Spread the love
IMG-20250625-WA0014__01
PlayPause
previous arrow
next arrow

सीहोर । कलेक्टर बालागुरु के. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के सभी कृषि उपज मंडी सचिवों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर बालागुरू के. ने मंडियों के संचालन,किसानों की सुविधा एवं पारदर्शिता के संबंध में मंडी सचिवों से चर्चा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक में उन्होंने सभी मंडी सचिवों से कहा कि किसानों को मंडी में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए मंडियों की प्रक्रियाओं को अधिक कुशल, पारदर्शी और किसान हितैषी बनाया जाए।


बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिले की सभी कृषि उपज मंडियों की भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया जाए और जहां अतिक्रमण की स्थिति है,वहां तत्काल कार्रवाई की जाए।

उन्होंने मंडियों की रिक्त भूमि का उपयोग करने की योजना बनाने तथा नामांतरण से संबंधित सभी कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि मंडियों में सभी प्रकार के कार्य ऑनलाइन किए जाएं, ताकि पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके और किसानों को त्वरित सेवाएं मिल सकें।

उन्होंने निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन पर आने वाली किसानों की शिकायतों का समयसीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि किसानों को उनकी उपज का भुगतान समय पर किया जाए तथा कोई भी भुगतान लंबित न रखा जाए।


कलेक्टर सीहोर द्वारा आज मंडी सचिवों की ली गई बैठक,बैठक में जिन मुद्दों को लेकर निर्देश दिये गये उन निर्देशो को लेकर बैठक से लौट कर आये आष्टा मंडी सचिव आने के बाद से ही मंडी सचिव चिंतित ओर ऐसा लग रहा है की वे अंदर ही अंदर परेशान है.?

परेशानी का कारण यह है की बैठक में कलेक्टर ने जिन मुद्दों को लेकर निर्देश दिये उसमे से अधिकांश मुद्दे आष्टा में हमेशा चर्चा के विषय बने रहे है,आज भी मंडी में कई ऐसे मुद्दे है जो समस्या के रूप में मुंह फाड़े खड़े है । अब देखना होगा कि कलेक्टर ने बैठक में जो निर्देश दिये उस के पालन में आष्टा मंडी सचिव कितने सफल हो पाते है..?

बैठक में कलेक्टर बालागुरू के. ने मंडी सचिवों से कहा कि वे स्वयं नियमित रूप से मंडियों का भ्रमण करें और वहां की व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष निरीक्षण करें। उन्होंने किसानों के लिए स्वच्छता,पेयजल,बैठने की व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही मंडी के आय-व्यय का सटीक लेखा-जोखा रखने के भी निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर वृंदावन सिंह, एसडीएम तन्मय वर्मा सहित सभी मंडियों के सचिव उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!