Spread the love
IMG-20250625-WA0014__01
PlayPause
previous arrow
next arrow

आष्टा । प्रदेश एवं जिला भारतीय जनता पार्टी संगठन के आव्हान पर आज कोठरी मंडल में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया । तिरंगा यात्रा पंचमुखी हनुमान मंदिर से प्रारम्भ होकर नगर कोठरी के प्रमुख मार्गों से होती हुई पवन चौक पर समाप्त हुई।

उक्त विशाल तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं कोठरी निवासी,छात्र छात्राएं,एनसीसी के छात्र सम्मिलित हुए। उक्त विशाल तिरंगा यात्रा भाजपा जिला सीहोर के अध्यक्ष

नरेश मेवाडा,विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के नेतृत्व में निकाली गई। यात्रा में कोठरी मण्डल के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष व ग्राम पंचायत जताखेडा के तीन बार के सरपंच देवजी पटेल द्वारा तिरंगा यात्रा की सम्पूर्ण तैयारी व रूपरेखा बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।


उक्त तिरंगा रैली में भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाडा, आष्टा विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर, भाजपा जिला महामंत्री धारासिंह पटेल, जनपद अध्‍यक्ष प्रतिनिधि सोनू गुणवान, कोठरी मण्डल के अध्यक्ष देवजी पटेल, नगर परिषद कोठरी

अध्यक्ष प्रतिनिधि राधेश्याम दलपति,उपाध्यक्ष प्रतिनिधि युवराज सिंह, सतीश सोनानिया, जनपद सदस्‍य प्रतिनिधि नगर परिषद कोठरी के पूर्व अध्यक्ष रूपेश पटेल, सुनील परमार भॅवरा, महेश कलमोदिया, जितेंद्र आजाद, सुनील केलिया, जीवन पटेल, दीपसिंह पटेल, ललित धारवाॅ, धर्मेद्र ठाकुर सरपंच गवाखेडा, दशरथसिंह राजपूत सहित अनेकों राष्ट्र प्रेमी शामिल थे।


उक्त तिरंगा यात्रा के दौरान एसडीएम नितिन टाले, नगर परिषद कोठरी के सीएमओ नरेंद्र कुमार जाटव, हायर सेकेण्ड्री स्कूल की प्राचार्य तिर्की मेडम,कन्या हाई स्कूल प्राचार्य शर्मा उपस्तिथि रहे। यात्रा में सेकडों की संख्या में स्कूली छात्र-छात्राए हाथ में तिरंगा लिये रेली सम्मिलित हुए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!