Spread the love
IMG-20250625-WA0014__01
PlayPause
previous arrow
next arrow

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए मतदाता सूचियां के प्रकाशन के पूर्व मतदान केदो के युक्तियुक्त करण के संबंध में आज तहसील कार्यालय आष्टा के वीसी हाल में राजनीतिक दलों के पदाधिकारी के साथ एक बैठक आयोजित की गई

जिसमें निर्वाचन शाखा द्वारा तैयार किए गए प्रस्ताव पर संबंधित पदाधिकारी को जानकारी दी गई विधानसभा क्षेत्र 157 आष्टा में कुल 35 नए मतदान केंद्र स्थापित किया जाना प्रस्तावित किए गए जिनमें से 33 मतदान केंद्र 1200 से अधिक मतदाता होने के कारण विभाजित कर नया केंद्र बनाया जाना है । दो मतदान केंद्र अधिक दूरी के कारण मतदाता सुविधा की दृष्टि से नवीन केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं । विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान में 340 मतदान केंद्र है जो प्रस्तावित संशोधनों के अनुमोदन उपरांत 375 केंद्र हो जाएंगे । विधानसभा क्षेत्र में दो जगह मतदान केंद्र भवनों को बदलने के प्रस्ताव भी प्रस्तुत किए गए ।

उपरोक्त सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से स्वीकृत किए गए जनप्रतिनिधियों द्वारा दो मतदान केंद्रों के संबंध में आंशिक संशोधन प्रस्तुत किए गए हैं । जिनका परीक्षण कराए जाने के पश्चात उचित कार्रवाई की जायेगी

“अवैध मुरम उत्खनन पर एसडीएम ने की बड़ी कार्यवाही, मौके पर सादल बल के पहुचे एसडीएम ने पकड़ी जेसीबी-ट्रेक्टर ट्राली”

आज एसडीएम नितिन कुमार टाले आष्टा को सूचना मिली कि ग्राम झिकडी मेवाती में मुरम की खदान से अवैध उत्खनन हो रहा है सूचना मिलते ही एसडीएम नितिन टाले, प्रभारी राजस्व निरीक्षक कमल कीर, हल्का पटवारी एवं पुलिस चौकी खाचरोद प्रभारी सूरजसिंह परिहार उपनिरीक्षक, राजस्व एवं पुलिस विभाग की टीम सादल बल के मौके पर ग्राम झीकडीपहुचे । ग्राम की उक्त भूमि जिस पर अवैध उत्खनन हो रहा था की भूमि खसरा नम्बर 9/1/1/4 से 9/1/1/10 तक कुल रकबा 0.405 है, की भूमि पर बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के,मुरम का उत्खनन कार्य, जेसीबी वाहन क्रमाॅक एमपी-09-जी एच-2618 वाहन मालिक वकील खाॅ पिता असद खाॅ निवासी डहरिया तहसील कन्नौद के द्वारा अवैध उत्खनन किया जा रहा था ।

मौका स्थल पर अवैध उत्खनन करते हुये जेसीबी मशीन ट्रेक्टर वाहन फार्माटेक बिना पंजीकरण प्लेट के भरी हुई ट्राली सहित जप्त किया गया । ट्रेक्टर वाहन का मालिक जावेद पिता असरफ निवासी ग्राम सिंगारचैरी, ट्रेक्टर का चेचिस नं0डीआई-36450एडीजीटीआरनं 30डी08 है । उपरोक्त जेसीबी मशीन , ट्रेक्टर-ट्राॅली मुरम से भरी हुई जप्त कर उसे थाना प्रभारी सिद्धीकगंज को सुपुर्द की गई ।
आज एसडीएम ने जो कार्यवाही की उसके बाद एक बड़ा प्रश्न खड़ा हुआ है की जो कार्यवाही देख रेख,निगाह खनिज विभाग को देखना,करना चाहिये आखिर वो किस दुनिया मे है.?

“जिनेन्द्र भगवान के गुणों को प्राप्त करने के लिए भगवान की पूजा की जाती है – मुनिश्री प्रवर सागर”

श्री 1008 चंद्रप्रभु जिनालय अरिहंतपुरम आष्टा में चल रहे 24 तीर्थंकर महामंडल विधान के अंतर्गत आज अष्टम तीर्थंकर श्री 1008 चंद्रप्रभु भगवान की पूजा भक्ति और आराधना की गई ।जिसमें आचार्य विनिश्चय सागर मुनिराज के परम प्रभावक शिष्य मुनिश्री प्रवर सागर जी मुनिराज ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जो जीव ना नौ कर्म से प्रभावित हो रहे हैं ना ही भाव कर्म से प्रभावित हो रहे हैं वे जीव अनंत सुख का अनुभव करते हैं और जो जीव भाव कर्म से भी प्रभावित होते हैं एवं द्रव्य कर्म से भी प्रभावित होते हैं वे जीव इंद्रिय सुख का अनुभव करते हैं। आचार्यों ने बताया कि जो कर्म से प्रभावित होते हैं जो मनुष्य हैं वे जीव धर्म ध्यान और मोक्ष पुरुषार्थ कर सकते हैं सिर्फ मनुष्य ही एक ऐसा प्राणी है जो मोक्ष पुरुषार्थ कर सकता है,पशु और देव धर्म-ध्यान कर सकते हैं, लेकिन नारकी तो धर्म-ध्यान भी नहीं कर सकता। क्योंकि वहां अशुभ वर्ण और अशुभ लेश्या होती है अर्थात जो कर्म भूमज हैं वे मनुष्य धर्म ध्यान और मोक्ष पुरुषार्थ दोनों ही कर सकते हैं। बारह भावनाओं के अंतर्गत धर्म की परिभाषा को समझाते हुए कहा कि धर्म क्या है अतः भगवान के दर्शन और पूजन एवं व्रत करना धर्म है अर्थात् आचार्य कुंदकुंद स्वामी कहते हैं ये धर्म नहीं है। ये तो मात्र धर्म की क्रिया चल रही है, सच्चा धर्म तो वही है वस्तु स्वभावो धम्मो,आत्मा के सही स्वरूप और आत्मा के गुणों का दर्शन करना ही धर्म है।जिनेन्द्र भगवान के गुणों को प्राप्त करने के लिए भगवान की पूजा की जाती है ।

आष्टा के समीपवर्ती मेहतवाड़ा ग्राम वालों के पुण्य का भी ऐसा उदय था कि उन्होंने वहां से आकर आज जिनेंद्र भगवान की पूजा -भक्ति और आराधना करके सातिशय पुण्य का अर्जन किया। मुनिश्री प्रवर सागर मुनिराज ने जिनेन्द्र भगवान की आज्ञा को बताए हुए कहा कि जब सुबह जैसे ही श्रावक की आंख खुलने पर सर्वप्रथम स्नान करके जिनालय पहुंचकर जिनेन्द्र भगवान का अभिषेक, शांति धारा करना चाहिए।जो व्रती श्रावक होते हैं उनका तो नियम ही होता है जब तक जिनेन्द्र भगवान का पूजन नहीं करेंगे तब तक आहार या भोजन ग्रहण नहीं करेंगे। जो अधर्मात्मा व्यक्ति होते हैं वह इमली के समान होते हैं,उन्हें कितना भी धर्म के संस्कार दे देना वो पत्थर के समान होते हैं।जिस प्रकार पाषाण पर कितना भी पानी डालो उसमें नम्रता नहीं आती और जो मिट्टी होती है वह कितनी भी कठोर हो उसमें जल डाल देने से वह नर्म हो जाती है।

“भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा आगामी कार्यक्रमों को लेकर बैठक सम्पन्न”

भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा आगामी कार्यक्रम घर घर तिरंगा, तिरंगा यात्रा, एवं अन्य कार्यक्रमो को मनाने हेतु,कामकाजी बैठक नगर मंडल अध्यक्ष अंजनी विशाल चौरसिया के नेतृत्व में आयोजित की गई । जिसमें आष्टा नगर मंडल कार्यक्रम प्रभारी पूर्व जिला अध्यक्ष ललित नागोरी ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी के निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस के पूर्व नगर में प्रत्येक घर तिरंगा लगाया जाना है

जिसमें नगर के वरिष्ठ कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि गण एवं नगर मंडल सदस्य अपनी अहम भूमिका निभाएंगे,वही भारत माता एवं देश के वीर सपूतों के सम्मान में एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन नगर में किया जाना है जिसको लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए गए, कार्यक्रम को नगर पालिका अध्यक्ष हेमकुमार रायसिंह मेवाड़ा, वरिष्ठ भाजपा नेता नगीन चंद जैन,भाजपा जिला मिडिया प्रभारी सुशील संचेती द्वारा संबोधित किया गया,

इस अवसर पर मुख्य रूप से कृपाल सिंह पटाडा, गजराज सिंह पटेल, उमेश शर्मा, हरेंद्र सिंह ठाकुर, निलेश खंडेलवाल, अर्जुन कर्मनखेड़ी, भगवत मेवाड़ा, मनीष धरवा, देवकरण पहलवान,कोमल जैन,निलेश शर्मा,मनोहर श्रीवास्तव,सुरेश परमार,शिव प्रजापति,मनोहर सरपंच,सुनील सितोलिया,माखन कुशवाहा, डॉ सलीम खान,अरशद अली,सलीम ठेकेदार,सुरेश जैन,अवनीश पिपलोदिया,दिनेश सोलंकी,शाहरुख कुरेशी,कमलेश विश्वकर्मा,बसंत पाठक, राधेश्याम अल्हेरीया,बलराम कुशवाह,मनोहर बैरागी, तारिक महमूद,

प्रिया निलेश खंडेलवाल,तारा कटारिया,गिरजा माखन कुशवाहा,निर्मला दुलीचंद कुशवाहा, डॉ चंदा बोहरा,पिंटू माहेश्वरी,जीतमल बागवान, दीनदयाल, अफसर हुसैन,पवन गौड़,दिनेश सोलंकी, सन्नी राबर्ट,मिर्जा फारुक बैग,बाबूलाल जमालिया, प्रवेश शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे, कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री धनरूपमल जैन द्वारा किया गया,एवं कार्यक्रम का आभार नगर महामंत्री मोहित सोनी द्वारा व्यक्त किया गया।

“एक बगिया मां के नाम परियोजना के तहत रोजगार गारंटी परिषद के सिस्टम एनालिस्ट ने ग्राम रिछड़िया का किया निरीक्षण”

एक बगिया मां के नाम परियोजना के तहत राज्य रोजगार गारंटी परिषद के सिस्टम एनालिस्ट श्री ओवैस अहमद द्वारा आष्टा जनपद के ग्राम रिचड़िया का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने परियोजना के तहत कृषि सखियों को सिपरी सॅाफ्टवेयर ऐप के संचालन में आ रही समस्याओं का निदान किया और उन्हें ऐप के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने परियोजना के तहत किए जा रहे कार्यों का अवलोकन किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
एक बगिया मां के नाम परियोजना का उद्देश्य अधिक से अधिक पौधारोपण करना है। इसके तहत सिपरी सॉफ्टवेयर ऐप के माध्यम से जिले के अलग-अलग स्थानों पर भूमि एवं हितग्राहियों का सर्वे कर चयन किया जा रहा है

और भूमि तथा हितग्राहियों का चयन कर एनआरएलएम और मनरेगा द्वारा अधिक से अधिक फलदार पौधे रोपित किए जाएंगे। इसके लिए कृषि सखियों एवं स्व सहायता समूह की दीदियों के खेतों को चयनित किया जाएगा। इसमें स्व सहायता समूह की महिलाओं को लाभ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!