Spread the love
IMG-20250625-WA0014__01
PlayPause
previous arrow
next arrow

आष्टा । छात्र जीवन से लेकर राजनीतिक जीवन की शुरुआत से लेकर आज तक अपने व्यवहार,मिलनसारिता,संघर्षशीलता,क्षेत्र में सक्रियता,विधायक चुने जाने के बाद विधानसभा क्षेत्र में नित नये किये गये नवाचारों,लगातार क्षेत्र में दौरों भ्रमण के माध्यम से सक्रियता एवं 2 वर्ष के विधायक कार्यकाल में कराये गये करोड़ो के विकास कार्यो व विधानसभा की बैठकों में पूरे समय उपस्तिथ रह कर आष्टा की आवाज को विधानसभा में बुलंद करने पर दैनिक भास्कर ने आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर को इंडिया प्राइड अवार्ड (भारत गौरव अवार्ड) के लिये चयन किया गया है ।

उक्त भारत गौरव अवार्ड आज 5 मार्च 2026 गुरुवार को शाम 5 बजे दिल्ली की होटल हयात रीजेंसी में एक भव्य एवं आयोजित गरिमामय समारोह में विधायक गोपालसिंह इंजीनियर को दिया जायेगा । उक्त अवार्ड लेने विधायक गोपालसिंह इंजीनियर आज 5 मार्च को भोपाल हवाई अड्डे से नई दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे ।

विधायक कार्यालय से दी गई जानकारी अनुसार भारत गौरव अवार्ड प्राप्त करने के बाद विधायक गोपालसिंह इंजीनियर 6 मार्च 2026 को भोपाल लौटेंगे ।


आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर को दैनिक भास्कर द्वारा उनकी सक्रियता,लोकप्रियता के कारण भारत गौरव अवार्ड के लिये चयन करने पर विधानसभा क्षेत्र के नागरिको,मतदाताओं,सभी जनप्रतिनिधियों,भाजपा के समस्त कार्यकर्ताओ,पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!