Spread the love
IMG-20250625-WA0014__01
PlayPause
previous arrow
next arrow

आष्टा। आज प्रशासन एवं पुलिस ने आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक बुलाई,लेकिन बैठक में प्रशासन ने मंच पर किसे बैठना है,कहा बैठना चाहिये का ध्यान नही दिया और इसको लेकर समिति के सदस्यो ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई । आज बैठक में मंच पर पूर्व विधायक रघुनाथसिंह मालवीय एवं जिला पंचायत के उपाध्यक्ष को पीछे की पंक्ति में बैठा देख सदस्यो ने इसकी आलोचना की ओर सुझाव दिया कि मंच पर कौन बैठे इसकी गाइडलाइन तय होना चाहिये । बैठक के बाद बहार परिसर में भी आज जम कर तू तू-में में हुई । जो पूरे नगर में चर्चा का विषय बनी हुई है ।वही अब आष्टा की शांति समिति के पुनर्गठन की भी मांग उठने लगी है ।

आज जनपद के बैठक कक्ष में
आगामी रंगों के महापर्व होली, रंगपंचमी, शील सप्तमी तथा रमजान माह को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने का निर्णय शांति समिति की बैठक में लिया गया। बैठक जनपद पंचायत सभागृह में एसडीएम नितिन कुमार टाले की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में स्पष्ट किया गया कि इस बार डीजे का उपयोग नहीं किया जाएगा। साउंड सिस्टम भी धीमी आवाज में बजाया जाएगा, क्योंकि इन दिनों विद्यार्थियों की परीक्षाएं चल रही हैं। होली के दौरान रमजान का जुम्मा (6 मार्च) होने से विशेष सावधानी बरतने पर सहमति बनी। नमाज के लिए जा रहे मुस्लिम भाईयों पर रंग नहीं डालने का आग्रह किया गया। यदि भूलवश रंग लग भी जाए तो उसे अन्यथा न लेने की अपील की गई।

“बैठक में मंच की गरिमा पर उठे सवाल”

बैठक में मंच व्यवस्था को लेकर भी तीखी टिप्पणी हुई। पूर्व विधायक रघुनाथसिंह मालवीय ओर जिला पंचायत उपाध्यक्ष जीवनसिंह मंडलोई पीछे की पंक्ति में बैठे नजर आए, जबकि कुछ अपात्र लोग मंच के आगे बैठे थे। इस पर पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष ललित नागौरी ने साफ कहा—मंच की गरिमा बनी रहनी चाहिए, पात्र लोगों को ही मंच पर स्थान दिया जाए। प्रशासन को इसके लिये गाइडलाइन तय करना होगी कि मंच पर कौन बैठेगा ।

“प्रशासन सख्त, अफवाहों पर कार्रवाई”

एसडीएम नितिन टाले ने कहा कि त्योहारों पर शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है, जो जनसहयोग से ही संभव है। बिजली के तारों के नीचे होलिका दहन न करने की हिदायत दी गई।
नवागत एसडीओपी दामोदर गुप्ता ने स्पष्ट किया कि नाबालिग बच्चे बाइक या अन्य वाहन चलाते मिले तो पालकों पर कार्रवाई होगी। नशे में वाहन चलाने वालों पर सख्त जुर्माना लगाया जाएगा। सोशल मीडिया पर अपुष्ट या भ्रामक जानकारी डालने वालों के खिलाफ कानूनी कदम उठाए जाएंगे।


नगरपालिका द्वारा साफ-सफाई और पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही गई। नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने बताया कि प्रतिदिन 45 मिनट पानी की आपूर्ति की जाएगी। विद्युत मंडल को भी पर्व के दौरान बिजली कटौती न करने के निर्देश दिए गए हैं।
शहर काजी जनाब फजले बारी आरिफ ने कहा कि परंपरानुसार मिलकर हिंदू और मुस्लिम समाज अपने पर्व मनाएंगे। भैय्या एमपी ने कहा कि हम परंपरानुसार सिकंदर बाजार में रंगपंचमी के जुलूस पर फूलों की वर्षा करके स्वागत करेंगे तथा फल का वितरण भी करेंगे।

“पुलिस की अपील”

नगर निरीक्षक गिरीश दुबे ने कहा कि पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी। तेज गति से वाहन न चलाएं और नशे में ड्राइविंग से बचें। जो लोग रंग खेलना चाहते हैं, उन्हीं पर रंग डालें। महिलाओं और परीक्षा देने जा रहे विद्यार्थियों का विशेष ध्यान रखें।
प्रमुख तिथियां
2 मार्च (सोमवार): होलिका सजाकर पूजा होगी
3 मार्च (मंगलवार) अलसुबह: लगभग 100 स्थानों पर होलिका दहन
6 मार्च: रमजान का जुम्मा
8 मार्च (रविवार): रंगपंचमी
10 मार्च (मंगलवार): शील सप्तमी
बैठक में पूर्व विधायक रघुनाथसिंह मालवीय,जिला पंचायत उपाध्यक्ष जीवनसिंह मंडलोई,नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाडा,
सकल समाज अध्यक्ष नरेन्द्र कुशवाह,शहर काजी फजले बारी आरिफ सहित
कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
समिति ने एक स्वर में संदेश दिया—त्योहार उल्लास से मनाएं, लेकिन कानून और सामाजिक मर्यादा का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!