आष्टा । आज सीहोर में सिध्दपुर सेवा भारती समिति द्वारा दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया । आयोजित दीपावली मिलन समारोह में आष्टा विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर शामिल हुए । आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक सहित सभी अतिथियों का सिध्दपुर सेवा भारती समिति द्वारा स्वागत सम्मान कर स्मृति चिन्ह के रूप में पौधा भेंट किया गया । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बंधुवर मातृशक्ति उपस्तिथ हुए ।

“क्षत्रिय खाती समाज की बेटी ने बढ़ाया समाज का मान, चंडीगढ़ में रचा गौरवशाली इतिहास”
अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय खाती समाज की बेटी कु. पारुल चौधरी पिता दिनेश चौधरी ने चंडीगढ़ इंटरनेशनल गेम्स में 42 किलोमीटर की मैराथन दौड़ मात्र 3 घंटे 3 मिनट में पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त कर समाज को एवं क्षेत्र को गौरवांवित किया है । शानदार उपलब्धि पारुल की अथक मेहनत, अनुशासन, दृढ़ इच्छाशक्ति और अटूट संकल्प का परिणाम है। उन्होंने अपनी प्रतिभा और परिश्रम से न केवल अपने परिवार एवं नगर परिषद कोटरी, बल्कि संपूर्ण चंद्रवंशी क्षत्रिय खाती समाज का गौरव बढ़ाया है। बेटियां जब अपने हौसलों और मेहनत के दम पर सफलता के नए शिखर छूती हैं, तो पूरा समाज गौरवान्वित होता है।


पारुल की यह उपलब्धि समाज की अन्य बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। उन्होंने साबित कर दिया कि मजबूत इच्छाशक्ति और निरंतर प्रयास से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। खाती खबर एवं अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय खाती समाज की ओर से बिटिया पारुल चौधरी को इस ऐतिहासिक सफलता पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं और आशा कि,की वे भविष्य में भी इसी तरह सफलता के नए आयाम स्थापित कर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समाज और देश का नाम रोशन करेंगी

“आष्टा में 51 दिवसीय उपधान तप आराधना के तहत आज घर-घर पधरामनी, प्रवचन और बाल संवेदना कार्यक्रम पन्यास प्रवर यशोजित विजय महाराज की निश्रा में हुआ, 24 नवंबर को चातुर्मास परिवर्तन मंगल कार्यक्रम लाभार्थी सचिन कुमार -चंदनमल कोठारी परिवार रहेगा”
नगर में परम पूज्य पन्यास प्रवर श्री यशोजित विजय जी महाराज की पावन निश्रा में चल रही भव्य 51 दिवसीय श्री उपधान तप आराधना के अंतर्गत रविवार 22 नवंबर को घर-घर पधरामनी, बाल संवेदना कार्यक्रम एवं प्रवचन का आयोजन किया गया। वहीं मंगलवार 24 नवंबर को चातुर्मास परिवर्तन का मंगल कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसके लाभार्थी श्रेष्ठीवर्य सचिन कुमार चंदनमल कोठारी परिवार है।
श्री चतुर्विध जैन श्वेतांबर संघ के मार्गदर्शन एवं सहयोग से आयोजित उपधान तप आराधना में तपस्वी धर्म-आराधना कर रहे हैं। उपधान तप जैन धर्म की महत्वपूर्ण साधना है, जिसमें तप, संयम, त्याग और आत्मशुद्धि के माध्यम से आत्मकल्याण का मार्ग प्रशस्त किया जाता है।

22 नवंबर रविवार को प्रातः 6:45 बजे किला मंदिर से पूज्य गुरुदेव श्री यशोजित विजय जी महाराज,वीरतेन्द्र महाराज, वैराग्यजीत विजय महाराज, साध्वीजी भगवंत वैराग्यश्रेया श्रीजी, विशुद्धप्रिया श्रीजी एवं उपधान तप के तपस्वियों का सामैया प्रारंभ हुआ। सामैया बड़ा बाजार, चाचा की बगिया सेमनरी रोड पर पहुँचा। प्रथम पधरामनी प्रातः 7:02 बजे सांईं कॉलोनी स्थित पारसमल, सुरेंद्र सिंघवी परिवार के निवास पर हुई। द्वितीय पधरामनी प्रातः 7:30 बजे सेमनरी रोड स्थित श्री प्रकाशचंद, श्रीमती चमेली बहन, कमलेश, प्रवीण वोहरा के निवास पर हुई।इसके बाद प्रातः 8 बजे से सेमनरी रोड स्थित मुकाती एवेन्यू कॉलोनी
में दिलीप- बेला बहन एवं श्री अभिषेक- दीपा सुराणा के निवास पर पधरामनी के साथ प्रवचन एवं बाल संवेदना कार्यक्रम आयोजित हुआ।

24 नवंबर को चातुर्मास परिवर्तन का मंगल कार्यक्रम उपधान तप आराधना के अंतर्गत मंगलवार 24 नवंबर को चातुर्मास परिवर्तन मंगल कार्यक्रम आयोजित किया गया है। लाभार्थी पदमा चंदनमल कोठारी -सचिन कुमार कोठारी के अनुसार 24 नवंबर को प्रातः 6:30 बजे किला मंदिरजी से बाजे-गाजे के साथ चातुर्मास परिवर्तन का मंगल प्रयाण होगा। प्रातः 8 बजे गल चौराहा पर सचिन कोठारी के निज निवास पर प्रवचन होंगे। इसके बाद प्रातः 9 बजे नवकारसी (स्वल्पाहार) का आयोजन रहेगा।कार्यक्रम के आमंत्रक श्रीमती पदमा चंदनमल कोठारी, सचिन कुमार कोठारी एवं समस्त कोठारी परिवार हैं।
पन्यास प्रवर श्री यशोजित विजय जी महाराज की निश्रा में हो रही उपधान तप आराधना से नगर का धार्मिक वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। संयोजक प्रभात धाड़ीवाल एवं श्री चतुर्विध जैन श्वेतांबर संघ ने समाजजनों से चातुर्मास परिवर्तन कार्यक्रम में सहभागी बनने का आग्रह किया है।

“फूलमाली समाज जिला सीहोर की बैठक संपन्न
कमल बागवान बने प्रतिभा सम्मान समारोह के अध्यक्ष
13 सितंबर 2026 रविवार को आष्टा में होगा चौथा प्रतिभा सम्मान समारोह”
फूलमाली समाज जिला सीहोर द्वारा चौथे प्रतिभा सम्मान समारोह के आयोजन हेतु ग्राम मुगली में फूलमाली समाज की बैठक आयोजित की गई जिसमें कक्षा पांचवी एवं आठवीं 70% तथा कक्षा 10वीं एवं 12वीं 65% रखा गया है। साथ ही वर्ष 2025- 2026 में शासकीय सेवा में लगने वाले एवं सेवानिवृत होने वाले समाज बंधुओ का भी सम्मान किया जाएगा। इस वर्ष प्रतिभा सम्मान समारोह के अध्यक्ष फूलमाली सोशल उत्थान समिति सीहोर के जिला अध्यक्ष कमल बागवान बामूलिया खींची को बनाया गया साथ ही बैठक में उपाध्यक्ष गोवर्धन बागवान थुना, महेश बागवान मुगली को नियुक्त किया गया,वरिष्ठ सलाहकार जगदीश बागवान रामपुरा, मोहनलाल सैनी सीहोर, लाड सिंह बागवान मुगली, प्रवीण बागवान बैजनाथ आष्टा, मनोहर बागवान आष्टा,सचिव कमलेश बागवान आष्टा ,सह सचिव ज्ञान सिंह बागवान मुगली,कोषाध्यक्ष लाड सिंह बागवान आष्टा,मीडिया प्रभारी महेश बागवान मुगली, नंदू मालाकार कोटरी नियुक्त किया गया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण बागवान, प्रदेश मंत्री मोहनलाल सैनी,

वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश बागवान रामपुरा,जिला महामंत्री मुकेश बागवान आष्टा भगवान सिंह बागवान बैजनाथ तहसील अध्यक्ष मोहन लाल पुष्पद तहसील अध्यक्ष तेजपाल बागवान मुशकारा पूर्व उपाध्यक्ष लखन पुष्पद मगरखेड़ा प्रेम सिंह बागवान बावडीया कमल बागवान अतरालिया गौरी शंकर भुरु बागवान नंदकिशोर बागवान आष्टा उपाध्यक्ष रजत बागवान मालीखेडी ललित बागवान आष्टा रोहित बागवान आष्टा गुरुभगत बागवान मुगली महेश बागवान बाबूलाल बागवान बाबूलाल बागवान रमेश बागवान ज्ञान सिंह बागवान दिनेश बागवान कैलाश बागवान कृपाल सिंह बागवान शिवनारायण बागवान संतोष बागवान महेश बागवान गोविंद सिंह बागवान कैलाश पिपलोदिया सचिन बागवान अभिषेक बागवान एमपी पुलिस जितेन बागवान राहुल पुष्पद जिले सहित समाजजन उपस्थित रहे।
“सैंधव क्षत्रिय राजपूत समाज की विवाह समिति के गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न,विजेन्द्रसिंह ठाकुर बने अध्यक्ष”
सैंधव क्षत्रिय राजपूत समाज द्वारा बसंत पंचमी एवं अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर तहसील अध्यक्ष जीवन सिंह ठाकुर के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पूर्व विवाह समिति अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ठाकुर विस्तार द्वारा पूर्व में आयोजित कार्यक्रम का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात नवीन विवाह समिति के अध्यक्ष पद हेतु विजेंद्र सिंह ठाकुर (अरनिया जौहरी) के नाम का प्रस्ताव रखा गया। इस प्रस्ताव का समर्थन तहसील समिति के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. श्री रतन सिंह ठाकुर (बमुलिया भाटी) एवं उपस्थित समाज जनों द्वारा किया गया। बैठक में समाज के सामूहिक विवाह समारोह को सुव्यवस्थित, सफल एवं भव्य रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से नवीन विवाह समिति के गठन पर सहमति बनी।

सर्वसम्मति से गठित समिति अध्यक्ष-विजेंद्र सिंह ठाकुर ,उपाध्यक्ष- हरेंद्र सिंह (गायत्री मेडिकल) राजेंद्र सिंह ठाकुर सचिव(बापचा) कोषाध्यक्ष- प्रदीप सिंह भाटी (बमुलिया) सचिव-विक्रम सिंह ठाकुर सचिव,राजेंद्र सिंह ठाकुर (खामखेड़ा) सह सचिव -चेतन सिंह ठाकुर (अमरपुरा) दुर्गेश सिंह ठाकुर (सचिव), सोशल मीडिया प्रभारी-अर्जुन सिंह ठाकुर (यूनिक कम्प्यूटर)
इस समिति में समन्वयक की भूमिका का निर्वहन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ठाकुर अरनिया राम,तहसील अध्यक्ष जीवन सिंह शोभाखेड़ी एवं तहसील उपाध्यक्ष धीरज सिंह ठाकुर परोलिया करेंगे
समाज के वरिष्ठजनों एवं उपस्थित पदाधिकारियों ने नवीन अध्यक्ष एवं समिति के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि सभी सदस्य आपसी सहयोग, समर्पण एवं एकजुटता के साथ समाजहित में कार्य करेंगे।
“आशु नामदेव बने एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष”
एनएसयूआई जिला इकाई द्वारा संगठन विस्तार के तहत आशुतोष नामदेव (आशु नामदेव) को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर समर्थकों एवं शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व और सक्रियता से संगठन को नई ऊर्जा एवं मजबूती मिलेगी।

संगठन ने उम्मीद कि है की आशुतोष नामदेव छात्र-छात्राओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए उनके अधिकारों और हितों के लिए निरंतर कार्य करेंगे तथा संगठन की विचारधारा को आगे बढ़ाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। नई जिम्मेदारी के लिए उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं। इस अवसर पर निखिल कुशवाहा, कीर्तन कुशवाहा, बदल यादव, राजेश मेवाड़ा, हिमांशु, आयुष ठाकुर ने स्वागत कर बधाई दी।


























