Spread the love
IMG-20250625-WA0014__01
PlayPause
previous arrow
next arrow

आष्टा। आज गुरुवार को कन्नौद मार्ग पर एक बार फिर,रोड पर अतिक्रमण,वाहनों का खींची लाइन के बहार रोड पर खड़े होने एवं उसके कारण बिगड़ी यातायात व्यवस्था ने आज फिर एक निर्दोष बाइक चालक की जान ले ली ।

घटना के बाद पुलिस ने टक्कर मारने वाले ट्रक को,उसके चालक को पकड़ लिया,चालक के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया,ट्रक को जप्त भी कर लिया लेकिन उक्त घटना के पीछे कन्नौद रोड पर जो कारण आज बना,

पहले भी बने उसके खिलाफ आखिर प्रशासन,पुलिस,नपा कब ठोस स्थाई कार्यवाही करेगी या इसी तरह लोग घटना दुर्घटना के शिकार हो कर बेमौत मरते रहेंगे..? आज कन्नौद रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रक क्र TS-19 टी 6343 के चालक ने ट्रक को तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए एक बाइक सवार को बुरी तरह रौंद दिया जिसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई ।

पुलिस ने मृतक का नाम मखमलसिह डुमाने पिता मछुलाल डुमाने उम्र 65 वर्ष बताया जो आष्टा नगर पालिका के पूर्व पार्षद थे । घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को लेकर भाग गया था,जिसे पुलिस ने भोपाल नाके पर दबोच लिया ।

टीआई गिरीश दुबे ने बताया की ट्रक को जप्त कर चालक को भी हिरासत में ले लिया है उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 304(A) के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू की गई है । आष्टा नगर के कन्नौद रोड पर एक महीने में इस दर्दनाक घटना सहित भोपाल नाका से मंडी गेट के बीच तीन से चार एक्सीडेंट हो चुके हैं जिसमें दो लोगो की अभी तक मौत हो गई है। घटनाओं एवं हुई मोतो के बाद भी प्रशासन,पुलिस,नपा कुम्भकर्णीय नींद से नही जागी है,शायद ये सभी किसी बड़े हादसे के बाद जागेंगे.?

घटना के बाद
स्थानीय नागरिक,सूचना के बाद मौके पर पहुचे परिजन उन्हें सिविल अस्पताल लेकर गए जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। आज शाम को मृतक का बड़े ही गमगीन माहौल में निवास से अंतिम यात्रा निकाली गई एवं स्थानीय मोक्षधाम पर उनका अंतिम संस्कार किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!