Spread the love
IMG-20250625-WA0014__01
PlayPause
previous arrow
next arrow

सीहोर । दिनांक 17.08.25 को फरियादी गोविंद मसुरे पिता स्व. रमेशचन्द्र मसुरे उम्र 43 वर्ष हाल निवासी ग्राम बिजौरी जिला सीहोर के द्वारा पुलिस को दिये गये आवेदन पत्र की जांच उपरांत कोतवाली पुलिस ने अनावेदक जब्बार खान व उसकी पत्नि ताहिरा खान के विरूध्द प्रकरण दर्ज किया गया है ।

आवेदक द्वारा धर्मांतरण कराने के संबंध मे घटना दिनांक को एक शिकायत आवेदन पत्र पुलिस को दिया गया था दौराने जाँच प्रथम दृष्टया आरोपी जब्बार पिता जरदार खान व उसकी पत्नि ताहिरा खान के विरूध्द धारा 3/5 म.प्र. धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 के तहत अपराध घटित करना पाया जाने से अपराध क्र 582/25 पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया ।


प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये आरोपी की पता तलाश के लिये पुलिस अधीक्षक सीहोर दीपक शुक्ला,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर के निर्देशानुसार श्रीमती सुनीता रावत, नगर निरीक्षक सीहोर डाँ अभिनंदना शर्मा के मार्ग निर्देशन मे थाना प्रभारी कोतवाली को टीम गठित कर आरोपी की तलाश के लिये निर्देशित किया गया था । जो कि मुखबिर सूचना के आधार पर प्रकरण के आरोपी जब्बार पिता जरदार खान को अभिरक्षा मे लिया गया है ।

खबर का असर,आज हुई दोनों पर कार्यवाही…

धर्मांतरण कराने वाले आरोपी जब्बार पिता जरदार निवासी पंडित श्यामाप्रसाद मुखर्जी नगर हाउसिंग बोर्ड कालोनी सीहोर को अभिरक्षा मे लिया गया । घटना के समय मौके पर उपस्थित आरक्षक 15 वीरेन्द्र अहिरवार को उसके कदाचरण के लिये निलंबित किया जाकर विभागीय जाँच की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!