Spread the love

आष्टा । आज प्रातः सिद्दीकगंज थाना क्षेत्र के ग्राम धरमपुरी से 10 वी की परीक्षा देने आ रहे छात्र कुलदीप पिता जगदीश मालवीय उम्र 18 साल एवं उसके साथ आ रही उसकी बड़ी बहन शीतल पिता जगदीश मालवीय की धरमपुरी से सिद्दीकगंज आते वक्त रास्ते मे हत्या कर दी ।

इस डबल मर्डर की घटना से पूरा क्षेत्र सकते में है । पीड़ित पक्ष की ओर से मृतक बच्चों के मामा मुकेश पिता देवकरण निवासी कातला ने आरोप लगाया कि बच्चों के बड़े पिताजी एवं अन्य लोगो ने घेर कर शीतल ओर कुलदीप की हत्या की है.! जघन्य हत्या के पीछे दोनों परिवारों में चल रही पुरानी रंजिश कारण बताया गया है ।

वही मामा ने इस पूरे घटना क्रम को लेकर सिद्दीकगंज टीआई पर भी कई गम्भीर आरोप लगाये है,मामा का कहना है की हमारे ओर से कई बार थाना प्रभारी,एसपी सीहोर,कलेक्टर सीहोर को भी मंगलवार को आवेदन दे कर आरोपियों की शिकायत की लेकिन सिद्दीकगंज पुलिस ने हर बार शिकायतों पर ध्यान नही दिया

और आज उनकी लापरवाही हमारे परिवार के दो बच्चों की मौत का कारण बन गया । घटना के बाद भी पुलिस को सूचना दी दो घण्टे तक पुलिस,ओर 108 नही आई हम अपने वाहन से लाये है। समय पर पुलिस आ जाती और 108 से ले आते तो बच्चे बच जाते ।

पीड़ित पक्ष की ओर से मामा मुकेश ने आरोपियों पर सख्त कार्यवाही करने,उसके मकान तोड़ने,एवं लापरवाह सिद्दीकगंज टीआई को सस्पेंड करने की मांग की है । घटना के बाद पीएम रूम के बहार काफी तनाव पूर्ण माहौल हो गया,कई थानों की पुलिस मौके पर पहुची।

पीड़ितों ने सिद्दीकगंज पुलिस पर अपनी भड़ास निकाली हाथापाई की भी खबर है । इस मामले में अभी पुलिस की ओर से कोई बयान नही आया है,उनके पक्ष का इंतजार है,पुलिस कानून एवं व्यवस्था में लगी है,बताया कि एसडीओपी धरमपुरी पहुच गये है ।

पीएम के बाद दोनों मृतक बच्चों के शव नपा के शांति वाहन से धरमपुरी रवाना किये । शव रवाना होने के बाद सिद्दीकगंज थाना प्रभारी पीएम रूम से बहार आये । जब पत्रकारों ने उनेह घेरा ओर उक्त हत्याकांड को लेकर जानकारी चाही तो वे पत्रकारों के सवालों से बचते,मुह छुपाते रहे,उन्होंने केवल इतना कहा इस मामले में जो कुछ जानकारी देंगे वो वरिष्ठ अधिकारी ही देंगे ।

पीड़ितों के आक्रोश को देखते हुए पीएम रूम से निकले सिद्दीकगंज टीआई राजूसिंह बघेल को अधीनस्थ कड़ी सुरक्षा में अपने साथ थाने ले गये । पुलिस का मौन ओर इतना डर साफ बता रहा है की जो आरोप पीड़ित लगा रहे है उसमे दम तो है.? ।

प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस के आश्वासन समझाने के बाद दोनों मृतक भाई बहन का बड़े ही गमगीन माहौल एवं भारी पुलिस बल की उपस्तिथि में अंतिम संस्कार कर दिया गया । मौके पर एसडीओपी दामोदर गुप्ता,जावर,आष्टा, पार्वती,सिद्दीकगंज थाने के प्रभारी ओर पुलिस बल ग्राम में तैनात है और हर स्तिथि पर कड़ी नजर रखे हुए है ।

“आरोपी के घर मे लगाई आग,ग्रामीणों एवं पुलिस ने मिल कर बुझाई”

धरमपुरी में दो मासूमो का डबल मर्डर के बाद भारी आक्रोश व्याप्त है । आक्रोश के चलते अज्ञात लोगों ने आरोपी के घर मे आग लगा दी,आग में घर के बहार परिसर में बनी झोपड़ी आदि जल कर खाक हो गई । आग लगाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुची ओर पुलिस के जवानों एवं ग्रामीणों ने जैसे तैसे लगाई गई आग को बुझाया गया । घटना के बाद से ही आरोपी एवं परिजन फरार बताये गये है ।

“घटना को लेकर हर तरह पुलिस की लापरवाही की खबरो के बाद पुलिस की ओर से अपना पक्ष एक प्रेसनोट के माध्यम से जारी हुआ,घटना का कारण पुरानी रंजिश बताया,दो आरोपी हिरासत में लिये”

IMG-20250625-WA0014__01
PlayPause
previous arrow
next arrow

थाना सिद्धिकगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धर्मपुरी में आज दिनांक को प्रातः सूचना मिली कि जगदीश मालवीय पिता गंगाराम उम्र 38 का पुत्र कुलदीप मालवीय उम्र 18 वर्ष तथा पुत्री शीतल उम्र 20 वर्ष कुलदीप को दसवीं क्लास की परीक्षा दिलाने सिद्धिकगंज बाइक से लेकर जा रहे थे जहाँ रास्ते में हरिसिंह तथा उसके पुत्र हेमंत मालवीय ने कुलदीप उम्र 18 को जान से मारने की नीयत से लाठी से हमला कर दिया जिसकी घटना स्थल पर मृत्यु हो गई।

कुलदीप को बचाने में पुत्री शीतल उम्र 20 वर्ष को भी काफी चोट आई जिसकी आष्टा अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मृत्यु हो गई। पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही कर दोनों आरोपियो को राउंडअप किया गया। दोनों शव पीएम उपरांत परिजनों को सौपे गए है। प्रकरण में पीएम रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।


वर्तमान में पुलिस बल तैनात किया गया है, कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। पुलिस के अनुसार मृतक के नाम
01 शीतल पिता जगदीश मालवीय उम्र 20 वर्ष निवासी धर्मपुरी
02 कुलदीप पिता जगदीश मालवीय उम्र 18 वर्ष निवासी धर्मपुरी है ।
जिन दो आरोपियों को पुलिस ने राउंड अप किया उनके नाम
01 हरिसिंह मालवीय पिता गंगाराम उम्र 55 निवासी धर्मपुरी
02 हेमंत मालवीय पिता हरिसिंह उम्र 28 निवासी धर्मपुरी है । घटना के कारण को लेकर पुलिस ने बताया आरोपी हरिसिंह मालवीय तथा पीड़ित जगदीश मालवीय दोनो भाइयो के मध्य वन भूमि पर कब्जे के कारण कई सालों से विवाद चल रहा था।

पूर्व में दिनांक 21.10.25 को हरिसिंह मालवीय के पुत्र रितेश उम्र 23 की एक्सीडेंट में मृत्यु होने पर दोनों भाई के मध्य रंजिश चल रही थी। हरिसिंह मालवीय द्वारा सीमाबाई पति जगदीश उम्र 35 साल निवासी धरमपुरी के साथ गाली गलौज कर मारपीट व जान से मारने की धमकी दी जिसपर आरोपी हरिसिंह पिता गंगाराम मालवीय उम्र 55 साल के विरुद्ध अपराध क्रमांक 197/2025 धारा 296,115(2), 351(3) BNS का दिनाँक 21.10.25 को पंजीबद्ध किया गया जो वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!