Spread the love
IMG-20250625-WA0014__01
PlayPause
previous arrow
next arrow

आष्टा । लक्ष्मी दाल मिल परिसर में साहू समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। समाज की एकता और संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से आयोजित इस बैठक में वरिष्ठजनों और समाजबंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति में नगर के युवा उद्योगपति एवं मंडी व्यापारी राजकुमार मंगलीलाल साहू को सर्वसम्मति से साहू समाज का नया अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।


समाज के प्रमुख जनों की
बैठक में समाज के वरिष्ठ स्तंभों, पदाधिकारियों और उत्साही कार्यकर्ताओं की विशेष उपस्थिति रही, जिनमें मुख्य रूप से:
पारस साहू,कमलेश साहू,शैलेंद्र साहू, भारत साहू, मनोहर साहू, राहुल साहू, मुकेश साहू,जितेंद्र साहू, सतीश साहू, हरिओम साहू, प्रहलाद साहू, शैलेश साहू, राम साहू, श्याम साहू, दिनेश साहू, अनिल साहू, बाबूलाल साहू, अशोक साहू, आरुष साहू, इंजीनियर जगमोहन, जयप्रकाश साहू, सुरेश साहू एवं रमेश साहू सहित अनेक समाजबंधु शामिल हुए।

सभी उपस्थित जनों ने नवनियुक्त अध्यक्ष का पुष्पहारों से भव्य स्वागत किया और पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजकुमार मंगलीलाल साहू ने पदभार ग्रहण करते हुए भावुक संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण है क्योंकि उनके पूज्य पिता स्व. श्री मंगलीलाल साहू ने भी इसी पद पर रहकर निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा की थी। उन्होंने संकल्प लिया कि वे अपने पिता के आदर्शों, संस्कारों और समाजसेवा की भावना से प्रेरणा लेकर इस जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निभाएंगे।
पूर्व अध्यक्ष के कार्यकाल की प्रशंसा
इस अवसर पर समाज के सदस्यों द्वारा पूर्व अध्यक्ष कमलेश साहू के सफल एवं सराहनीय कार्यकाल की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।

समाज के प्रति उनके महत्वपूर्ण योगदान, अटूट समर्पण और कुशल नेतृत्व के लिए सभी ने हृदय से आभार व्यक्त किया। अध्यक्ष बनते ही राजकुमार साहू ने आगामी प्राथमिकताओं पर प्रकाश डाला ।आगामी कर्माबाई जयंती को पूरे उत्साह, एकता और भव्यता के साथ मनाया जाएगा।
सभी समाजजनों के सहयोग से आष्टा साहू समाज की एक अलग पहचान और गौरव स्थापित करने के लिए ठोस कार्य किए जाएंगे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी सदस्यों ने “जय मां कर्मा” के जयघोष के साथ समाज की निरंतर प्रगति और एकता के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!