Spread the love

IMG-20250625-WA0014__01
PlayPause
previous arrow
next arrow

सीहोर । कल 27 नवम्बर को सीहोर जिले में मप्र सरकार के दो विभागों के प्रमुखों ने अपने प्रभार के कहे या अपने कार्यक्षेत्र के जिले कहे,का दौरा किया । दौरा करने का कारण साफ था कि वे जिस विभाग के संभागीय अधिकारी है उस संभाग के अंतर्गत आने वाले जिलों में उनके विभाग की जमीनी हकीकत क्या है,क्या जनता उनके विभागों की सेवाओं से संतुष्ट है,क्या जनता को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है,क्या जनता उनके विभागों के बड़े,छोटे अधिकारियों के कार्य,व्यवहार,सेवा से संतुष्ट है को देखे,जाने और हो तो कार्यवाही करें ।

लेकिन क्या कभी सुना कि जो पेट घुटनो की ओर झुकता है उस पेट या घटनो पर किसी ने कार्यवाही की..? कल यही सीहोर जिले में देखने,सुनने को मिला । कल स्वास्थ विभाग के बड़े अधिकारी
स्वास्थ्य आयुक्त श्री धनराज एस.भोपाल से अपने ऐसी के कमरों से जैसे तैसे बहार निकले, जब वे निकले और सीहोर आये

तब उसी दौरान सीहोर जिले के आष्टा सिविल अस्पताल के सभी डॉक्टर,कर्मी इस लिये सड़क पर उतरे हुए थे कि एक दिन पूर्व सिविल अस्पताल की समस्याओं को लेकर,चार माह से बन्द पड़ी सिटी स्कैन मशीन को चालू करने की मांग को लेकर जो आंदोलन एनएसयूआई ने किया था उनके छात्र नेताओं ने अभद्रता की,अभद्र भाषा का उपयोग किया,प्रतिबंधित एरिये में घुसे,वीडियो बनाया,टेबले ठोकी आदि आदि..! सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने जो जो आरोप लगाये वो सब सही है,मान लिये जाये ।

आंदोलनकारियों को इन सब बातों का ध्यान रखना चाहिये था,जो उन्होंने नही रखा । उनका व्यवहार ठीक नही था । लेकिन जो मांगे उन्होंने उठाई क्या स्वास्थ विभाग के आष्टा से लेकर भोपाल तक के,मंत्रालय में बैठे अधिकारियों को मालूम नही है कि आष्टा का स्वास्थ विभाग कितना बीमार है,सिविल अस्पताल में क्या कमी है,चार माह से अगर सिटी स्कैन मशीन खराब है तो क्यो नही सुधरी क्या आपने उसे ठीक कराने के प्रयास किये,क्या अपने बड़े अधिकारियों को,स्थानीय जनप्रतिनिधियों को,सीएमएचओ,कलेक्टर सीहोर को बताया,शायद नही.?

आष्टा में कुकरमुत्तों की तरह खुल रहे अस्पताल क्या सरकार की सभी गाइडलाइंस पूरी करते है,क्या उन अस्पतालों में सब वो सुविधा,डॉक्टर,विशेषज्ञ है,आष्टा में अस्पताल के पीछे जितनी पैथालॉजी लेब खुली हुई है क्या कभी उनकी किसी ने जांच की,कितने सरकारी डॉक्टर प्राइवेट में सेवा दे रहे है,मरीजों को बस रेफर ही क्यो किया जाता है,

क्योकि इस सिविल अस्पताल में ही नही,पूरे जिले में बीमार स्वास्थ विभाग में जो कुछ चल रहा है,उसका इलाज आज तक ना सरकार कर पाई और ना ही उनका कोई अधिकारी । कल जब संभागीय स्वास्थ आयुक्त सीहोर आये तो उन्होंने वो ही देखा होगा जो उनेह दिखाया गया,अगर उनेह हकीकत देखना होती तो वे सीधे जिला चिकित्सालय नही बल्कि अचानक आष्टा, कोठरी, जावर,श्यामपुर,रेहटी, सिद्दिकगंज,मैना पहुचते ओर जमीनी हकीकत से रुबरु होते ।

कल
स्वास्थ विभाग के बड़े अधिकारी
स्वास्थ्य आयुक्त श्री धनराज एस. ने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं एवं उपचार व्यवस्थाओं का जायजा लिया। क्या उनेह आष्टा के सिविल अस्पताल में क्या चल रहा है,यहा की सिटी स्कैन मशीन कितने महीने से बीमार है,की जानकारी नही थी या उनेह दी ही नही गई थी.?

दौरे के दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न विभागों का निरीक्षण कर मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य आयुक्त ने अस्पताल में संचालित एचएमआईएस पोर्टल, ऑनलाइन पंजीयन, मरीजों के उपचार संबंधी रिकॉर्ड एवं डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की।

ये घुंघरू जो बजते नही है,पर सुनाई देते है…..

उन्होंने पोर्टल के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुगम एवं पारदर्शी बनाने के लिए आवश्यक सुझाव एवं मार्गदर्शन दिए। स्वास्थ्य आयुक्त ने आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए व्यवस्थाओं की सराहना की। लेकिन जो 46 लाख का आयुष्मान घोटाला आष्टा जावर में हुआ उस पर क्या कार्यवाही हुई क्यो नही पूछा .?
साथ ही डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, तकनीकी नवाचार एवं अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं को बेहतर बनाने पर चर्चा की।

मरीजों की बढ़ती संख्या और स्वास्थ्य सेवाओं की आवश्यकता को देखते हुए चिकित्सालय के विस्तार की जरूरत भी बताई गई। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया, सिविल सर्जन डॉ. उमेश कुमार श्रीवास्तव सहित जिला चिकित्सालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
दौरा किया,सब बढ़िया मिला,आज दौरे की रिपोर्ट बना कर बता दिया जायेगा कि स्वास्थ विभाग में सीहोर जिले में स्वर्ग जैसा माहौल है ।

कल ही सीहोर जिले में एक ओर विभाग
उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के आयुक्त श्री सौरभ कुमार सुमन ने भी जिले का दौरा किया, उनके विभाग के अधीनस्थ अधिकारी उनेह वही ले गये जहाँ उनेह ले जाना और दिखाना था । उन्होंने जिले में संचालित उद्यानिकी योजनाओं एवं गतिविधियों का निरीक्षण किया। निश्चित सब कुछ स्वर्ग जैसा ही पाया गया होगा । अगर उनेह हकीकत देखना थी तो आष्टा,इछावर,बुधनी जाते तब उनेह अपने इस विभाग की हकीकत से सामना होता .?

समय से इन घुंघरुओं की आवाज सुन लो……


में माननीय मुख्यमंत्री जी से यही निवेदन करूंगा की आपको,आपकी सरकार को, जो आपके हाथ पैर कहे जाते है,जो आपकी तीसरी आंख की तरह होते है अर्थात जिम्मेदार अधिकारी क्या वे आपको जमीनी हकीकत से रूबरू करा रहे है,आप अपने हिसाब से जरूर एक बार समीक्षा करें कही ऐसा ना हो कि जमीनी हकीकत,सत्य से कोषों दूर हो..ओर वास्तविकता को देखने मे देर हो जाये
मेरा सीहोर जिले के सभी जनप्रतिनिधियों से भी निवेदन है कि वे अपने अपने क्षेत्रों की वास्तविकता से मुख्यमंत्री को जरूर अवगत कराये ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!