Spread the love

नगर की ऐतिहासिक रामपुरा डेम से नगर तक बिछने वाली पाईप लाईन कार्ययोजना का कार्य तीव्र गति से जारी है। भूमिपूजन के पश्चात् नगर से रामपुरा की ओर जाने वाली लगभग एक किलोमीटर लंबी पाईप लाईन बिछाने का कार्य पूर्ण हो चुका है, जिसका निरीक्षण नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा द्वारा आज किया गया।


निरीक्षण के दौरान नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने संबंधित निर्माणकर्ता को निर्देशित करते हुए कहा कि रामपुरा डेम से आष्टा नगर तक पाईप लाईन बिछाने का कार्य अपने आपमें नगर के लिए सबसे बड़ी सौगात है। उक्त कार्य को तेजी के साथ पूर्ण गुणवत्ता बरतते हुए शीघ्रता से करें, इसके लिए आप अपने यंत्र-संयंत्र में वृद्धि करें। श्री मेवाड़ा ने कहा कि नगरवासियों को आगामी वर्ष में सीधे रामपुरा डेम से पाईप लाईन के माध्यम से लाए गए पानी की जलापूर्ति हो ऐसा परिषद का उद्देश्य है।

उसी अनुरूप कार्य में निरंतरता बरतते हुए कार्य को पूर्ण करें। निरीक्षण के दौरान पार्षद रवि शर्मा, कुशलपाल लाला, सतीश मेवाड़ा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

“निर्मल-अलका रांका चातुर्मास समिति के अध्यक्ष मनोनीत
किला मन्दिर पर 2026 के चातुर्मास हेतु समिति गठित”

आष्टा मालव गिरनार तीर्थ किला आष्टा पर आचार्य महाराज श्री हर्ष तिलक सूरी. जी म. सा. की निश्रा में किला मंदिर जी पर 2026 का चातुर्मास हेतु समाज के वरिष्ठ निर्मल-अलका रांका को अध्यक्ष मनोनीत किया गया । इस वर्ष किला मन्दिर पर गणीवर्य पूज्य मुनि श्री यसोजीत विजय जी म. सा. आदि ठाना का चातुर्मास होगा । चातुर्मास के लिए समिति का गठन किया गया ।

जिसमें अध्यक्ष निर्मल-अलका रांका को मनोनीत किया गया । रांका के अध्यक्ष बनने पर मालव गिरनार तीर्थ के कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र प्रकाश रांका, सचिव नवनीत संचेती, कोषाध्यक्ष पारस मल सिंघवी, सह सचिव कैलाश बोहरा, संजय सिंघवी, राजकुमार श्रीश्रीमाल, विपिन सिंघवी, अमर दीप कोचर, अप्पू चतरमुथा, मयंक सिंगी, पंकज डूंगरवाल,रितेश श्री श्री माल, हर्षद जैन, दीपेश सिंगी, मन ललवानी, अंकित बोहरा,वैभव पारख, आदि ने बधाई दी ।

“बैतूल पहुच कर विधायक ने सुरभि खंडेलवाल के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना”

मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक श्री हेमन्त जी खंडेलवाल की सुपुत्री सुश्री सुरभि खंडेलवाल के गत दिवस हुए दुखद निधन पर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने बैतूल खंडेलवाल निवास पर पहुच कर सुश्री सुरभि खंडेलवाल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की एवं शोकाकुल खंडेलवाल परिवार को सांत्वना दी एवं शोक संवेदना व्यक्त की ।

“अखण्ड ब्राह्मण समाज की नवीन कार्यकारिणी का गठन,नवीन शर्मा महासचिव नियुक्त”

अखण्ड ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष विनीत त्रिवेदी ने समाज के सभी वरिष्ठों से विचार विमर्श,चर्चा कर उनके मार्गदर्शन में नवीन कार्यकारिणी का गठन कर आज घोषणा की । घोषित नवीन कार्यकारिणी में नवीन शर्मा को महासचिव नियुक्त किया गया है।


संयोजक मण्डल में राजेश शर्मा, मनीष पालीवाल, दिनेश शर्मा, अतुल शर्मा, रवि शर्मा, संजीव दीक्षित एवं अनंत जोशी की अनुशंसा पर समाज के वरिष्ठ सदस्यों सर्वेश उपाध्याय, डॉ. अतुल उपाध्याय, संतोष शर्मा, धर्मेन्द्र गौतम,अनिल नायर,मुकेश पाठक, कालू भट्ट, जी.पी. उपाध्याय एवं श्याम शर्मा सलिल को सलाहकार नियुक्त किया ।

IMG-20250625-WA0014__01
IMG_20221206_105242__01
IMG-20240419-WA0041
FB_IMG_1706363074622
FB_IMG_1697447014644
Screenshot_20230818-212639__01
Screenshot_20230818-212645__01
Screenshot_20230818-212716__01
Screenshot_20230930-223828__01
Screenshot_20250224-142826__01
IMG-20240913-WA0064
IMG-20240927-WA0030
IMG-20250617-WA0019
IMG-20241027-WA0028(1)
IMG-20250515-WA0021
IMG-20250309-WA0016
FB_IMG_1697447014644
FB_IMG_1728566922684-1
IMG-20250711-WA0029
IMG-20240229-WA0038
IMG-20250720-WA0025__01
IMG-20250929-WA0043
Screenshot_20251011-105529__01
Screenshot_20251012-141302
PlayPause
previous arrow
next arrow

सभी की राय से
नवगठित कार्यकारिणी में परशुराम जयंति अध्यक्ष गबु शर्मा, परिणय उत्सव अध्यक्ष दिलीप शर्मा, तथा युवा अध्यक्ष गौतम शर्मा को नियुक्त किया । नवीन कार्यकारिणी मे उपाध्यक्ष निलेश शर्मा (अलीपुर), मनोज नागर,जितेन्द्र दुबे (एडवोकेट),गणेश दुबे, हिमांशु शर्मा (अलीपुर), संतोष शर्मा (चंदन नगर), प्रवीण तिवारी (रॉयल कॉलोनी), जे.पी. शर्मा (एडवोकेट), सुरेश शर्मा एल.आई.सी., जितेन्द्र शर्मा, कुलदीप शर्मा (अलीपुर), गगन तिवारी एवं रामकृष्ण शर्मा को मनोनीत किया गया है।


महासचिव के रूप में नवीन शर्मा, सचिव के रूप में सुनील शर्मा (शास्त्री) तथा सह-सचिव के रूप में रवि श्रोत्रिय, अखिलेश पण्ड्या (अलीपुर), विवेक दुबे, आयुष शर्मा, भविष्य शर्मा, अर्पित रावत, अनुराग शर्मा एवं प्रियांश शर्मा को जिम्मेदारी दी गई है।
कोषाध्यक्ष संजीव दीक्षित को नियुक्त किया गया है, वहीं प्रवक्ता के रूप में कुलदीप शर्मा (एडवोकेट) एवं पं. योगेश शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मीडिया प्रभारी संजय जोशी, अमित मंकोड़ी, शैलेष शर्मा, प्रवेश शर्मा एवं अक्षत पाठक को दायित्व दिया गया है। कार्यालय प्रभारी के रूप में राजेन्द्र राजू पाठक एवं किरण कुमार शर्मा, सहायक कार्यालय प्रभारी ओ.पी. शर्मा (अरिहन्त) एवं संतोष दुबे को नियुक्त किया गया है।

महोत्सव प्रभारी बसंत पाठक, गणेश दुबे एवं निलेश शर्मा, भोजन प्रभारी डॉ. कैलाश शर्मा, डॉ. कृष्णकांत शर्मा, डॉ. मनीष दुबे, हेमन्त त्यागी एवं मनोज शर्मा, चल समारोह प्रमुख अंकित तिवारी, अक्षत पाठक एवं पुष्पेन्द्र उपाध्याय को दायित्व सौंपा गया है। संगठन को मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से संगठन मंत्री के रूप में अजय शर्मा एल.आई.सी., सुनील तिवारी एवं दीपक तिवारी, संगठन प्रमुख के रूप में विजय उदैनिया एवं प्रमोद शर्मा, तथा प्रचार मंत्री के रूप में दीपराज शर्मा, कपिश शर्मा, यश शर्मा एवं राज शर्मा को चुना गया है।
नवीन कार्यकारिणी में मनोनीत किये गये सभी पदाधिकारियों को अध्यक्ष विनीत त्रिवेदी द्वारा बधाई प्रेषित की गई।

उन्होंने कहा कि समाज ने सभी पदाधिकारियों को उनकी सक्रियता, समर्पण एवं समाज के प्रति योगदान को ध्यान में रखते हुए यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी पदाधिकारी पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए समाज के हित में कार्य करेंगे तथा संगठन की गरिमा और प्रतिष्ठा को और अधिक ऊँचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

साथ ही संगठन को और अधिक सशक्त, संगठित एवं सक्रिय बनाने के लिए सभी मिलकर कार्य करेंगे। समिति के सभी आशीर्वाददाता सुधीर पाठक, एम पी शुक्ला, प्रेमनारायण शर्मा, कन्हैयालाल शर्मा, हरिनारायण शर्मा, डालेंद्र कुमार शर्मा, शिवचंद्र पाठक, कैलाश शर्मा, रघुनंदन चौधरी,

चंद्रशेखर पंड्या, राधारमन पंड्या, मनोहरलाल पंड्या, कैलाश नारायण श्रोत्रिय, ओम प्रकाश शर्मा, टीकाराम शर्मा, सुरेश पालीवाल, मोहनबाबू शर्मा, रामभरोसे शर्मा, बुद्धिनारायण तिवारी, गोविंद शर्मा, संतोष शर्मा ने नवीन कार्यकारिणी को बधाई दी ।

“पूर्व सांसद सज्जनसिंह वर्मा की धर्मपत्नि सुभद्रा वर्मा का निधन,
कांग्रेसजन अंत्येष्टि में शामिल हुए”

मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती सुभद्रा वर्मा का निधन रविवार को इंदौर में हो गया । प्रदेश भर से जुटे राजनेताओं तथा सभी क्षेत्र की विशिष्ट हस्तियों ने दिवंगत सुभद्रा वर्मा की अंत्येष्टि में शामिल हो कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की । रीजनल पार्क मुक्तिधाम पिपलिया पाला में उनका अंतिम संस्कार हुआ।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी, मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष नर्मदाप्रसाद प्रजापति , प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य तथा पूर्व नपाध्यक्ष कैलाश परमार , अंतराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मीर रंजन नेगी , जिला पंचायत सदस्य कमलसिंह चौहान , एआईसीसी सदस्य हरपाल सिंह ठाकुर , जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुलाब बाई ठाकुर

ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष आष्टा धर्मेंद्र सिंह ठाकुर ,ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष जावर अरविंद ठाकुर , शहर कांग्रेस अध्यक्ष जाहिद गुड्डू , पूर्व पार्षद शैलेश राठौर, नरेंद्र कुशवाह, सुनील प्रगति , सुनील सेठी , विनीत सिंगी, सुनील कटारा पार्षद राजकुमार मालवीय, प्यारे पटेल कृपाल मालवीय, नरेंद्र सिंह ठाकुर आदि ने दिवंगत श्रीमती सुभद्रा वर्मा के अंतिम संस्कार में इंदौर पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!