Spread the love
IMG-20250625-WA0014__01
PlayPause
previous arrow
next arrow

आष्टा । आष्टा क्षेत्र में लम्बे समय से हिरणों का शिकार की खबरे हमेशा आती रहती है,पूर्व में कई शिकारियों को पुलिस और वन विभाग ने दबोचा भी है । कल रात्रि में एक बार फिर सिद्दीकगंज के जंगलों में मासूम हिरन का शिकार हुआ ।

फाइल चित्र

मुखविर ने जब इसकी सूचना आष्टा पुलिस को दी तब पुलिस ने जाल बिछा कर शिकार के बाद हिरन का शिकार के बाद उसका मांस लेकर रात के अंधेरे में लौट रहे शिकारियों को आरोलिया-सिद्दीकगंज मार्ग पर दबोच लिया ।

पुलिस द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक सीहोर दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशन में,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनीता रावत एवं एसडीओपी आष्टा आकाश अमलकर के मार्गदर्शन में,थाना प्रभारी निरीक्षक गिरीश दुबे की टीम ने हिरण के अवैध शिकार में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

दी गई जानकारी अनुसार
दिनांक 16-17 मार्च की रात पुलिस को सूचना मिली कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल पर हिरण का मांस ले जा रहे हैं। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोलिया-सिद्दीगंज मार्ग पर घेराबंदी कर

दो आरोपियों इरफान शेख (निवासी जुम्मापुरा) और कल्लू शाह (निवासी लंगापुरा) को दबोचा। पूछताछ में उन्होंने अपने तीसरे साथी बाबूलाल मालवीय (निवासी सांगाखेड़ी) के साथ मिलकर शिकार करने की बात कबूल की।

फाइल चित्र

पुलिस ने मौके से हिरण का मांस,हिरण के अवशेष,एक 12 बोर लाइसेंसी बंदूक,दो जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल जप्त की। जंगल बड़ली ग्राम देवनखेड़ी से हिरण के सिर,उसकी खाल व अन्य भौतिक साक्ष्य भी बरामद किए गए।


आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 156/25, धारा 9, 31, 52 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई । गिरफ्तारशुदा आरोपी को न्यायालय पेश कर 1 दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है ।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपीयो के नाम 1. इरफान शेख पिता एहमद शेख निवासी जुम्मपुरा आष्टा,2. कल्लू शाह पिता इम्मू शाह निवासी लंगापुरा आष्टा,3. बाबूलाल मालवीय पिता फूलसिंह सांगाखेड़ी है । इस मामले में आष्टा थाना प्रभारी निरीक्षक गिरीश दुबे, उनि. चंद्रशेखर डिगा, प्रआर. दयाराम, आर. हरिभज, आर. विनोद परमार, आर. अमन, आर. शुभम, आर. सोमपाल, सै. चंदरसिंह, सै. गेंदालाल आदि की बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

*रंगपंचमी पर टैंकरों में घोलने वाला वर्षो पुराना कारखाना छाप केसरिया रंग संचेती किराना पर उपलब्ध है*

You missed

error: Content is protected !!