आष्टा। नगर के शास्त्री स्मृति विद्या मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल में संविधान दिवस का आयोजन बड़े ही गरिमामय और उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए संस्था के प्राचार्य सुनील शर्मा ने संविधान की महत्ता पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के निर्माण, उसके मूल सिद्धांतों और नागरिकों के मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के बारे में विस्तार से समझाया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने भी अपने विचार साझा किए। शिक्षक जितेंद्र पटेल, राजेंद्र पिपलोदिया, सोहन दुबे, इंदर धनगर तथा शिक्षिका श्रीमती सुषमा शर्मा, रीना बागवान, श्वेता नागदा और मोनिका माली ने संविधान की गरिमा और राष्ट्र निर्माण में इसके योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम को और अधिक सार्थक एवं प्रेरणादायक बनाते हुए विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और संविधान से जुड़े अपने विचार तथा भाषण प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्य, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से संविधान की प्रस्तावना का वाचन कर शपथ ग्रहण की और देश की एकता, अखंडता तथा संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करने का संकल्प लिया।
“मानस सम्मेलन के आयोजन हेतु मानस सम्मेलन समिति का गठन, समाजजनों ने दी बधाई एवं शुभकामनाएँ”
धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों और गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा रचित श्रीरामचरितमानस के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आगामी मानस सम्मेलन के आयोजन हेतु मानस सम्मेलन समिति का गठन किया गया है। समिति में समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। समिति के गठन के पश्चात समाजजनों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई देते हुए सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।
“समिति में शामिल पदाधिकारी एवं सदस्य इस प्रकार है”
अध्यक्ष-श्री भोलूसिंह ठाकुर (S B S स्कूल आष्टा)।
उपाध्यक्ष – पंकज यादव (पूर्व पार्षद), विशाल चौरसिया, जितेन्द्र साहू, उमेश जी शर्मा, विश्रामसिंह ठाकुर, मेहरबानसिंह मेवाड़ा(ठेकेदार), लखन पाटीदार, देवकरण पहलवान, तेजसिंह पाटीदार, मुकेश पटेल, डॉ. निर्मल राजपूत, हरेंद्र सिंह एवं दिलीप मालवीय

सचिव- मनोज सोनी (काका) एवं गजेंद्र टेलर
सह सचिव- सुरेन्द्रसिंह पटेल, प्रदीप राठौर, जितेन्द्रसिंह हाजीपुर, सुरेन्द्र सोनी, राजेन्द्र जैन (अलीपुर), घनश्याम वर्मा, तुषार मुंदड़ा, धीरजसिंह (सरकार ग्रुप), जितेन्द्र परमार, प्रमोदसिंह ठाकुर एवं अचलसिंह किरार
कोषाध्यक्ष- सुनील शर्मा (शास्त्री स्कूल)
सह कोषाध्यक्ष- भारतसिंह अध्यापक एवं मनोहर साहू।
संत सेवा समिति- अनूप जैन (कचरू), विनोद सोनी, कमलसिंह (अध्यापक), जगदीश पाटीदार, डॉ. राजेन्द्र जैन, जीवनसिंह मंडीगेट एवं कमलसिंह डाबरी
सूत्रधार- राजेन्द्र जायसवाल।
मानस सम्मेलन प्रभारी, द्वारका सोनी (राजहंस)
प्रसाद वितरण समिति- प्रमोद शर्मा (गुड्डू भैया), मनोज पाठक, प्रकाश मेहलवार, लालबहादुर मोटवानी, राजेन्द्र साहू एवं विनोद जसाठी
प्रचार समिति- मनोहरसिंह विश्वकर्मा (अध्यापक), मोहित सोनी(अध्यक्ष दशहरा उत्सव समिति), आनंद गोस्वामी,उत्थान धारवां, वीरेन्द्रसिंह पटाड़ा, पुनीत ताम्रकार, सुमित मेहता, गुरुचरण परमार, सौरभ जैन (शीतल), चन्द्रसिंह वर्मा एवं राजेश घोंघट
मीडिया प्रभारी- हिमांशु शर्मा, पुष्पेन्द्र सिंह, जितेन्द्र परमार (अलीपुर) एवं रोहित तोमर
समिति के गठन से समाजजनों में उत्साह का वातावरण है। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि सामूहिक सहयोग, समर्पण एवं सहभागिता से मानस सम्मेलन भव्य एवं सफल रूप से आयोजित होगा। साथ ही आयोजन को धार्मिक चेतना, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया
समाजजनों ने नवनियुक्त समिति के सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
“सुशीला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बागैर के विद्यार्थियों ने किया धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों का शैक्षिक भ्रमण”
संस्था सुशीला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बागैर के लगभग 70 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं का एक दल चार दिवसीय धार्मिक एवं शैक्षिक भ्रमण (दिनांक 22 रविवार से 25 बुधवार तक) सफलतापूर्वक संपन्न कर सकुशल वापस लौटा। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ इस ज्ञानवर्धक यात्रा का आनंद लिया।
यात्रा के पहले दिन रविवार को दल ने सर्वप्रथम आगर-मालवा स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ माँ बगलामुखी (नलखेड़ा) के दर्शन किए और रात्रि विश्राम के लिए गुलाबी नगरी जयपुर पहुँचा। दूसरे दिन सोमवार को सुबह सप्त ठाकुरों में से एक श्री गोविंद देव जी के दर्शन के पश्चात विद्यार्थियों ने जयपुर की ऐतिहासिक धरोहरों—सिटी पैलेस, जंतर-मंतर, हवामहल, जलमहल और विश्वप्रसिद्ध आमेर के किले का भ्रमण कर वहां की स्थापत्य कला और इतिहास को करीब से जाना। इसके उपरांत दल खाटू श्याम जी पहुँचा।
मंगलवार सुबह सभी ने हारे के सहारे बाबा श्री खाटू श्याम जी एवं श्री श्यामकुंड के पावन दर्शन कर आशीर्वाद लिया। वहां से प्रस्थान कर रात्रि में चित्तौड़गढ़ स्थित श्री सांवरिया सेठ जी के दर्शन किए और रात्रि विश्राम के पश्चात बुधवार को दल अपने गंतव्य बागैर के लिए रवाना हुआ।

“शैक्षिक भ्रमण से बढ़ता है व्यावहारिक ज्ञान-नरेंद्र परमार”
इस अवसर पर विद्यालय संचालक नरेंद्र परमार ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि शैक्षिक भ्रमण किताबी ज्ञान को वास्तविक दुनिया से जोड़कर सीखने की प्रक्रिया को अधिक व्यावहारिक, रोचक और स्थायी बनाता है। ऐतिहासिक स्थलों और धरोहरों को प्रत्यक्ष देखने से विषय स्पष्ट होते हैं। उन्होंने बताया कि नए माहौल में सवाल पूछने और चीजों को परखने से आत्मविश्वास बढ़ता है, वहीं साथियों और शिक्षकों के साथ यात्रा करने से सहयोग, संवाद और नेतृत्व की भावना विकसित होती है। विविध संस्कृतियों और परंपराओं के प्रति सम्मान पैदा होने के साथ-साथ यह अनुभव छात्रों को तरोताज़ा कर उनकी एकाग्रता को भी बढ़ाता है।
यह संपूर्ण यात्रा विद्यालय मार्गदर्शक अशोक परमार के कुशल मार्गदर्शन तथा प्राचार्या श्रीमती रानू परमार, प्रबंधक राजेश परमार एवं नरेंद्र परमार की अनुशंसा पर आयोजित की गई। यात्रा की सफलता में शिक्षक-शिक्षिकाएं अर्जुन सिंह ठाकुर, दिनेश बैरागी, सुरेंद्र सिंह ठाकुर, नीरज शर्मा, हरि प्रसाद प्रजापति, दीपा शर्मा, नीलांशी शर्मा, भावना दुबे, मोनिका जैन, ऋषिका ठाकुर, राखी परमार और अरुणा परमार** समेत समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा, जिन्हें विद्यालय परिवार की ओर से मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दी गईं।
“प्राचार्या ने दिया संदेश”
पुस्तकों के पन्नों से बाहर निकलकर जब विद्यार्थी अपनी समृद्ध संस्कृति, इतिहास और आस्था के केंद्रों को प्रत्यक्ष देखते हैं, तो उनका सर्वांगीण विकास होता है। इस यात्रा के दौरान हमारे विद्यार्थियों का अनुशासन, जिज्ञासा और उत्साह अत्यंत प्रशंसनीय रहा। मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस भ्रमण से प्राप्त अनुभव और संस्कार उनके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेंगे और उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव को और मजबूत बनाएंगे।
श्रीमती रानू परमार
प्राचार्या, सुशीला उ.मा. विद्यालय, बागैर


























