Spread the love
IMG-20250625-WA0014__01
PlayPause
previous arrow
next arrow

नगर पालिका अध्यक्ष हेमकुंवर रायसिंह मेवाड़ा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी विनोद कुमार प्रजापति के मार्गदर्शन एवं निगरानी में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 16 में एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई। वार्ड के पार्षद रवि शर्मा एवं स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर संध्या बजाज के नेतृत्व में

नगर पालिका की सहयोगी संस्था यूनिक वेस्ट मैनेजमेंट द्वारा वार्ड क्रमांक 16 में बिजली घर के पास बने गार्बेज पॉइंट को हटाया गया। इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों एवं स्वच्छता कर्मियों द्वारा स्वच्छता से संबंधित स्लोगन लगाए गए तथा क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखने की सामूहिक शपथ दिलाई गई।

नगर पालिका द्वारा यह भी जानकारी दी गई कि भविष्य में उक्त स्थान पर कचरा फेंकने पर ₹500 का जुर्माना लगाया जाएगा तथा क्षेत्र को सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रखा जाएगा। गार्बेज पॉइंट हटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने

वाले सफाई मित्रों का सम्मान भी किया गया। इस कार्य में समीपस्थ आंगनवाड़ी केंद्र का विशेष सहयोग रहा, जिससे स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता को बल मिला।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से स्वच्छता टीम लीडर

राजकुमार अकेला, कचरा वाहन संचालक विनय सिंह, सफाई जमादार रितेश सांगते, वार्डवासी कपिल जयसवाल, आंगनवाड़ी सहायिका प्रेमलता बाडोलिया सहित दर्जनों नागरिक उपस्थित रहे। नागरिकों ने नगर पालिका की इस पहल की सराहना करते हुए इसे स्वच्छ एवं स्वस्थ शहर की दिशा में एक प्रभावी कदम बताया।

“विद्यालय में धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव, विधायक हुए शामिल”

संस्था माॅडर्न पब्लिक हा.से. स्कूल आष्टा में वाषिर्क उत्सव कायर्क्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें संस्था के बच्चो द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गई। कायर्क्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि विधायक गोपाल सिंह इंजिनियर विधानसभा क्षेत्र आष्टा,

विशेष अतिथि अजब सिंह राजपूत बी.आर.सी. आष्टा, रवि शर्मा पाषर्द वार्ड क्र.16, व संस्था के मागर्दशर्क के.एल. परमार, एस.एल. परमार, भीम सिंह ठाकुर, समिति अध्यक्ष अभिषेक परमार प्राचार्य शैलेन्द्र ठाकुर, उपप्राचार्य विकास चौरसिया, बी.एल. मालवीय, रवि पाठक द्वारा माॅ सरस्वती पूजन व दीप प्रज्वलित कर की गई।

उसके बाद सभी अतिथियो का स्वागत गीत के साथ सम्मान किया गया। कायर्क्रम सुनहरी गीत, सुनहरी यादो पर प्रस्तुत किया गया। जो कि 1980 के दशक के कलाकारो की याद में किया गया। कायर्क्रम का मुख्य आकर्षण गब्बर इज बेक ड्रामा को देख कर सभी अतिथियो व सभी पालको ने अपनी पुरानी यादो को ताजा किया व प्रशंसा की गई।

कायर्क्रम में अतिथियो व संस्था मागर्दशर्क द्वारा अर्द्धवाषिर्क परीक्षा में श्रेष्ठ परीणाम लाने वाले छात्र/छात्राओं को प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वाले छात्र/छात्राओं को शील्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा गणतंत्र दिवस कायर्क्रम एवं राज्य स्तर पर चयनित ।

प्री साइंस माॅडल में प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी छात्र/छात्राओ का भी विधायक गोपाल सिंह इंजिनियर द्वारा शील्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया। संस्था प्राचार्य द्वारा सभी अतिथियो का आभार प्रकट किया गया व राष्ट्रगान के साथ कायर्क्रम का समापन हुआ। सभी शिक्षकों द्वारा विद्यालय के समस्त छात्र/छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

इस अवसर पर स्कूल के संचालक मंडल व शाला परिवार के मार्गदर्शक एस.एल. परमार, के. एल. परमार, बी. एस. ठाकुर एवं समिति अध्यक्ष अभिषेक परमार, प्राचार्य शैलेन्द्र सिंह ठाकुर, उपप्राचार्य विकास चौरसिया, बी.एल. मालवीय, रवि पाठक, राजेश बड़ोदिया,

रजत धारवा, संदीप ठाकुर, निमर्ला सारसिया, करिश्मा चौपड़ा, अंजली चौरसिया, नीता सक्सेना, इशा जैन, पायल ठाकुर, पूजा ठाकुर सना अली, अपेक्षा पेरवाल, तेजू मेवाड़ा, विधि चौहान, आयुषी जैन, लक्ष्मी चौरसिया, ज्योति राजपूत, प्रतिभा तोमर, ईतिका चौहान शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

“अपर कलेक्टर ने आष्टा एवं जावर तहसील कार्यालय में एसआईआर कार्य का किया निरीक्षण
एसआईआर की प्रगति की समीक्षा कर दिया आवश्यक दिशा निर्देश”

अपर कलेक्टर वृंदावन सिंह ने आष्टा एवं जावर तहसील कार्यालय में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के कार्यों का निरीक्षण किया और अभी तक की कार्य प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। एसआईआर कार्य प्रगति की समीक्षा के दौरान उन्होंने मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने के निर्देश दिए।

उन्होंने नो-मैपिंग वोटर्स की सुनवाई, लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी के निराकरण तथा दावे-आपत्तियों के निपटारे की स्थिति की विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने सभी सहायक एईआरओ, बीएलओ एवं संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक मतदाता का सत्यापन पूरी गंभीरता से किया जाए,किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से वंचित न रहे

और अपात्र प्रविष्टियों का नियमानुसार निराकरण किया जाए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम नितिन टाले, तहसीलदार रामलाल पगारे, ओमप्रकाश चोरमा, नायब तहसीलदार सिद्धांत सिंघला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के प्रथम सीहोर आगमन पर युवा मोर्चा नगर मंडल ने गर्म जोशी के साथ किया भव्य स्वागत”

मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के प्रथम नगर आगमन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर मंडल सीहोर द्वारा गर्म जोशी के साथ जोरदार स्वागत किया गया साथ ही नगर मंडल के द्वारा श्री सत्य साईं यूनिवर्सिटी में केंद्र शासन द्वारा प्रदर्शित बजट के ऊपर एक युवा संवाद का आयोजन किया गया जिसमें अधिक संख्या में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इस युवा संवाद में अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाडा,

नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव सन्नी महाजन, भाजपा सीहोर नगर मंडल अध्यक्ष सुदीप सम्राट,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भूपेंद्र पाटीदार रहे। स्वागत कार्यक्रम में युवा मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष सुनील राय,समीर सेन ,विशाल पाटीदार ,राहुल राठौर ,तुसार सोनी ,विशाल परमार ,योगेश कुशवहा ,देव राय सहित हजारों युवा एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!