Spread the love
IMG-20250625-WA0014__01
PlayPause
previous arrow
next arrow

संभागायुक्त ने ‘संकल्प से समाधान’ की भी मॉनीटरिंग की
संभागायुक्त संजीव सिंह की अध्यक्षता में संभागीय बैठक में जिला कलेक्टरों एवं डीएफओ के साथ वन विभाग अंतर्गत सभी जिलों में वन ग्रामों को राजस्व ग्रामों में संपरिवर्तन की समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि वन ग्रामों को राजस्व ग्राम करने की कार्यवाही की जाना सुनिश्चित करें। साथ ही वन अधिकार पत्र / पट्टों की मान्यता लागू करने की एसओपी का पालन, व्यवस्थापन, एफआरए के पट्टे एवं एफआरए पट्टेधारियो को शासन की योजनाओं में लाभ दिलाने हेतु विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा, विदिशा कलेक्टर अंशुल गुप्ता, सीहोर कलेक्टर बालागुरू के.,रायसेन अरूण कुमार विश्वकर्मा एवं

सभी जिलों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। संभागायुक्त सिंह ने कहा कि वन ग्राम में दावा कार्य की स्थिति का सत्यापन करना होगा, वनाधिकारी समिति का दावा मान्य किया जा सकता है।

वन ग्राम को राजस्व ग्राम में संपरिवर्तन की चरणबद्ध कार्यवाही की जाना है। उन्होंने कहा कि रकबा के संबंध में डीएफओ द्वारा प्रस्ताव कलेक्टर को भेजा जाए। वन व्यवस्थापन संबंधी कार्य की समीक्षा समय-सीमा में करें।

वन अधिकार अधिनियम के तहत हक प्रमाण पत्र धारकों को शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभांवित भी किया जाए। संभागायुक्त सिंह ने सभी जिला कलेक्टरों से सीएम हेल्पलाइन की प्रगति की समीक्षा की। सीएम हेल्पलाइन में जिलों की प्रगति पर संतोष जताया।

सिेंह ने जिला कलेक्टरों को निर्देशित किया कि समाधान ऑनलाइन की स्थिति पर अपने विभागों की विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए उनका तत्काल निराकरण करें।
मुख्य वन संरक्षक भोपाल क्षितिज कुमार ने बताया कि संभाग के अंतर्गत

भोपाल जिले के 14, राजगढ़ के 02, विदिशा के 05, रायसेन के 13 एवं सीहोर जिले में 49 वन ग्रामों का राजस्व में संपरिवर्तन प्रक्रियारत है। प्रारंभिक तौर पर वन ग्रामों का संयुक्त दल वन विभाग, राजस्व, वन समितियों के सदस्यों द्वारा बाहरी सीमा का निर्धारण एवं नक्शा तैयार करने की कार्यवाही की जा रही है।

साथ ही वन ग्रामों के अभिलेखों का डिजिटलाइजेशन एवं ग्राउण्ड सर्वे की कार्यवाही जारी है। जिसके अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना, सिंचाई के लिए कपिलधारा कूप निर्माण, भूमि सुधार, मेढ़ वधान / भूमि समतलीकरण, सिंचाई लिए विद्युत एवं डीजल पंप एवं पाइप लाइन, किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिड कार्ड एवं अन्य योजनाएं शामिल हैं।

“श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष का पत्रकारों ने किया स्वागत सम्मान”

भोपाल से उज्जैन जाते समय मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांत अध्यक्ष शलभ भदौरिया का आष्टा बायपास पर नगर के श्रमजीवी पत्रकार संघ की आष्टा ब्लाक ईकाई के अनेक पदाधिकारीयों ने स्वागत् सम्मान किया ।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष भदौरिया ने कहा कि शासन प्रशासन का प्रदेश में पत्रकारों के साथ संवाद, व्यवहार ओर आचरण बदल गया है । उन्होंने कहा कि जो सरकार से प्रश्न पुछता है आजकल वो पिटता है,ओर यही हमारा पुरुष्कार है ।

यह सिलसिला कभी खत्म नही होगा प्रदेश मे श्रमजीवी पत्रकार संघ के 141 पत्रकारों के केस दर्ज है जिसकी लडाई संगठन लड रहां है पत्रकार निर्भीक और साहसी बनकर सरकार से सवाल करे अगर कुछ गलत होता है तो श्रमजीवी पत्रकार संगठन उसकी लडाई लडेगा

और संगठन उस पत्रकार साथी के साथ है वहीं अंत में नगर के वरिष्ठ पत्रकार जहुर मंसूरी ने पत्रकारो को संबोधित करते हुऐं कहां कि खबरो का प्रकाशन सटिक पारदर्शी और निष्पक्ष होना चाहिये जब तक खबर की सच्चाई ज्ञात ना हो तब तक खबरो का प्रकाशित नही किया जाना चाहियें ।

खबर की पुर्ण जानकारी लेने और खबर की सत्यता जानने मे हमें दूसरा दिन ही क्यो ना हो जाये हमे पुर्ण और सत्यता से भरी स्पष्ट सटिक और पारदर्शी खबरो को प्रकाशित करना चाहिये ।

जिससे की शासन प्रशासन कार्यवाही करने पर मजबुर हो वर्तमान अध्यक्ष आष्टा ब्लाक श्याम शर्मा सलील ने कहां की पत्रकारों के की रक्षा और पत्रकारो के हक की लडाई के लिऐ प्रदेश में श्रमजीवी पत्रकार संघ ही एक मजबुत और शक्तीशाली संगठन है जिसके दम पर हम अपने हक अधिकार की लडाई जारी रख सकते है ।

प्रदेश संगठन के साथ आष्टा ब्लाक ईकाई भी पत्रकारों के सहयोग और हर संभव मदद के लिये तैयार है और आगे भी रहेगे ।

इस अवसर पर बाबु पांचाल ,जहुर मंसुरी, राकेश बैरागी, सतीश जोशी खाचरोद ,आष्टा श्रमजीवी पत्रकार संघ अध्यक्ष श्याम शर्मा सलील , आनंदी लाल सोनी, शैलेश शर्मा , सहित अनेक पत्रकार गण उपस्थित रहै।

“धूम धाम व हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाएगा भगवान श्री विश्वकर्मा जी का जन्मोत्सव।
भव्य शोभायात्रा के साथ सामूहिक विवाह सम्मेलन भी संपन्न होगा”

सृष्टि के रचयिता, देव शिल्पी भगवान श्री विश्वकर्मा जी का जन्मोत्सव हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आष्टा नगर में अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। विश्वकर्मा समाज आष्टा, जावर द्वारा आयोजित यह महोत्सव 31 जनवरी 2026, शनिवार को धार्मिक एवं सामाजिक

कार्यक्रमों की श्रृंखला के साथ सम्पन्न होगा। प्रातः 7 बजे, श्री विश्वकर्मा, राधाकृष्ण मंदिर बुधवारा आष्टा पर भगवान श्री विश्वकर्मा जी की महाआरती की जावेगी तथा प्रसादी वितरण किया जाएगा। इसके पश्चात मंदिर परिसर से भगवान विश्वकर्मा जी की आकर्षक झांकी, ढोल, बैंड-बाजों एवं जयघोष के साथ भगवान श्री विश्वकर्मा जी की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।

शोभायात्रा में युवा संगठन समिति, मुख्य समाज समिति एवं बड़ी संख्या में समाजजन सम्मिलित होंगे। यह शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई कार्यक्रम स्थल पाड़लिया रोड (कन्नोद रोड़), वैष्णवी नगर के पास स्थित विश्वकर्मा समाज धर्मशाला स्थल पर पहुँचेगी। विश्वकर्मा धर्मशाला स्थल पर विविध धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

इस अवसर पर सामूहिक विवाह सम्मेलन एवं अविवाहित युवक, युवतियों का परिचय सम्मेलन भी आयोजित होगा साथ ही समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों एवं समाज सेवा मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रबुद्ध जनों का सम्मान व पुरस्कार वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम में पधारने वाले अतिथियों का समाज समिति द्वारा पारंपरिक रूप से स्वागत एवं सत्कार किया जाएगा।

आयोजन की जानकारी देते हुए समाज समिति अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मनोहर विश्वकर्मा तथा उत्सव समिति अध्यक्ष मेहरबान विश्वकर्मा ने समाज के सभी बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है।

“असमय वर्षा से फसलों को हुई क्षति का किया जाए आंकलन: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री ने दिए सभी जिला प्रशासन को निर्देश”

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने असमय वर्षा के कारण फसलों को हुई क्षति का आकलन करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के साथ खड़ी है। प्रदेश के हर जिले में प्रशासन असमय वर्षा, मावठे के प्रति सतर्क रहे। जिला प्रशासन किसानों को असमय वर्षा से होने वाली क्षति से बचाने का प्रयास करे।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में मौसम की विपरीत परिस्थितियों और असमय वर्षा की स्थिति में राज्य किसान भाइयों के साथ खड़ी है। प्रदेश में मावठा से फसलों को हुए नुकसान के सर्वे के लिए जिला प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं। किसानों की समस्याओं का हल करने प्रशासन को अलर्ट किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!