता है । कलेक्टर बालागुरू के. ने निर्देश दिए हैं कि स्वास्थ्य विभाग इस अभियान का नोडल विभाग रहेगा और सभी विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर टीकाकरण कार्यक्रम का संचालन करेगा। महिला एवं बाल विकास विभाग को आंगनवाड़ी केन्द्रों के माध्यम से 14-15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं की सूची तैयार करने तथा अभिभावकों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

स्कूल शिक्षा विभाग को विद्यालयों में अध्ययनरत बालिकाओं की जानकारी उपलब्ध कराने और टीकाकरण के लिए अनुकूल वातावरण बनाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी प्रकार पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा नगरीय निकायों को अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूकता गतिविधियां संचालित करने और पात्र बालिकाओं की पहचान में सहयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने कहा है कि सभी विभाग अभियान की नियमित मॉनिटरिंग करें और टीकाकरण की प्रगति की जानकारी समय-समय पर उपलब्ध कराएं। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि जिले में एचपीवी टीकाकरण का लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा किया जाए, ताकि बालिकाओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

“मंडी बोर्ड का अच्छा निर्णय……..
अवकाश दिवस में मंडी चालू रखने से मंडी शुल्क में 7.47 लाख की वृद्धि”

मार्च 2026 में 5 दिन का साप्ताहिक अवकाश, होली पर्व, गुड़ी पाड़वा, ईद उल फित्र, दो शनिवार अवकाश तथा व्यापारियों की वार्षिक लेखाबंदी पर ज्यादा दिन मंडी बंद रहने से मंडी शुल्क में कमी आयेगी ऐसा मंडी बोर्ड का मानना है । मार्च माह में मात्र 18 दिन मंडी चालू रहेगी।

अधिकांश दिन त्योहारों और अवकाश के होने के कारण इसे मद्देनज़र रखते हुए प्रबंध संचालक मंडी बोर्ड द्वारा सभी मंडियों को निर्देश दिए गए कि अवकाश के दिनों में भी मंडी सचिव द्वारा मंडी चालू करने की पहल की जाए। इस निर्देश के अनुपालन में आष्टा मंडी सचिव द्वारा हम्माल, तुलावटियों और व्यापारियों से एक शॉर्टटर्म की बैठक रखी गयी। किसी की धार्मिक भावनाएं भी आहत ना हो इसे ध्यान में रखते हुए सामूहिक रूप से निर्णय लिया गया कि शुक्रवार 20 मार्च को मंडी चालू रहेगी और इस निर्णय का सकारात्मक प्रभाव आया।

शुक्रवार को मंडी चालू रखी गई। इस दिन मंडी में कुल 23,740.00 क्विंटल की आवक दर्ज हुई जिसका कुल मंडी शुल्क 7,47,088/- रुपए और निराश्रित शुल्क 1,49,418/- मंडी को प्राप्त हुआ। प्रबंध संचालक मंडी बोर्ड के निर्देश पर व्यापारियों हम्माल और तुलावटी साथियों के सामूहिक निर्णय का नतीजा है कि मंडी शुल्क की आय में वृद्धि हुई। कृषक हित में मंडी चालू रखे जाने पर मंडी सचिव द्वारा व्यापारी बंधुओ, हम्माल और तुलावटियों का आभार प्रकट किया गया।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगदीश चौहान बने किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष”

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार एवं पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा, जिले के वरिष्ठ नेताओं की अनुशंसा पर किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह चौहान ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य कांग्रेस नेता जगदीश चौहान को किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नियुक्त किया। इस नियुक्ति पर चौहान को संपूर्ण जिले भर से कांग्रेस संगठनात्मक पदाधिकारी व कांग्रेस नेताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई व शुभकामनाएं दी।

वहीं प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि जगदीश चौहान वर्षों से कांग्रेस पाटी के निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप मे कार्य करते हुए जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए, वहीं कांग्रेस पार्टी के संगठनात्मक विभिन्न पदो पर रहकर कांग्रेस के लिए कार्य किया, उसी का परिणाम है कि चौहान सम्पूर्ण जिले में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में लोकप्रिय हैं।

“पत्रकार सम्मान समारोह व जिला प्रेस क्लब का सम्मेलन आज”

मध्यप्रदेश के लब्धप्रतिष्ठित पत्रकार स्व. अंबादत्त भारतीय की स्मृति में पत्रकारिता सम्मान समारोह का आयोजन रविवार 22 मार्च को किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला प्रेस क्लब का पत्रकार परिवार सम्मेलन भी होगा । जिला प्रेस क्लब सीहोर के अध्यक्ष राकेश राय ने सभी पत्रकार साथियों से आयोजन में सपरिवार शामिल होने की अपील की है। सुबह 11 बजे से क्रिसेंट रिसोर्ट सभागर सीहोर में समारोह आयोजित किया गया है ।

समारोह में स्व. अंबादत्त भारतीय स्मृति पत्रकारिता सम्मान-2026 के लिए राष्ट्र स्तरीय सम्मान डिजियाना ग्रुप के सीएमडी सुखदेव सिंह घुम्मन वीरजी इंदौर, राज्य स्तरीय सम्मान प्रेस क्लब गुना के अध्यक्ष आनंद सिंह लोढ़ा तथा जिला स्तरीय सम्मान दैनिक स्वदेश के जिला ब्यूरो चीफ विनीत दुबे सीहोर को प्रदान किया जाएगा। समारोह के बाद सभी उपस्थित पत्रकार साथियों के लिए स्नेह भोज की व्यवस्था भी की गई है। यह पहला मौका है जब पत्रकार परिवार का आयोजन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!