आष्टा । वीर शिरोमणी श्री दुर्गादास राठौड़ जी की जयंती पर आज आष्टा नगर में राठौर समाज का विशाल चल समारोह नगर में निकला । बुधवारा में भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अध्यक्ष श्रीमती अंजलि विशाल चौरसिया द्वारा

विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर के नेतृत्व में राठौर समाज के विशाल चल समारोह का भव्य स्वागत कर समाज के सभी पदाधिकारी का साफा पहनाकर एवं चल समारोह में शामिल राठौर समाज के समस्त समाज बंधुओ एवं महिलाओं का केसरिया दुपट्टा पहन कर स्वागत और सम्मान किया गया ।

विधायक गोपालसिंह इंजीनियर गल चौराहे से जुलूस में शामिल हुए । गल चौराहे पर जादूगर ग्रुप के मंच से जादूगर ग्रुप के सदस्यों ने विधायक गोपालसिंह इंजीनियर एवं राठौर समाज के सभी पदाधिकारियों का स्वागत सम्मान किया ।


इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल के मंच से राठौर समाज के अध्यक्ष गौरीशंकर कैलाशचंद राठौर,उपाध्यक्ष हेमंत राठौड़, कोषाध्यक्ष हेमंत राठौड़ हरिओम, महामंत्री जुगल किशोर राठौर,वीरेंद्र राठौर,पार्षद तेजसिंह राठौर,अशोक राठौर सहित राठौर समाज के समस्त पदाधिकारीयो, राठौर महिला मंडल, क्षत्रिय राठौर युवा संगठन एवं समस्त राठौर बंधुओं, महिलाओं का भव्य स्वागत और सम्मान किया गया ।


आज प्रातःश्री दुर्गा दास राठौर की जयंती पर स्थानीय गायत्री मंदिर परिसर से राठौर समाज का भाव चल समारोह प्रारंभ हुआ जो नगर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ प्रमुख कार्यक्रम स्थल मानस भवन पहुंचा यहां पर विधि विधान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा सहित अन्य सभी अतिथियों द्वारा किया गया ।


आज स्वागत मंच पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अध्यक्ष श्रीमती अंजलि विशाल चौरसिया,जिला मीडिया प्रभारी सुशील संचेती, नगर महामंत्री धनुरूपमल जैन,मोहित सोनी,सन्नी मेहता, श्रीमती नीलिमा बैरागी सहित सभी भाजपा के कार्यकर्ता उपस्तिथ थे ।

“वीर दुर्गादास राठौर जैसे वीरो के कारण हमारा देश सुरक्षित रहा – कैलाश परमार
जयंती जुलूस का परमार मित्र मंडल ने भव्य स्वागत किया”

वीर शिरोमणि दुर्गादास राठौर की 387 वीं जयंती अत्यंत हर्षौल्लास के साथ मनाई गई जिसमे नगर के मुख्य मार्गो से वीर दुर्गादास की प्रतिमा के साथ शोभायात्रा जुलूस के रूप में निकाली गई शोभायात्रा का विभिन्न संस्थाओ द्वारा स्वागत किया गया

शोभायात्रा में एक सुसज्जित रथ पर महाकाल ग्रुप छिंदवाड़ा के जीवंत राधाकृष्ण मनोहारी नृत्य करते हुए चल रहे थे मधुर संगीत बिखेरता म्यूजिकल बैंड तथा ढ़ोल नगाड़े के साथ वीर रस के गीत गाये जा रहे थे नर और नारी सुसज्जित पोशाक में कतारबद्ध होकर चल रहे थे ।


वीर रस से ओतप्रोत जुलुस का स्वागत बुधवारा में कैलाश परमार मित्रमण्डल ने भव्य स्वागत किया जिसमे प्रमुख रूप से अजीत कुमार जैन, प्रदीप प्रगति, नरेंद्र गंगवाल,सुभाष नामदेव,जीतेन्द्र साहू,शुभम शर्मा, राज परमार,पल्लव प्रगति, राजेश मेवाड़ा, प्रदीप जैन सहित साथियो के साथ

परमार मित्र मण्डल द्वारा जुलुस में सम्मिलित देवियो और सज्जनो का लड्डू खिलाकर, पुष्प वर्षा करके एवं साफे बांधकर स्वागत किया इस मौक़े पर राठौर समाज के अध्यक्ष गौरी शंकर राठौर, उपाध्यक्ष हेमंत राठौर, कोषाध्यक्ष हेमंत हरिओम, महामंत्री जुगल किशोर राठौर, पार्षद तेज सिंह राठौर, समाजसेवी वीरेंद्र राठौर आदि का विशेष रूप से स्वागत किया।


शोभायात्रा का समापन स्थानीय मानस भवन में हुआ जहां पर वीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा के समक्ष आरती की गई अन्य अतिथि गणों के साथ पूर्व नपा अध्यक्ष कैलाश परमार का स्वागत साफा और स्वागत पट्टीका बांधकर किया साथ ही

प्रतिक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया इस अवसर पर पूर्व नपा अध्यक्ष परमार ने सम्बोधित करते हुए समूचे राठौर समाज को वीर दुर्गादास राठौर जयंती की शुभकामनायें देते हुए कहा की वीर दुर्गादास जैसे वीरों के कारण हमारा सनातन धर्म और भारत देश सुरक्षित है।

“इन सामाजिक,धार्मिक संगठनों ने भी किया स्वागत”
आष्टा हैडलाइन को मिली जानकारी अनुसार वीर दुर्गादास राठौर जी की जयंती पर निकले विशाल चल समारोह का पूर्व नपा अध्यक्ष डॉ मीना विनीत सिंगी मित्र मंडली,बाबा रामदेव मंदिर महिला मंडल,हिन्दू उत्सव समिति,सकल समाज,जादूगर ग्रुप,कुशवाह समाज पंचायत,यादव समाज आदि ने भी किया स्वागत ।
























