Spread the love

सीहोर । सीहोर जिले के श्यामपुर विकासखंड के ग्राम बरखेड़ी में अवैधानिक रूप से संचालित मुस्कान अस्पताल के संचालक अशोक विश्वकर्मा के विरूद्ध कोतवाली थाना सीहोर में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

ग्राम बरखेड़ी में अवैधानिक रूप से संचालित इस मुस्कान अस्पताल में 07 अक्टूबर 2025 को हुई दो वर्षीय बच्ची की मृत्यु के प्रकरण में सीएमएचओ डॉ सुधीर कुमार डेहरिया द्वारा 05 सदस्यीय चिकित्सा अधिकारियों की जांच समिति गठित की गई है।

समिति को प्रकरण की जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए है। सीएमएचओ डॉ सुधीर कुमार डेहरिया ने बताया कि पूर्व में इस अस्पताल को 12 दिसंबर 2024 को अनेक अनियमितताओं के कारण सील किया जा चुका है,

इसके बावजूद भी यह अस्पताल अवैधानिक रूप से संचालित किया जा रहा था। सीएमएचओ ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस अस्पताल को आज पुन: सील कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

इस देश का खाते हो तो वंदेमातरम तो कहना होगा-मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव,वन्देमातरम नही बोलने वालों पर आष्टा में गरजे मुख्यमंत्री,हिमायत करने वाली कांग्रेस को भी सुनाई खरी खोटी,मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आष्टा में 200 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण-भूमिपूजन,विधायक गोपालसिंह इंजीनियर की मांग पर आष्टा में आईटीआई खोलने की घोषणा कर अन्य कई घोषणा की,मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आष्टा से 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836 करोड़ रुपये,योजना में मध्यप्रदेश की बहनों को अब तक 55 हजार करोड़ की राशि प्रदत्त,मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2 सांदीपनि विद्यालय का किया लोकार्पण,कक्षा में पहुंचकर बच्चों से किया संवाद,मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न योजनाओं में वितरित किये हितलाभ,नगर में निकला भव्य रोड शो

error: Content is protected !!