Spread the love
IMG-20250625-WA0014__01
PlayPause
previous arrow
next arrow

आष्टा । आष्टा नगर पालिका द्वारा साप्ताहिक हॉट बाजार में खरीदी बिक्री हेतु आने वाले पशुओं,मवेशियों के पंजीयन का ठेका वर्ष 2025-2026 के लिये खुली बोली में सर्वाधिक बोली लगाने वाले को दिया गया था ।

उक्त ठेका कालू तंवर पिता माशाराम सनावद जिला खरगोन द्वारा लिया गया था । ठेकेदार विगत लगभग 9 माह से पशु पंजीयन शुल्क बसूल रहा था । नगर पालिका द्वारा प्रत्येक पशु का पंजीयन शुल्क 20 रुपये तय है । लम्बे समय से शिकायतें प्राप्त हो रही थी की ठेकेदार के आदमी हॉट में अपने पशुओं को बेचने,खरीदने लाने वाले किसानों से 20 रुपये प्रति पशु पंजीयन शुल्क के बदले सौ रुपये बसूलता है ।

जो किसानों और पशुपालकों के साथ खुली लूट थी । लगातार मिल रही शिकायतों के बाद आष्टा नगर में प्रत्येक बुधवार को लगने वाले साप्ताहिक हॉट के तहत इस बुधवार को सीएमओ विनोद प्रजापति हॉट में लगने वाले पशु बाजार में सादल बल के जा पहुचे । हॉट में आये पशुपालकों से जब पूछा की उनसे पशु पंजीयन का ठेकेदार ने कितना पैसा लिया तब पशुपालकों ने बताया उनसे 100 सुपये प्रति पशु लिये गये जबकि निर्धारित शुल्क प्रति पशु 20 रुपये है । मौके पर ही सीएमओ की उपस्तिथि में पंचनामा बनाया गया । मौके पर यह भी पाया गया कि ठेकेदार के जो आदमी शुल्क बसूलते है उनकी पहचान के लिये उनके पास पहचान का परिचय पत्र,कार्ड या अन्य कोई दस्तावेज नही था ।

निश्चित से 4 गुना पंजीयन शुल्क की बसूली लम्बे समय से चल रही थी ऐसा बताया गया । सीएमओ विनोद प्रजापति ने बताया की ठेकेदार द्वारा नपा को ठेके की 1 लाख 60 हजार की बकाया राशि भी जमा नही कराई है । नपा ने ठेकेदार को नोटिश जारी कर 2 दिन में बकाया राशि जमा कराने एवं शिकायत का जवाब देने को कहा है । मामला बड़ा गम्भीर है,अब देखना है की क्या नपा नियमो शर्तो के विपरीत अधिक राशि बसूलने पर ठेका निरस्त किया जाता है या नही.!

इनका कहना है…
शिकायतों के बाद मेरे द्वारा साप्ताहिक हॉट में पहुच कर जांच की,कई लोगो ने तय राशि 20 रुपये के स्थान पर पशु पंजीयन के नाम पर 100 रुपये लेने की शिकायत की,मौके पर ही पंचनामा बनाया गया एवं ठेकेदार को नोटिश जारी कर 2 दिन में जवाब मांगा है

विनोद कुमार प्रजापति
सीएमओ,नपा परिषद आष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!