Spread the love
IMG-20250625-WA0014__01
IMG_20221206_105242__01
IMG-20240419-WA0041
FB_IMG_1706363074622
FB_IMG_1697447014644
Screenshot_20230818-212639__01
Screenshot_20230818-212645__01
Screenshot_20230818-212716__01
Screenshot_20230930-223828__01
Screenshot_20250224-142826__01
IMG-20240913-WA0064
IMG-20240927-WA0030
IMG-20250617-WA0019
IMG-20241027-WA0028(1)
IMG-20250515-WA0021
IMG-20250309-WA0016
FB_IMG_1697447014644
FB_IMG_1728566922684-1
IMG-20250711-WA0029
IMG-20240229-WA0038
IMG-20250720-WA0025__01
IMG-20250929-WA0043
Screenshot_20251011-105529__01
Screenshot_20251012-141302
PlayPause
previous arrow
next arrow

लम्बे इंतजार के बाद आज नवागत एसडीओपी दामोदर गुप्ता ने आज पदभार ग्रहण कर कर्मियों से परिचय प्राप्त किया । कार्यालय पहुचे एसडीओपी का कार्यालयीन कर्मियों ने स्वागत किया । आष्टा थाना प्रभारी गिरीश दुबे एवं जावर थाने के प्रभारी ने नवागत एसडीओपी गुप्ता का स्वागत किया । पदभार ग्रहण करने के बाद एसडीओपी ने जावर थाने पहुच कर निरीक्षण किया ।

“डोडी ग्राम में नकली ‘सांची’ घी फैक्ट्री पर दूसरे दिन भी कार्रवाई
पैक्ड व लूज घी के सैंपल भरे, मुख्य आरोपी अब भी फरार”

जावर तहसील अंतर्गत ग्राम डोडी में पकड़ी गई नकली ‘सांची’ घी फैक्ट्री मामले में मंगलवार 24 फरवरी दूसरे दिन भी प्रशासनिक कार्रवाई जारी रही। अधिकारियों ने सील किए गए परिसर को खोलकर ‘सांची’ ब्रांड के पैकेट एवं लूज घी के नमूने भरे। यह पूरी कार्रवाई मकान मालिक की उपस्थिति में की गई।


उल्लेखनीय है कि सोमवार 23 फरवरी की शाम करीब साढ़े पांच बजे एसडीएम नितिन कुमार टाले के मार्गदर्शन में जावर के तहसीलदार ओमप्रकाश चोरमा एवं औषधी विभाग की निरीक्षक कीर्ति मालवीय के नेतृत्व में टीम ने छापामार कार्रवाई कर अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश किया था। मौके से 792 किलो नकली घी, ‘सांची’ कंपनी के फर्जी रैपर, पैकिंग सामग्री एवं वनस्पति घी के टीन जब्त किए गए थे। देर शाम होने के कारण उस दिन सैंपलिंग नहीं हो सकी थी और परिसर को सील कर दिया गया था।


मंगलवार को तहसीलदार ओमप्रकाश चोरमा, आपूर्ति निरीक्षक कीर्ति मालवीय एवं भावना ठाकुर की उपस्थिति में सील खोली गई। मकान मालिक मानसिंह सेंधव के हस्ताक्षर कराकर पैक्ड ‘सांची’ घी एवं खुले घी के सैंपल विधिवत भरे गए। यह प्रक्रिया लगभग चार घंटे तक चली। मुख्य आरोपी की तलाश जारी प्रशासन के अनुसार, कल्याणपुरा (तहसील जावर) निवासी गौरव वर्मा उक्त मकान को किराए पर लेकर नकली ‘सांची’ घी तैयार कर बाजार में सप्लाई करता था। छापे के दौरान वह फरार हो गया था और दूसरे दिन भी पकड़ में नहीं आया। उसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद यह जानकारी ली जाएगी कि वह कब से इस अवैध कारोबार में संलिप्त था, किन-किन क्षेत्रों में सप्लाई करता था और उसके नेटवर्क में कौन-कौन शामिल है।

नागरिकों से सतर्क रहने की अपील एसडीएम नितिन कुमार टाले ने नागरिकों से अपील की है कि बाजार से घी खरीदते समय पैकिंग, सील और गुणवत्ता की अच्छी तरह जांच करें। किसी भी प्रकार की शंका होने पर तुरंत प्रशासन को सूचना दें, ताकि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा सके।

“चरित्र पर संदेह करते हुए
पत्नी की गला दबाकर हत्या के प्रकरण में आरोपी पति को आजीवन कारावास”

थाना आष्टा अंतर्गत ग्राम बेदाखेड़ी में विवाहिता सरिता सेन की हत्या के मामले में न्यायालय ने आरोपी पति अर्जुन सेन को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। यह निर्णय महेश कुमार चौहान प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश, आष्टा द्वारा सेशन ट्रायल क्रमांक 204/2024 में सुनाया गया।
अभियोजन के अनुसार 2 जुलाई 2024 को ग्राम बेदाखेड़ी में पति-पत्नी के बीच विवाद की सूचना 108 एम्बुलेंस को दी गई थी। एम्बुलेंस कर्मियों द्वारा सरिता सेन को सिविल अस्पताल, आष्टा लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ की। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी अर्जुन सेन अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। इसी बात को लेकर घटना वाले दिन दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद के दौरान आरोपी ने मारपीट कर सरिता का गला दबा दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामले में अपराध पंजीबद्ध कर धारा 103(1) बी.एन.एस. 2023 के तहत प्रकरण दर्ज किया। पंचनामा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर चालान न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।


सुनवाई के दौरान अभियोजन द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों एवं गवाहों के बयानों के आधार पर न्यायालय ने आरोपी को दोषी पाया। शासन की ओर से अपर लोक अभियोजक दिनेश कुमार सोनी ने प्रभावी पैरवी की।
आजीवन कारावास व अर्थदंड
विद्वान न्यायाधीश श्री चौहान ने आरोपी अर्जुन सेन को आजीवन कारावास एवं 2,000 रुपये अर्थदंड से दंडित किया। अर्थदंड अदा न करने की स्थिति में अतिरिक्त तीन माह का सश्रम कारावास भुगतना होगा। साथ ही न्यायालय ने नालसा योजना के अंतर्गत मृतिका के नाबालिग बच्चों को आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने के निर्देश दिए हैं। दोषसिद्ध आरोपी के विरुद्ध सजा वारंट तैयार कर उसे जिला जेल, सीहोर भेजने का आदेश भी न्यायालय द्वारा दिया गया।
यह फैसला घरेलू हिंसा और दांपत्य विवादों में बढ़ती आपराधिक प्रवृत्तियों पर सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

“वार्ड 16 सेमनरी कॉलोनी में बनेगा सीसी रोड़, भूमिपूजन संपन्न”

नगरपालिका द्वारा नगर में विकास व निर्माण कार्य निरंतर जारी है। गत दिवस जहां मुक्तिधाम परिसर में नागरिकों की सुविधा के लिए हाई मास्ट लाईट का शुभारंभ हुआ, वहीं प्राचीन खेड़ापति हनुमान मंदिर परिसर में भी श्रद्धालुओं को प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए हाई मास्ट लाईट लगवाई गई है।
इस आशय की जानकारी नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने वार्ड क्रमांक 16 में सीसी रोड़ भूमिपूजन कार्यक्रम के अवसर पर दी। सीसी रोड़ निर्माण कार्य का भूमिपूजन नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा एवं वार्ड पार्षद रविन्द्र रवि शर्मा द्वारा किया गया। नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त सीसी रोड़ का निर्माण सेमनरी रोड़ मुख्य मार्ग से लेकर परमार साहब के मकान तक लगभग 5 लाख रूपये की लागत से बनेगा।

मेवाडा ने संबंधित निर्माणकर्ता ठेकेदार को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण कार्य में पूर्ण गुणवत्ता बरती जाए, किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर निर्माण कार्य बंद कर ठेका निरस्त कर दिया जाएगा। साथ ही नपा के तकनीकी अधिकारियों को भी समय-समय पर उपस्थित होकर स्वयं की उपस्थिति में निर्माण कार्य करवाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर व्यापार महासंघ अध्यक्ष रूपेश राठौर, पार्षद प्रतिनिधि तेजपाल मुकाती, स्वच्छता एम्बेसेडर संध्या बजाज, शिवनारायण मेवाड़ा, समता जैन, मनोज परमार, हेमंत त्यागी आदि मौजूद थे।

“भारतीय सेना में चयन देश का बड़ा सम्मान है- कैलाश परमार पूर्व नपाध्यक्ष”

कु पायल का भारतीय सेना में चयन हम सबके लिए और हमारे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है, हमारी सेना अदम्य साहस, अनुशासन और देशप्रेम का प्रतीक है। मां भारती की सेवा के लिए चुना जाना सम्मान की बात है। कु पायल जो एक साधारण परिवार की युवती है उसने चयन के पश्चात निर्धारित ट्रेनिंग पूरी की। भारतीय सैना में शामिल होना देश का सबसे बड़ा सम्मान है। आष्टा क्षेत्र में आज कु पायल का पलक पांवड़े बिछा कर स्थान स्थानों पर सम्मान हुआ। उक्त आशय के विचार पूर्व नपा अध्यक्ष कैलाश परमार ने भारतीय तिब्बत सैना में नव चयनित सैनिक कु. पायल रुपपाल पोलाया के स्वागत कार्यक्रम में व्यक्त किए। ज्ञातव्य हो की आष्टा के ग्राम गुराडिया वर्मा निवासी रुप पाल पोलाया पोस्टमैन की बेटी तथा युवा साथी प्रशांत गोल्डी की बहन कु. पायल का चयन भारतीय तिब्बत सीमा सुरक्षा बल में हुआ है

उनके प्रथम गृह ग्राम आगमन पर समस्त ग्रामवासियों द्वारा कु. पायल का स्वागत सामारोह रखा गया था जहां पर कैलाश परमार ने अपने साथियों सकल समाज के अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाह, पूर्व पार्षद एवं सामाजिक कार्यकर्ता अर्जुन सिंह अजय के साथ पहुंचकर कु. पायल का पुष्पाहार पहनाकर स्वागत अभिनन्दन किया और आगे कहा की राष्ट्र के प्रति कु पायल का समर्पण अनुकरणीय है, धन्य हैं वे माता-पिता जिन्होंने ऐसे वीर सपूतों को जन्म दिया, जो देश के लिए जीते हैं और आवश्यकता पड़े तो वतन पर कुर्बान हो जाते हैं। परमार ने युवाओं को आव्हान किया कि मां भारती की सेवा अच्छे नागरिक अच्छे जन सेवक अच्छे से शासकीय सेवा के साथ भारतीय सेना में शामिल होकर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!