Spread the love
IMG-20250625-WA0014__01
PlayPause
previous arrow
next arrow

56 भोग की थाली के लिये संपर्क करे-शीतल स्वीट्स आष्टा

आष्टा। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत संपूर्ण देश, प्रदेश में सरकार द्वारा विभिन्न आयोजन कर राष्ट्रध्वज के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से

जनजागरूकता का अभियान चलाया जा रहा है। इसी के चलते नगरपालिका द्वारा शासन के निर्देशानुसार नगर में भव्य तिरंगा रैली नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर रायसिंह मेवाड़ा के नेतृत्व में निकाली गई ।

जो सीएम राइज स्कूल से प्रातः 10 बजे प्रारंभ हुई जो नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई पुनः सीएम राइज स्कूल पहुंची जहां रैली का समापन हुआ। उक्त तिरंगा रैली में जिसमें अनुविभागीय अधिकारी नितीन टाले, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आकाश अमलकर

तहसीलदार आरएल पगारे,मुख्य नगरपालिका अधिकारी विनोदकुमार प्रजापति,बीआरसीसी अजबसिंह राजपूत,
टीआई गिरीश दुबे, पार्वती थाना टीआई हरिसिंह परमार, सीएम राइज स्कूल प्राचार्य सितवत खान,

डॉ अमित माथुर,रेंजर नवनीत झा, सहित विभिन्न शासकीय विभागों के प्रमुख अधिकारी, कर्मचारीगण तथा बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थीगण, पत्रकारगण, जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे।

नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने तिरंगा रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का यह तिरंगा हर देशवासियों की आन, बान और शान है। हमारे देश का तिरंगा हमारे कर्त्तव्यों की याद दिलाता है।

हमारे राष्ट्रीय ध्वज के तीनों रंगों का अलग-अलग महत्व है, भगवा रंग जो कि हमें त्याग, बलिदान व वीरता एवं धर्म का पाठ पढ़ता है, द्वितीय रंग सफेद जो कि हमें शांति, सद्भाव के साथ जीवन जीने की सीख देता है। तीसरा रंग हरा जो कि हमें प्रकृति के प्रति प्रेम सीखाता है, यह धरती सदा हरी-भरी रहे इसके लिए प्रेरित करता है ।

इसलिए हम सभी भारतवासियों को अपने कर्त्तव्य का निर्वहन करते हुए जब भी हमारे राष्ट्रीय त्यौहार आए तब हमें अपने-अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लहराना चाहिए। इस तिरंगा रैली का भी यही उद्देश्य है कि हम सबको मिलकर अपने घरों, प्रतिष्ठानों पर राष्ट्र ध्वज तिरंगा फहराना है।


इस अवसर पर नगीनचंद्र जैन, कृपालसिंह पटाड़ा, सोनू गुणवान, भूरू खां, सुशील संचेती,गजराज मेवाडा,विशाल चौरसिया, कालू भट्ट, पार्षदगण डॉ. सलीम खान, कमलेश जैन, अरशद अली, मेहमूद अंसारी, तारा कटारिया, रवि शर्मा, तेजपाल मुकाती, रूपेश राठौर,

उमेश शर्मा, धनरूपमल जैन, राकेश प्रजापति, मोहित सोनी, भगवतसिंह मेवाड़ा, लक्ष्मीनारायण मेवाड़ा, महेश मेवाड़ा सहित बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण मौजूद थे।

संचालन प्राचार्य सितवत खान ने किया तथा आभार मुख्य नगरपालिका अधिकारी विनोदकुमार प्रजपाति ने व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!