Spread the love
IMG-20250625-WA0014__01
PlayPause
previous arrow
next arrow

आष्टा विधानसभा क्षेत्र के विधायक गोपालसिंह इंजीनियर को दैनिक भास्कर समूह द्वारा दिये गये भारत गौरव अवार्ड को प्राप्त करने के बाद दिल्ली से आष्टा लौटने पर आज विधायक कार्यालय पर भाजपा नगर मंडल आष्टा द्वार विधायक गोपालसिंह इंजीनियर का स्वागत सम्मान कर उनेह बधाई दी गई ।

विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने अपने दो वर्ष से अधिक के कार्यकाल में विधानसभा क्षेत्र में सामाजिक,राजनीतिक,धार्मिक क्षेत्र के साथ साथ क्षेत्र के विकास में जो कार्य किये उसको लेकर उक्त अवार्ड के लिये विधायक गोपालसिंह इंजीनियर का चयन हुआ और दिल्ली में उक्त अवार्ड से उनेह सम्मानित किया गया । भास्कर समूह द्वारा उक्त भारत गौरव अवार्ड 5 मार्च को दिल्ली की होटल हयात रीजेंसी में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया के हाथों विधायक गोपालसिंह इंजीनियर का सम्मान कर स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया ।

भारत गौरव अवार्ड लेकर दिल्ली से आष्टा पहुंचे विधायक गोपालसिंह इंजीनियर का आज आष्टा नगर मंडल द्वारा विधायक कार्यालय पहुच कर भव्य स्वागत और सम्मान कर उन्हें बधाई दी गई । इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने कहा की यह अवार्ड मुझे प्राप्त तो हुआ है लेकिन इस अवार्ड पर पूरा अधिकार आष्टा विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों,कार्यकर्ताओ का है । में इस अवार्ड को क्षेत्र की जनता को समर्पित करता हु । क्योंकि आप सब के प्यार,स्नेह,आशीर्वाद के कारण ही अवार्ड के लिए चुना गया ।

इस अवसर पर धारासिंह पटेल,कल्याणसिंह ठाकुर, भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल चौरसिया, सुशील संचेती,तारा कटारिया,मोना मेवाडा,वर्षा धारवा,पिंकी शर्मा,अमिता विश्वकर्मा,मोहित सोनी,मनोहर भोजवानी,उमेश शर्मा,राजेश घेंघट,विजेंद्र सिंह ठाकुर,मनोज वैद्य,देवजी पटेल,जीवनसिंह पटेल,योगेन्द्रसिंह ठाकुर,दुलीचन्द कुशवाह,
मनोज ताम्रकार,भगवत मेवाडा,मनीष धारवा,उत्थान धारवा,प्रवेश शर्मा,राजेश मेवाडा,अनिल धनगर,दशरथसिंह मेवाडा,बाबूलाल जाटव,जितेंद्र सिटोलिया,सज्जनसिंह मेवाडा,अजाबसिंह ठाकुर,पिंटू परमार,शैलेन्द्रसिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्तिथ थे ।

“धरमपुरी में डबल मर्डर के 04 आरोपी गिरफ्तार,सिद्दीकगंज पुलिस की कार्यवाही”

दिनांक 06/03/2026 को फरियादी जगदीश पिता गंगाराम निवासी ग्राम धरमपुरी थाना सिद्दीकगंज द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वन भूमि के पुराने विवाद एवं लड़के के एक्सीडेंट की रंजिश को लेकर परीक्षा देने जाते समय उसके पुत्र कुलदीप पिता जगदीश एवं पुत्री शीतल पिता जगदीश की आरोपियों द्वारा हत्या कर दी गई है।

उक्त रिपोर्ट पर थाना सिद्दीकगंज में अपराध क्रमांक 32/2026 धारा 109(1), 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक जिला सीहोर दीपक कुमार शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनीता रावत के निर्देश तथा एसडीओपी दामोदर गुप्ता के मार्गदर्शन में थाना सिद्दीकगंज पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रकरण में संलिप्त चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

01.हेमंत उर्फ संजू पिता हरीसिंह, उम्र 29 वर्ष, जाति बलाई 02.सेवंता बाई पति हरीसिंह मालवीय, उम्र 50 वर्ष 03.हरीसिंह पिता गंगाराम मालवीय, उम्र 55 वर्ष 04.हेमलता बाई पति संजू उर्फ हेमंत, उम्र 26 वर्ष निवासीगण ग्राम धरमपुरी थाना सिद्दीकगंज जिला सीहोर। पूछताछ में आरोपियों द्वारा बताया गया कि वन भूमि को लेकर पुराना विवाद चल रहा था तथा दीपावली के समय आरोपी के पुत्र ऋतिक की एक्सीडेंट में मृत्यु हो गई थी,

जिस पर आरोपियों को संदेह था कि उक्त एक्सीडेंट फरियादी जगदीश द्वारा करवाया गया है। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने कुलदीप एवं शीतल की हत्या करना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडे एवं हंसिया जप्त किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस रिमांड हेतु न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। प्रकरण में संलिप्त एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह बघेल, सउनि अशोक दुबे, सउनि श्यामलाल वर्मा, सउनि लोकेश नेवारे, प्र.आर. धर्मेन्द्र ठाकुर, प्र.आर. अमरपाल राणावत, प्र.आर. राकेश अहिरवार, आरक्षक काव सिंह रावत, आरक्षक सुरेन्द्र राणा, आरक्षक जीवन जामले, आरक्षक राकेश डावर, आरक्षक हरीश डोडियार, आरक्षक राहुल मांझी, आरक्षक नरोत्तम, आरक्षक राजेश राजपूत, म.आर. सारिका चौहान, नव.आर. अर्पित, नव.आर. संदीप, सैनिक राकेश पाल, सैनिक परमानंद एवं सैनिक संतोष वर्मा का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!