Spread the love
IMG-20250625-WA0014__01
PlayPause
previous arrow
next arrow

सीहोर । भैरुंदा पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि नसरुल्लागंज रोड पर ग्राम तिलाडिया मे भवानीसिंह राजपूत के खेत पर बने मकान के शटर वाले कमरे मे अवैध रुप से विस्फोटक पदार्थ पटाखे रखे हुए है। सूचना के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सीहोर दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति सुनीता रावत एवं एसडीओपी रोशन कुमार जैन के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक घनश्याम दांगी द्वारा टीम गठित की गई।

पुलिस की टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान भवानीसिंह राजपूत के खेत पर बने मकान के पर दबिश दी गई । जहां मकान के शटर वाले कमरे मे प्लास्टिक के कार्टूनो मे अवैध विस्फोटक पदार्थ (पटाखें) रखे मिले जिनके संबंध मे भवानीसिंह राजपूत के हाली से पूछा गया ।

जिसने बताया कि मुझे जानकारी नही है ये किसके है थोडे समय बाद एक व्यक्ति उपस्थित आया। जिससे उसका नाम पता पूछा जिसने अपना नाम शैलेन्द्र यादव पिता मस्तान सिहं यादव उम्र 39 साल निवासी ऋषिनगर कालोनी भैरुंदा का होना बताया जिसके द्वारा बताया कि शटर के कमरे मे मेरे पटाखे रखे हुए है ।

जिसमें देखा गया कि उक्त कमरे में पुस्टे वाले कार्टून रखे हुए थे। उपस्थित पंचान जेतराम पिता गुलाबसिंह बारेला उम्र 55 साल निवासी आमाझीरी थाना रेहटी एवं लोकेन्द्र पिता प्रेमनारायण सेन उम्र 26 साल निवासी गुलाब बिहार कालोनी भैरुंदा के समक्ष कार्टूनो को खुलवाकर देखा गया एवं उपस्थित पंचानो को दिखाया गया।

जिसमें विस्फोटक पदार्थ फटाके भरे हुए थे। उपस्थित पंचान के समक्ष शैलेन्द्र यादव पिता मस्तान सिहं यादव उम्र 39 साल निवासी ऋषिनगर कालोनी भैरुंदा से उक्त पटाखों के रखने, बैचने एवं परिवहन के संबंध मे लायसेंस का पूछा गया तो कोई लायसेंस नही होना बताया गया।


प्रथम दृष्टया धारा 9ख विस्फोटक पदार्थ अधिनियम,288 बीएनएस के तहत दंडनीय अपराध पाया जाने से शैलेन्द्र यादव के कब्जे से समक्ष पंचानो के पटाखों के कार्टूनो को प्रदर्शन 1 से 73 को मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त किया गया।

जप्तशुदा पटाखों की कीमत करीबन 10 लाख रुपये है। प्रकरण की विवेचना जारी हैं । उक्त कार्यवाही में उनि राजेश यादव, सउनि रामकृष्ण गौर,बीप्रआर भुवनेश्वर प्रसाद, आर मुकेश, आर निखिल, मआर प्रीति, आर मोहर सिंह की सराहनीय भूमिका रही हैं।

आने वाले त्योहारों पर भगवान को 56 भोग लगाने हेतु 56 भोग की तैयार थाली हेतु संपर्क करे”शीतल स्वीट्स आष्टा”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!