Spread the love
IMG-20250625-WA0014__01
PlayPause
previous arrow
next arrow

आष्टा । नगर के अलीपुर क्षेत्र में स्थित मार्टिनेट कान्वेन्ट हायर सेकेण्डरी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े ही उत्साह के मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने पूरे परिसर को भारत माता की जय के नारो से गूंजायमान कर दिया।


सर्वप्रथम ध्वजारोहण सम्पन्न हुआ। विद्यालय में यह परंपरा है कि ध्वजारोहण विगत वर्ष में कक्षा 10 में विद्यालय में प्रथम और द्वितिय स्थान पर आये विद्यार्थियों द्वारा करवाया जाता है।

इस बार यह सम्मान छात्र देवेन्द्र मेवाड़ा तथा छात्रा कु. अनुराधा मालवीय को देते हुये उन्हीं के द्वारा ध्वजारोहण करवाया गया ।

आयोजन का संचालन कर रहें अतुल जैन सुराणा द्वारा सभी से तिरंगे को सलामी दिलवाई गई। इसके बाद विद्यालय के डायरेक्टर नोशे खान, प्रबंधक विनीत कुमार त्रिवेदी, प्राचार्या श्रीमती प्रीति त्रिवेदी, एकेडमिक इंचार्ज

अतुल सुराणा, श्रीमती शिखा तिवारी, वित्तीय प्रबंधक श्रीमती रेखा शर्मा एवं आई.टी. इंचार्ज कुशल भूतिया द्वारा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण किया गया और राष्ट्र की समृद्धि तथा प्रगति की कामना की गई।


इस बार अलीपुर क्षेत्र के सभी विद्यालयों नें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सामूहिक प्रभात फेरी अलीपुर क्षेत्र के विभिन्न मार्गो से होती हुई निकाली।

विद्यालय में ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के पश्चात् प्रभात फेरी हेतु विद्यार्थियों को व्यवस्थित करते हुये इन्दौर नाके पर ले जाया गया।

इस रैली में कुछ बालिकाओं नें भारत माता का रूप धारण किया हुआ था तथा कुछ छोटे-छोटे बच्चे चंद्रशेखर आजाद, झांसी की रानी तथा नरेन्द्र मोदी की वेशभूषा में सुशोभित हो रहे थे ।

जो रैली के साथ चल रही खुली जीप पर आकर्षण का केन्द्र बने हुये थे। कुछ विद्यार्थियो को फौजी वर्दी में सजाकर एक सैन्य टुकड़ी का रूप दिया गया था जो कदमताल करते हुये रैली में चल रहे थे।

केसरिया, सफेद तथा हरे रंग की केप पहनाकर कुछ बच्चो को एक तिरंगे का रूप देते हुये रैली में शामिल किया गया था।

इन सभी के साथ सैकड़ो विद्यार्थी शान से हाथों में तिरंगा लेकर जोश के साथ देशप्रेम के नारे लगाते हुये रैली को शोभायमान कर रहे थे।

विद्यार्थी केबिनेट के विद्यार्थी अपनी विशिष्ट वेशभूषा में सुशोभित थे वहीं सभी शिक्षक-शिक्षिकायें इन सभी को अनुशासन में रखते हुयें प्रबंधक विनीत कुमार त्रिवेदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहे थे।

अलीपुरवासियों तथा विभिन्न सामाजिक संस्थानों नें कई स्थानो पर पुष्पवर्षा के साथ इस प्रभात फेरी का स्वागत कर अपनी देश भक्ति को प्रदर्शित किया। कुछ संस्थाओं नें मंच के माध्यम से विशिष्ट वेशभूषा धारण किये हुये बच्चो तथा विद्यालय के प्रबंधक का शील्ड देकर भी सम्मान किया।

कई समाजसेवियों नें रैली के बच्चो को मिठाई आदि का वितरण भी किया। पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ था।
प्रभात फेरी के समापन पर सभी विद्यार्थी पुनः विद्यालय पहुंचे जहां उन्हें विद्यालय की ओर से मिठाई का वितरण किया गया और आयोजन का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!