Spread the love

भारत गांव में बसता है,जब हमारा ग्राम मजबूत,सशक्त,समस्याओं से मुक्त होगा तो निश्चित हमारा देश भी सशक्त ओर मजबूत होगा । और इसी लिये देश के प्रधानमंत्री

श्री नरेन्द्र मोदी जी,मप्र के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की सरकार गांव,गरीब,किसान,मजदूर,महिला,युवा,सहित सभी वर्गों,सभी क्षेत्रों की ओर विशेष ध्यान दे कर कार्य कर रहे है ।

आज लगभग हर ग्राम सड़क से जुड़ गया है,जो रह गये वो भी जोड़े जा रहे है उक्त उदगार विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने आज सिद्दीकगंज जोड़ से ग्राम धरमपुरी तक 2 किमी लम्बे रोड के भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहे । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने बताया की वर्षो कांग्रेस ने राज किया लेकिन विकास नही किया ।

आज भाजपा की सरकार विकास का इतिहास लिख रही है । उसका उदाहरण है 01 करोड़ 88 लाख से बनने वाला सिद्दीकगंज से धरमपुरी का ये मार्ग । जब ग्राम के नागरिको ने मुझे रोड नही होने से आने वाली समस्याएं बताई तब मैंने कहा था जल्द ही आपका रोड बनेगा और आज वो समय आ गया ।

ग्राम में जो भी समस्या होगी,जो मांग होगी सब पूरी करूंगा । विधायक ने कहा जल्दी ही आपकी डीपी की समस्या भी हल होगी । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा की
रजत जयंती ग्राम सिद्धिकगंज ग्राम पंचायत में आने वाला ग्राम धरमपुरी के नागरिक कई वर्षों से

सिद्धिकगंज से धर्मपुरी तक का मार्ग कच्चा होने के कारण काफी परेशान थे सबसे ज्यादा परेशानी का सामना ग्रामीणों को बारिश में करना पड़ता था । क्षेत्र के ग्रामीणों ने अपने ग्राम को रोड से जोड़ने के की मांग से मुझे अवगत कराया था,मेने जो वादा किया था आज वो पूरा हो रहा है ।

आज आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने ग्राम पहुंचकर सिद्धिकगंज रोड से धर्मपुरी तक बनने वाले 2 किलोमीटर के मार्ग का सभी ग्रामीणों की उपस्थिति में भूमि पूजन कर उक्त ग्राम की वर्षों पुरानी समस्या का निदान किया ।

रोड की सौगात देने पर सिद्धिकगंज एवं धर्मपुरी के ग्रामीणों में काफी हर्ष व्याप्त है तथा उन्होंने विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर का आभार व्यक्त करते हुए उक्त रोड की सौगात देने पर उन्हें की प्रशंसा की और उनका आभार व्यक्त किया ।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष राकेश सिसोदिया, मानसिंह ठाकुर,कल्याणसिंह ठाकुर,विजेन्द्रसिंह ठाकुर,कुलदीपसिंह ठाकुर,अशोक राठौर,महेंद्र काजले, लक्ष्मीनारायण वर्मा,सीताराम,नर्बदसिंह, सज्जनसिंह मालवीय,राहुल गुर्जर,आत्माराम,विष्णु परमार,देवकरणसिंह, बाबूसिंह सोलंकी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्तिथ थे

“व्यक्ति का ईमानदारी से किया कर्म ही सर्वोपरि होता है-विधायक गोपालसिंह इंजीनियर
यूनानी दिवस समारोह में शामिल हुए विधायक”

व्यक्ति का ईमानदारी से किया गया कर्म ही सर्वोपरि होता है तथा यूनानी चिकित्सा पद्धति एक प्रमुख चिकित्सा पद्धति है जिसके लाभ से सभी का परिचित होना आवश्यक है तथा इसे अपने जीवन में सम्मिलित करते हम अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हुये असाध्य रोगो से भी लड़ सकते हैं।

उक्त उद्गार क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर द्वारा यूनानी दिवस के आयोजन में जनपद पंचायत के सभागृह में व्यक्त किये गये। उक्त आयोजन शासकीय यूनानी चिकित्सक डॉ. शाइनी अंजुम द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भारत में यूनानी चिकित्सा के प्रणेता हकीम अजमल खान की जयंति पर आयोजित किया गया था। जिसके संयोजन एवं सूत्रधार का दायित्व कवि अतुल जैन सुराणा द्वारा निभाया गया।

आयोजन में क्षेत्र के विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर के साथ प्रमुख अतिथि के रूप में जिला भाजपा के उपाध्यक्ष धारासिंह पटेल,नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा,जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि सोनू गुणवान, नगर भाजपा अध्यक्ष श्रीमती अंजनी विशाल चौरसिया,

पूर्व भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुशील संचेती,वरिष्ठ भाजपा नेता कल्याणसिंह ठाकुर,जावर मंडल अध्यक्ष विजेन्द्र सिंह ठाकुर,बीएमओ अमित माथुर,डॉ हयाज अली,श्रीमती मीनू सुरणा,रजनीश सुरणा की सम्माननीय उपस्थिति रही ।

जिन्होने अपने उद्बोधनो से सभी को मार्गदर्शित किया। आयोजन में क्षेत्र के प्रसिद्ध यूनानी विशेषज्ञ डॉ. हयात अली, डॉ. अजीज सिद्दीकी, डॉ. यूसूफ खलील हुसैन, डॉ. नफीस मेम, डॉ. शाहिद खान, डॉ. शाहिद अली, डॉ जरीना मेम उपस्थित रहे ।

जिन्होने अपने उद्बोधनो के माध्यम यूनानी चिकित्सा पद्धति का महत्व बताया। आयोजन में विशेष आकर्षण के रूप मे नगर की साहित्यिक संस्था साहित्य शिल्पी के कविगणो को भी आमंत्रित किया गया था जिन्होनें अपने गीत, गजलो के माध्यम से समां बांध दिया।

कविगणो मंे संचालक कवि अतुल जैन सुराणा के साथ श्रीराम श्रीवादी, जावेद अली जावेद, गोविन्द शर्मा, डॉ. कैलाश शर्मा, अकबर सिद्दीकी तथा डॉ. प्रशांत जामलिया को आमंत्रित किया गया था। आयोजक डॉ. शाइनी अंजुम नें सभी अतिथियों का औषधि के पौधे तथा प्रतीक चिन्ह के साथ सम्मानित किया तथा सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ हयाज अली ने आयुष विभाग की ओर से कुछ मांगो का मांग पत्र भी विधायक को सौपा ।

“ग्राम मैना में मुनि श्री 108 संस्कार सागर जी महाराज ससंघ की भव्य अगवानी,
आष्टा समाज ने श्रीफल भेंट किया”

शुजालपुर से आष्टा की ओर बिहाररत पूज्य मुनि श्री 108 संस्कार सागर जी महाराज, क्षुल्लक कमल सागर जी महाराज सासंघ का ग्राम मैना में रविवार को
प्रवेश कराया गया।इस अवसर पर मैना जैन समाज द्वारा भव्य एवं श्रद्धापूर्ण अगवानी की गई।मैना जैन समाज ने श्रीफल भेंट कर मुनिश्री से कुछ दिन का मैना ग्राम में प्रवास कर धर्म लाभ देने का
आग्रह व विनती की गई।
मुनिश्री ने मैना ग्राम के दिगंबर जैन मंदिर में अपने मुखारविंद से श्रीजी की शांति धारा एवं अभिषेक संपन्न कराया। दोपहर में आयोजित धर्मसभा में आशीष वचन देते हुए मुनिश्री ने कहा कि मनुष्य संसार के मोहजाल में फंसकर अपने परिवार तक ही सीमित रह जाता है, जबकि यह मनुष्य भव आत्मकल्याण के लिए प्राप्त हुआ है। इसी जीवन से नर से नारायण और परमात्मा बना जा सकता है। उन्होंने कहा कि जितना अधिक समय प्रभु की आराधना तथा देव-शास्त्र-गुरु की सेवा में लगाया जाएगा, उतना ही कर्मों से मुक्ति का मार्ग प्रशस्त होगा।प्रवचन के दौरान बड़ी संख्या में समाजजनों ने उपस्थित होकर धर्मलाभ लिया।

आज मुनि श्री को आहार देने का सौभाग्य राजेश कुमार जैन एवं आर्जव कुमार जैन को प्राप्त हुआ। सायंकाल गुरु भक्ति का आयोजन भी हुआ।
इस अवसर पर विभिन्न स्थानों से समाजजनों ने मुनिश्री को श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। दिगंबर जैन पंचायत समिति आष्टा द्वारा श्रीफल भेंट किया गया। जैन समाज की ओर से रमेशचंद जैन आदिनाथ,अध्यक्ष आनंद जैन, कैलाश जैन चित्रलोक, धीरज जैन, निर्मल जैन सहित समाजजनों ने मुनिश्री ससंघ से आष्टा आगमन का आग्रह करते हुए श्रीफल भेंट किया।

मुनिश्री ने आशीष प्रदान करते हुए कहा कि समाज की गुरुओं के प्रति सच्ची श्रद्धा ही उन्हें यहां तक लेकर आई है। उन्होंने संकेत दिया कि शीघ्र ही मुनि संघ का आष्टा नगर में आगमन होगा।भोपाल, निपानिया कला एवं सीहोर जैन समाज के प्रतिनिधियों ने भी श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद लिया। मैना दिगंबर जैन समाज के समाजजनों ने मुनि श्री से आग्रह किया कि वे कुछ दिन मैना में ठहरकर समाज को अधिक धर्मलाभ प्रदान करें।श्रीफल भेंट करने वालों में संतोष कुमार जैन, अशोक कुमार जैन, राजेश कुमार जैन, वीरेंद्र कुमार जैन, सुशील कुमार जैन, ऋषभ कुमार जैन, अजीत जैन, मनोज जैन, अमित जैन, विजय जैन, मनोज नारे, अभिषेक जैन, सुरेश कुमार, पंकज कुमार, नीरज जैन, सोनू जैन, अमन जैन, बाबूलाल जैन, नवीन जैन, भविष्य जैन सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

“घायलों को सड़क पर देख विधायक ने रुकवाया अपना वाहन, तत्काल घायलों को पहुंचाया सिविल अस्पताल, डॉक्टर को दिए निर्देश घायलों का हो समुचित इलाज”

आष्टा आज आष्टा विधानसभा क्षेत्र के संवेदनशील एवं लोकप्रिय विधायक गोपालसिंह इंजीनियर आज प्रातः जब सीहोर से आष्टा की ओर आ रहे थे, तभी पखनी जोड़ पर पखनी से आष्टा आ रहे हैं एक बाइक सवार को किसी वाहन द्वारा टक्कर मार दी गई । जिसमें पखनी निवासी बाइक सवार एक महिला सड़क पर घायल अवस्था में नजर आने पर विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने अपना वाहन तत्काल

रुकवाया तथा घायलों के पास पहुंचकर जानकारी ली एवं एक अन्य वाहन की व्यवस्था कर घायल महिला को उचित इलाज हेतु सिविल अस्पताल आष्टा पहुचाया। मौके से विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने सिविल अस्पताल आष्टा के बीएमओ डॉक्टर अमित माथुर को फोन लगाकर जानकारी दी तथा निर्देश दिए कि आ रहे घायलों का समुचित इलाज किया जाए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!