Spread the love
IMG-20250625-WA0014__01
PlayPause
previous arrow
next arrow

आष्टा । ईरान-इजराइल-अमेरिका विवाद के कारण एलपीजी गैस के संकट के रूप में नजर आना शुरू हो गया है। सरकार इसको लेकर गम्भीर ओर सजग होने के साथ हर स्तिथि पर नजर तो रखे हुए है । वही घरेलू मांग पर आपूर्ति को सुचारू रखने के लिए सरकार ने उच्च स्तरीय बैठके भी शुरू कर दी है

चल रहे विवाद के चलते इन दिनों रसोई गैस आपूर्ति को लेकर एक बड़ा संकट खड़ा होता नजर आ रहा है। सरकार का प्रयास है की जनता को किसी भी प्रकार से गैस आपूर्ति में दिक्कत नहीं होना चाहिए। फिर भी संकट का असर दिखने लगा है । इसका पहला असर ये हुआ है की अब उपभोक्ता को बुकिंग करते ही घरेलू सिलेंडर नही मिलेगा ।

आज स्थानीय विपिन गैस एजेंसी के संचालक विपिन वनबट ने बताया की अब उपभोक्ता को घरेलू गैस सिलेंडर बुकिंग के 25 दिन बाद उपलब्ध होगा । वही घरेलू गैस सिलेंडर के भावों में भी प्रति सिलेंडर 60/- रुपये की वृद्धि हो गई है । निश्चित घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति की समय सीमा बढ़ाई जाने से गृहणियों को परेशानी का सामना करना पढ़ेगा । चल रहे विवाद का असर अब धीरे धीरे नजर आने लगा है ।

स्मरण रहे कि ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच चल रही जंग की वजह से स्थितियां बिगड़ती नजर आ रही हैं। सरकार का मुख्य फोकस इस बात पर है कि आम जनता को घरेलू गैस की किल्लत का सामना न करना पड़े। इसलिये सरकार जो भी आवश्यक कदम हो सकते है वो उठा रही है । पहली प्राथमिकता यही है कि घरेलू गैस उपभोक्ताओं को गैस उपलब्ध हो ।
स्थानीय विपिन गैस एजेंसी की ओर से बताया की कॉ​मर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई बन्द हो गई है । कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाय बन्द होने से होटल और रेस्टोरेंट संचालकों के सामने बड़ा व्यावसायिक संकट आ गया है।


होटल और रेस्टोरेंट के संचालक,मालिक इसको लेकर कड़े नाराज है । आष्टा में कई उपभोक्ताओं ने यह भी बताया की ऑनलाइन बुकिंग में भी काफी परेशानी आ रही है ।
इस मामले में अभी स्थानीय प्रशासन क्या कदम उठा रहा है इसकी कोई जानकारी नही दी गई है । शायद सरकार की ओर से कोई दिशा निर्देश ना मिले हो ।

“पैक पानी की बोतलों की प्रति पेटी में 10 से 15 रुपये की आई तेजी”

चल रहे विवाद के चलते जिस प्रकार एलपीजी गैस की किल्लत पूरे देश मे शुरू हो गई है उसी तरह पैक पानी की बोतलों की प्रति पेटी में 10 से 15 रुपये प्रति पेटी की तेजी आ गई है । अभी तक जो पेटी 80 रुपये की थी वो बढ़ कर 90 से 95 रुपये तक हो गई है । अगर ईरान-इजराइल-अमेरिका विवाद युध्द इसी तरह चला और लम्बा खींचा तो हो सकता है पैक पानी की बोतल की पेटियों के रेट ओर बढे..!

“जिला प्रशासन ने जारी की प्रेस विज्ञप्ति….
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा तेल विपणन कंपनियों को दिए गए हैं आवश्यक निर्देश
प्रदेश में उपलब्ध है पेट्रोल, डीजल एवं घरेलू गैस सिलेण्डरों का पर्याप्त स्टॉक”

वर्तमान भू-राजनीतिक स्थिति के कारण आयात में हुई रुकावट को देखते हुए पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा सभी सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं कि एलपीजी की आपूर्ति एवं विपणन केवल घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं को किया जाए।


जिला आपूर्ति अधिकारी श्रीमती रेशमा भामोर ने बताया कि ऑयल कंपनी द्वारा घरेलू परिवारों को नियमित रूप से सप्लाई सुनिश्वित् करने के लिए वितरण में और भी उपाय शुरू किये गए हैं, जैसे कि पिछली डिलीवरी के 25 दिन बाद ही रिफिल बुकिंग स्वीकार की जायेगी।

इस कदम का उद्देश्य कालाबाजारी और अफरातफरी को रोकना तथा उपभोक्ताओं को नियमित रूप से समान वितरण सुनिश्चित करना है। वर्तमान में प्रदेश में पेट्रोल, डीजल एवं घरेलू गैस सिलेण्डरों का पर्याप्त स्टॉक एवं आपूर्ति बनी हुई है।

ऑयल कंपनी द्वारा यह भी तय किया गया है कि चिकित्सालय एवं शैक्षणिक संस्थाओं के अलावा किसी और वाणिज्यिक उपभोक्ताओं जैसे होटल, माल, बल्क एलपीजी का उपयोग करने वाले औद्योगिक क्षेत्र, फैक्ट्री आदि को कमर्शियल की सप्लाई नहीं की जाएगी। खाद्य विभाग द्वारा बड़े वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को ईंधन की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए वैकल्पिक ईंधन स्रोतों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!