
आष्टा । आष्टा नगर की सुप्रसिद्ध ज्वेलर्स दुकान जयश्री ज्वेलर्स पर कृष्णा डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी की 25 हजार की खरीदी पर इनामी कूपन रखे गए थे ।

समय सीमा के पश्चात आज जयश्री ज्वेलर्स पर ड्रा खोला गया । ग्राहकों की उपस्थिति में खोले गए ड्रा में आज प्रथम पुरस्कार के रूप में रखी गई कार शाजापुर के गायत्री जनरल स्टोर के अनिल पाटीदार को खुली ।

तथा 25 हजार की खरीदी पर पांच ग्राहकों के लिए स्कूटी भी रखी गई थी । जिसमें दो स्कूटी पूर्व में संतोष राठौर आष्टा एवं दिनेश वर्मा रनायल के नाम खुल चुकी थी ।

आज तीन स्कूटी का भी ड्रॉ खोला गया । जो गोविंद साहू,मोहसिन खान ,एलिजा खान को खुली । जयश्री ज्वेलर्स के संचालक जितेंद्र सोनी दादा, महेश सोनी एवं शुभांश सोनी ने सभी विजेताओं को ड्रा में खुले इनामो की सूचना दी तथा उन्हें बधाई दी ।

जयश्री ज्वेलर्स के संचालक जितेंद्र महेश सोनी ने उन सभी ग्राहकों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने कृष्णा डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी की 25 हजार की खरीदी पर कूपन की जो स्कीम शुरू की थी उसमें उन्होंने भाग लिया ओर इस इनामी कूपन स्कीम को सफल बनाया ।
