Spread the love
IMG-20250625-WA0014__01
IMG_20221206_105242__01
IMG-20240419-WA0041
FB_IMG_1706363074622
FB_IMG_1697447014644
Screenshot_20230818-212639__01
Screenshot_20230818-212645__01
Screenshot_20230818-212716__01
Screenshot_20230930-223828__01
Screenshot_20250224-142826__01
IMG-20240913-WA0064
IMG-20240927-WA0030
IMG-20250617-WA0019
IMG-20241027-WA0028(1)
IMG-20250515-WA0021
IMG-20250309-WA0016
FB_IMG_1697447014644
FB_IMG_1728566922684-1
IMG-20250711-WA0029
IMG-20240229-WA0038
IMG-20250720-WA0025__01
IMG-20250929-WA0043
Screenshot_20251011-105529__01
Screenshot_20251012-141302
PlayPause
previous arrow
next arrow

जिले में बीते 24 घंटे में प्रात: 08 बजे तक 3.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। वर्षामापी केंद्र सीहोर में 1.0, मिलीमीटर, श्यामपुर में 0.0, आष्टा में 0.0, जावर में 11.0, इछावर में 7.0, भैरूंदा में 3.0, बुधनी में 2.0, रेहटी में 3.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।

“जिले में 01 जून से02 सितम्बर तक 859.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज”

जिले में 01 जून से 02सितम्बर को प्रात: 8 बजे तक 859.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। गत वर्ष इसी अवधि में औसत वर्षा 948.3 मिलीमीटर थी। जिले की वर्षा ऋतु में सामान्य औसत वर्षा अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से 02 सितम्‍बर 2025 तक जिले के वर्षामापी केन्द्र सीहोर में 808.6, मिलीमीटर, श्यामपुर में 764.9, आष्टा में 669.0, जावर में 558.6, इछावर में 832.3, भैरूंदा में 913.०, बुधनी में 1208.5 तथा रेहटी में 1110.0 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।

“पीएम आवास की राशि से भवन निर्माण प्रारंभ नही करने वालों से वसूली जाए राशि – कलेक्‍टर”

टीएल बैठक में कलेक्टर बालागुरु के,ने निर्देश दिए कि जिन हितग्राहियों को पीएम आवास योजना की किश्‍त का भुगतान हो चुका है और वे इसके बाद भी मकान निर्माण का कार्य प्रारंभ नही कर रहे हैं,तो उन हितग्राहियों से आवास योजना की राशि वसूलने की कार्रवाई की जाए। आष्टा नगर पालिका ने ऐसे करीब 110 से अधिक हितग्राहियों को चिन्हित कर उनेह तहसीलदार के माध्यम से प्राप्त हुई राशि ब्याज सहित जमा कराने के नोटिश जारी किये गये है । टीएल बैठक में जन्‍म-मृत्‍यु प्रमाण पत्र की समीक्षा के दौरान कलेक्‍टर बालागुरू के. ने कहा कि ग्रामीण स्‍तर पर पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक का यह प्रमुख कार्य है कि

अगर किसी व्‍यक्ति की मृत्‍यु हो गई है तो उसके परिजन को जल्‍द से जल्‍द मृत्‍यु प्रमाण पत्र बनवाकर दें, ताकि उन्‍हें कार्यालयों के चक्‍कर न काटना पड़े। मृत्‍यु प्रमाण पत्र के आभाव में कई बार उस व्‍यक्ति के परिजन पात्र होते हुए भी कई योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाते हैं।

“पंचमेरु के समापन पर गंज मंदिर की जलयात्रा मुनिसंघ के सानिध्य में निकाली
जब तक मिथ्यात्व है सत्य नहीं आएगा – मुनिश्री सजग सागर
जैन जगत के कल्याण की भावना नित्य भाते हैं – मुनिश्री सानंद सागर
फूलचंद जी कासलीवाल पुण्यशाली थे मंदिर बनवाया, सभी आराधना कर रहे – मुनिश्री प्रवर सागर”

दसलक्षण पर्यूषण पर्वाधिराज महापर्व के पांचवें दिन सोमवार 1 सितंबर को श्री चंद्र प्रभु दिगंबर जैन मंदिर गंज की जलयात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। जलयात्रा में भगवान को पालकी में विराजमान कर दोपहर गंज मंदिर भाईजी ज्वेलर्स से परम पूज्य मुनिश्री सजग सागर जी,सानंद सागर जी एवं प्रवर सागर मुनिराज के पावन सानिध्य में नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई।जो गंज मंदिर से शुरू होकर गल चौराहा,मानस भवन रोड़ से सुभाष चौक चार बत्ती चौराहा से पुराना दशहरा मैदान स्थित गोकुल धाम में पहुंची। वहां भगवान की पूजा-अर्चना कर तीनों मुनियों के आशीष वचन हुए। तत्पश्चात जलयात्रा धोबी मौहल्ले से मां राजराजेश्वरी दुर्गा मंदिर चौराहा से गंज मंदिर भाईजी ज्वेलर्स पर पहुंची जहां भगवान की पूजा-अर्चना व आरती की गई।


गोकुल धाम में मुनिश्री सजग सागर मुनिराज ने आशीष वचन देते हुए कहा कि आज सत्य नाममात्र का रह गया है।जब तक मिथ्यात्व है,सत्य नहीं आएगा।जो भी होगा कर्मों से होगा, कर्म मिथ्यात्व के साथ आएगा तो और भी दुखी हो जाएगा। व्यापार और घर गृहस्थी में भी सत्य नहीं बोलते हैं।लोभी प्रवृति हो गई है।एक मंत्री के लालच के कारण उसे राजा ने बंदी बना लिया और गरीब को उसके पांच हीरे दिलवाकर मंत्री भी बना दिया। गरीब सत्य पर था,इस लिए मंत्री से हीरे भी मिलें और मंत्री भी बना।मुनिश्री सानंद सागर मुनिराज जी ने कहा जिस कुल में जन्म लिया उस कुल के अनुसार प्रभावना करना चाहिए।अपन सभी महावीर के भक्त हैं और हिंसा न हो इस बात का ध्यान रखें। धर्म की प्रभावना करें,देव दर्शन के लिए जाते समय वस्त्र गरिमा पूर्ण पहने।कुल की परम्परा को बनाए रखें।

लिपिस्टिक लगाने वाले को धर्म आराधना पूजा करने का अधिकार नहीं। जैनों के कर्तव्यों का पालन करें। संकल्प हिंसा न हो,सत्य बोलें।अचौर्य व्रत का पालन करें। ब्रह्मचार्य धर्म का पालन करें। परिग्रह व्रत का पालन करें, तृष्णा संपत्ति की लगी हुई है। मुनिश्री सानंद सागर जी ने कहा जैन श्रावक कभी भी किसी का भी बुरा नहीं सोचता है और न ही बुरा करना चाहता है। जैन धर्म किसी भी अनुयाई का विरोध नहीं करते हैं।जैन सभी के कल्याण की भावना करते हैं और व्रती बनकर धर्म प्रभावना करते हैं। भगवान की शोभा यात्रा से सभी को वीतराग मुद्रा के दर्शन हो जाते हैं।मुनिश्री प्रवर सागर मुनिराज दसलक्षण महापर्व पर भगवान की भक्ति भाव से पूजा-अर्चना आराधना कर दस धर्म का पालन कर रहे हैं।यह मनुष्य पर्याय सामान्य नहीं है। जैन पर्याय और दिगंबर साधु के दर्शन हो रहे हैं। धर्म प्रदर्शन का नहीं आत्म कल्याण के लिए है। धर्म क्षमा से शुरू होता है। क्षमा के साथ ही दस धर्म आएगा। धर्म नीति जहां है वहां धर्म है। भाईजी सेठ ने जिनालय बनवाया और तीन मुनिराज यहां विराजमान है।आप सभी धर्म आराधना करते हैं,यह उनका पुण्य था इसलिए सभी यहां बैठे हैं। सामान्य दृष्टि से देखना चाहिए। पुण्यशाली जीव के लिए इंद्र भी आ जाते हैं। प्रभावना वाले धर्मात्मा होते हैं और वह संत होते हैं।अन्य जगह का पाप मंदिर में समाप्त होता है और मंदिर का पाप नर्क में समाप्त होता है। कर्मों का क्षय मनुष्य भव से होगा। प्रवचन जीवन में उतर जाएं तो जीवन सफल। औषधि कड़वी होती है लेकिन अंदर जाते ही स्वस्थ कर देती है।मान स्तंभ को देखने के बाद मान घटा की नहीं।

आजकल लोगों में मान बढ़ रहा है। विवेक के चक्षु खुलना चाहिए।कोल्हू के बैल की तरह चक्कर लगा रहे हैं। आष्टा वाले पुण्यशाली है यहां दो धाराएं बैठी है सभी का पुण्य बढ़ रहा है।कई भवों का पुण्य है इस लिए दिगंबर जिन मुद्रा के दर्शन हो रहे हैं। क्षमा धर्म का पालन करें। रसोई में धर्म का प्रभाव नहीं इसलिए विवाद हो रहें हैं। आजकल रसोई घर नहीं किचन है जो किच-किच का घर बन गया है। धर्म की अप्रभावना नहीं करें।जिस वस्तु का उपयोग नहीं करते उसका त्याग करें।अणु बराबर नियम मोक्ष का कारण बन सकता है। मंदिर में मैत्री भाव से आना चाहिए।

“चुनाव आयोग भाजपा के एजेंट के रूप में कार्य करता है- सज्जन वर्मा
कांग्रेस ने वोटर अधिकार यात्रा निकाली
एसडीएम को सौपा ज्ञापन”

कांग्रेस के जिला स्तरीय मतदाता अधिकार कार्यक्रम के अंतर्गत वोटर अधिकार यात्रा स्थानीय कॉलोनी चौराहा से पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा के मुख्य आतिथ्य एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती के नेतृत्व में निकाल कर तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन किया ।कांग्रेस ने अनुविभागीय अधिकारी नितिन टाले को ज्ञापन सोपा । इस अवसर पर पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चुनाव आयोग को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी ने जिस प्रकार से नरेंद्र मोदी और चुनाव आयोग की वोटो की चोरी को पकड़ा है उससे पूरे देश के लोगों में एकदम साफ संदेश गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता के वोट से प्रधानमंत्री नहीं बने हैं बल्कि जनता के वोट चोरी करके प्रधानमंत्री बने हैं । इसलिए राहुल गांधी जी के नेतृत्व में पिछले 15 दिनों से बिहार में मतदाता अधिकार यात्रा निकालकर लोगों को जागरूक करने के साथ ही यह संदेश साफ तौर पर देश के लोग दे रहे हैं की वोट चोर गद्दी छोड़ ।
चुनाव आयोग भाजपा का एजेंट बन कर कार्य कर रहा है । भाजपा चुनाव आयोग के साथ मिलकर जनता के वोट चोरी करके सरकार बनाती है पर अब हम सब हमारे नेता राहुल गांधी जी के नेतृत्व में पूरे देश में और मध्य प्रदेश में अभियान चलाकर भाजपा की चोरी की पोल खोलेंगे और बीजेपी वालों के चेहरे बेनकाब करेंगे । जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती ने संबोधित करते हुए कहा की चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है पर दुर्भाग्य है की चुनाव आयोग भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहा है हम चुनाव आयोग को चेतावनी देते हैं कि अपने रवैया में सुधार कर निष्पक्ष रूप से कम करें नहीं तो वह दिन दूर नहीं जब इस देश के लोग और इस देश का कानून भाजपा के एजेंट के रूप में काम करने वाले चुनाव आयोग के सदस्यों के गिरेबान तक पहुंचेगा और फिर एक दिन गलत करने वाला कोई भी व्यक्ति नहीं बचेगा और ना ही किसी को छोड़ा जाएगा उपरोक्त कार्यक्रम को जिला प्रभारी जय श्री हरीकरण सह प्रभारी दिनेश मेघानी प्रदेश कांग्रेस महामंत्री शैलेंद्र पटेल किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान अखिल भारतीय कांग्रेस सदस्य हरपाल ठाकुर पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश परमार गुलाब बाई ठाकुर ने संबोधित किया ।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस आष्टा अध्यक्ष जितेंद्र शोभा खेड़ी ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष महेश मुदीखेड़ी जावर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद सिंह नगर अध्यक्ष जाहिद गुड्डू कमल सिंह चौहान सीहोर शहर ब्लॉक अध्यक्ष निशांत वर्मा श्यामपुर ब्लॉक अध्यक्ष रामनारायण शर्मा इच्छा और ब्लॉक अध्यक्ष बलवान पटेल मनोज परमार घनश्याम मीणा विवेक राठौर एसआई जिला अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर मनीष मेवाड़ा सोनकच्छ जनपद अध्यक्ष सूरज सिंह ठाकुर, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवास अशोक कप्तान,प्रह्लाद सिंह वर्मा, मेहरबान सिंह मुंडीखेड़ी,एचआर परमाल, रमेश मुकाती, जगदीश चौहान,भीष्म सिंह डॉ, राजेंद्र भरेवा,घनशयम जांगड़ा,सन्नवर खान, कृपाल मालवीय, मनोहर पंडितिया,सुनिल कटारा, शेलेश राठोर, विक्रम बोरवेल,रतन सिंह खेनियापुरा, वीरेंद्र अरनिया जौहरी,मनीष खत्री, राजकूमार मालवीय,रामचरण दावरिया, मोती सिंह मालवीय, आशिक मंसूरी, महेश सुलखेड़ी,बंसी बांबे, एजाज खान, खालिद पठान,पार्षद मेहमूद अंसारी,तोसिफ , कमल सेठ,रईस घड़ी, रसीद नेता जी,फेजुद्दीन, हरि मेवाड़ा, अशोक जेन,शंकर बोड़ाना,चेतन भाटी, मान सिंह अमलमज्जू, शैलेंद्र कुरवार, मुस्ताक खान,अशोक डाबरी, अखलेश बाबू राजपूत,विजय सोलंकी, दिलीप मालवीय, राहुल पाटारिया , दौलत सिंह ठाकुर, लखन सिंह बापचा,विक्रम सिंह बोरवेल, अजय बपचा, हरेन नौगांव, दिग्विजय राजपूत, रमेश मेवाड़ा, महेश सेवदा,प्रेम पटरिया,महेश वर्मा सेवदा, दौलत सिंह बापचा,जवाल अरनिया जोहरी,साहिद टेलर, राजेंद्र रामपुरा,जय सिंह परदीखेड़ी,शंकर सोनी, दिलिप मालवीय, प्रवीण जाट, देवेंद्र गजना, निलेश पटेल, साहित सैकड़ों कार्यकर्त्ता सम्मलित हुए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!