Spread the love

सीहोर । सरकार की भावांतर भुगतान योजना के अंतर्गत 24 अक्टूबर से जिले की सभी कृषि उपज मंडियों में सोयाबीन खरीदी कार्य प्रारंभ हो गया। खरीदी प्रक्रिया की सुचारू एवं पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर बालागुरू के. ने इछावर भैरूंदा, गोपालपुर, राला एवं लाड़कुई की कृषि उपज मंडियों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर बालागुरू के. ने गोपालपुर मंडी के निरीक्षण के समय गोपाल रोड़ की मरम्मत के भी निर्देश दिए।


निरीक्षण के दौरान कलेक्टर बालागुरू के. ने मंडी परिसर में की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया और किसानों से चर्चा कर सोयाबीन खरीदी की प्रक्रिया देखी। उन्होंने एसडीएम सहित सभी संबंधित अधिकारियों से कहा कि मंडी में उपज लेकर आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी या असुविधा न हो, इसके लिए समुचित प्रबंध किए जाएं।

कलेक्टर बालागुरू के. ने मंडी सचिव, राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोई भी पात्र किसान भावांतर योजना के लाभ से वंचित न रहे। यदि किसी किसान को खरीदी कार्य से संबंधित कोई समस्या या शिकायत हो, तो उसका तत्काल और प्रभावी निराकरण किया जाए।


निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने उपज तौल, पंजीयन, परिवहन, गुणवत्ता परीक्षण एवं भुगतान व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि खरीदी कार्य में पूरी पारदर्शिता और त्वरित भुगतान सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसानों को समय पर उनका हक मिल सके। उन्होंने कहा कि मंडियों में पेयजल, विश्राम स्थल,

तौल मशीन, परिवहन और सुरक्षा की सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहें। खरीदी कार्य के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

IMG-20250625-WA0014__01
PlayPause
previous arrow
next arrow


निरीक्षण के दौरान कलेक्टर बालागुरू के. के ने राजस्व, कृषि और सहकारी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मंडियों का सतत् निरीक्षण करते रहें, ताकि सोयाबीन खरीदी की प्रक्रिया सुगमता,

पारदर्शिता और किसान हित में संचालित की जा सके और किसानों को अपनी उपज विक्रय में किसी भी प्रकार परेशानी का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान इछावर एसडीएम श्रीमती स्वाती मिश्रा,भैरूंदा एसडीएम सुधीर कुशवाह सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!