Spread the love


आष्टा स्थानिय आशीर्वाद पार्टी हाल में अधिवक्ता परिषद तहसील इकाई आष्टा द्वारा अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के 34 वे स्थापना दिवस एवं हिन्दी दिवस पर वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिवक्ताओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

अतिथियों में अधिवक्ता शिवप्रसाद दलोद्रीया, राजमल धारवा,नगीन जैन, सुधीर पाठक,बी एस ठाकुर, प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती बरखा वर्मा, देवेंद्र सिंह ठाकुर (डीपीओ), बागोरिया जी, विजेन्द्र सिंह ठाकुर, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अर्जुन सिंह सेंधव,अभिभाषक संघ आष्टा के अध्यक्ष कृपाल सिंह ठाकुर,

सचिव कुलदीप शर्मा का परिषद के अध्यक्ष रामेश्वर धनगर उपाध्यक्ष जीवन सिंह खजुरिया महामंत्री कृष्ण पाल सिंह भाटी ने साफा बांध कर प्रतीक स्वरूप उपहार भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। तत्पश्चात् सभी उपस्थित अधिवक्ताओं का स्वागत एवं सम्मान प्रतीक स्वरूप उपहार भेंट कर किया गया।सभी अतिथियों के अपना उद्बोधन दिया।

स्वागत भाषण अध्यक्ष रामेश्वर धनगर द्वारा दिया गया। सम्मान समारोह मे बड़ी संख्या में अधिवक्ता परिषद सिहोर जिला इकाई एवं आष्टा तहसील इकाई के सदस्यों सहित अभिभाषक संघ आष्टा के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन निलेश कुमार शर्मा एडवोकेट ने किया एवं अतः में आभार जीवन सिंह खजुरिया ने व्यक्त किया। सभी सामुहिक स्नेह भोज का आनंद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

इस देश का खाते हो तो वंदेमातरम तो कहना होगा-मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव,वन्देमातरम नही बोलने वालों पर आष्टा में गरजे मुख्यमंत्री,हिमायत करने वाली कांग्रेस को भी सुनाई खरी खोटी,मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आष्टा में 200 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण-भूमिपूजन,विधायक गोपालसिंह इंजीनियर की मांग पर आष्टा में आईटीआई खोलने की घोषणा कर अन्य कई घोषणा की,मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आष्टा से 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836 करोड़ रुपये,योजना में मध्यप्रदेश की बहनों को अब तक 55 हजार करोड़ की राशि प्रदत्त,मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2 सांदीपनि विद्यालय का किया लोकार्पण,कक्षा में पहुंचकर बच्चों से किया संवाद,मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न योजनाओं में वितरित किये हितलाभ,नगर में निकला भव्य रोड शो

error: Content is protected !!