Spread the love
IMG-20250625-WA0014__01
PlayPause
previous arrow
next arrow

आष्टा । आज दोपहर में करीब को लगभग 1 से 2 बजे के बीच इंदौर–भोपाल हाईवे पर कचनारिया जोड़ के पास एक काले रंग की XUV कार क्रमांक RJ20UA9388 में सवार युवकों द्वारा एक मोटरसाइकिल को पहले तो टक्कर मारी,जब बाइक सवार ने बहस की तब कार सवार युवकों ने अपनी गलती को मानने के बदले उलटे बाइक सवार पर चढ़ाई कर दादागिरी दिखाई ।

दोनों पक्षों में मौके पर जम कर बहस हुई। बहस के दौरान कार सवार एक युवक ने पिस्टल से मोटरसाइकिल सवार युवक के पैर में गोली मार दी और तीनों आरोपी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना 112 के माध्यम से थाना आष्टा को प्राप्त हुई। सूचना पर प्रभारी एसडीओपी आष्टा प्रवीण चढ़ोकर एवं थाना प्रभारी आष्टा गिरिश दुबे पुलिस बल के साथ शासकीय अस्पताल आष्टा पहुंचे, जहाँ घायल से जानकारी प्राप्त कर तत्काल मौके के लिये पर रवाना हुए। मुखबिर की सूचना से ज्ञात हुआ कि गोली मारने वाले कार ग्राम उमरसिंगी गांव में खडी है ।

गाड़ी खड़ी कर भागे आरोपियों की खोज में तत्काल पुलिस की दो टीमों द्वारा बेदाखेड़ी जंगल क्षेत्र में सर्चिंग शुरू की ओर तीनों आरोपियों को दबोचा। आरोपियों के कब्जे से 32 बोर की एक पिस्टल एवं 04 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। विवाद में इन तीनो ने जिस बाइक सवार युवक को गोली मारी उसका नाम पुलिस के अनुसार सचिन कुमार पिता मोरसिंह, उम्र 20 वर्ष, निवासी मेवाड़ा कॉलोनी आष्टा बताया गया । गोली लगने से घायल उक्त युवक का आष्टा के सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया और तत्काल भोपाल रेफर कर दिया गया । इस घटना में शामिल जिन तीन आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया उनके नाम

  1. शेवी खान पिता मकदूम अहमद, उम्र 23 वर्ष, निवासी कोटा(राजस्थान)
  2. शहनवाज उर्फ सोनू पिता सलीम अहमद, उम्र 28 वर्ष, निवासी कोटा(राजस्थान)
  3. विक्की पिता मंजूर, उम्र 20 वर्ष,निवासी पाली(राजस्थान) है । पुलिस ने बताया की इन
    तीनो आरोपीयों के राज्य राजस्थान मे स्थानीय थानो मे आपराधिक रिकार्ड तलाश किये जा रहे है।आरोपी शेवी खान उर्फ़ अमन पिता मखदूम को साथियो द्वारा जिला कोटा राजस्थान से हत्या के प्रयास मामले मे फरार होना भी बताया गया है।तीनों आरोपियों को हिरासत मे लेकर आरोपियों के विरुद्ध अप क्र 71/26 धारा 109(1),296(b), 3(5)bns के अंतर्गत प्रथम सूचना पंजीबद्ध की गयी है। आष्टा पुलिस ने तीनो आरोपियों के पास से
    एक 32 वोर पिस्टळ, 2 मैगजीन, 04 जिन्दा कॉरतूस,महिंद्रा xuv कार बरामद कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!