Spread the love
IMG-20250625-WA0014__01
PlayPause
previous arrow
next arrow

आष्टा । सीहोर जिले की प्रभारी मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने आज जिला पंचायत सभाकक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित कर विभागीय गतिविधियों की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में आज विशेष रूप से जलगंगा संवर्धन अभियान, गेहूं उपार्जन, पेयजल आपूर्ति तथा जिले में किये गये नवाचारों की विस्तार से समीक्षा की तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बैठक में कलेक्टर बालागुरू के. ने जिले के विकास और गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी।


सीहोर में आयोजित उक्त समीक्षा बैठक में आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर भी शामिल हुए एवं विधायक इंजीनियर ने समीक्षा बैठक में पीएचई एवं जल जीवन मिशन के 282 ग्रामो में “हर घर-नल से जल” योजना के धीमी गति से चल रहे कार्यो पर नाराजी व्यक्त कर मांग की,की विभाग के अधिकारियों के ढीले रवैये के कारण ठेकेदार लापरवाह बने हुए है,कई ग्रामो में पाइप लाइन डालने के लिये ग्राम की सड़कें,रास्तों को खोदा गया जिन्हें पुनः ठीक नही करने से ग्रामीणजन परेशान है ठेकेदारों पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाये एवं लापरवाह अधिकारियों पर भी जिम्मेदारी तय हो । आज इन लापरवाह ठेकेदारों के कारण हमारी सरकार की एक अच्छी योजना जो समय से पूर्ण नही होने के कारण ग्रामीणजनों को उसका लाभ नही मिल पा रहा है । आज समीक्षा बैठक में विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने अपने क्षेत्र के ग्राम सिद्दीकगंज-धरमपुरी मार्ग निर्माण में वन विभाग की ओर से परमिशन नही दिये जाने से रोड निर्माण कार्य रुका है,उसकी परमिशन का मसला जल्द हल किया जाये ।

आज बैठक में विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने खरीदी केंद्रों पर तोल कांटो की संख्या बढ़ाने की बात रखी ताकि केंद्रों पर जल्द तुलाई हो और हमारा अन्नदाता परेशान ना हो । समीक्षा बैठक में प्रभारी मंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं बल्कि जनभागीदारी का अभियान है। उन्होंने कहा कि जल ही जीवन है और भविष्य की पीढ़ियों के लिए जल स्रोतों का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नदियों, तालाबों, कुओं तथा अन्य जल स्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन के कार्य प्राथमिकता के साथ किए जाएं। उन्होंने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में अधिक से अधिक जन भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। गेहूं उपार्जन कार्य की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार किसानों के एक-एक दाने की खरीदी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपार्जन केंद्रों पर किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा तौल, परिवहन और भुगतान की प्रक्रिया पारदर्शी एवं समयबद्ध रूप से संचालित की जाए। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जाए और खरीदी केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध रहें।

ग्रीष्मकाल को देखते हुए प्रभारी मंत्री श्रीमती गौर ने जिले में पेयजल व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि आमजन को पेयजल संकट का सामना न करना पड़े, इसके लिए सभी संबंधित विभाग सतर्कता और समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने खराब हैंडपंपों की मरम्मत, टैंकरों की उपलब्धता तथा जलापूर्ति व्यवस्था की सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पेयजल संबंधी शिकायतों का त्वरित निराकरण प्राथमिकता से किया जाए। पेयजल के साथ ही पेयजल शुद्धता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि पानी शुद्धता की नियमित जांच करें।
बैठक में जिले में विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे नवाचारों की भी समीक्षा की गई। प्रभारी मंत्री ने प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा आमजन की सुविधा, सुरक्षा एवं जागरूकता के लिए चलाए जा रहे नवाचारों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि नवाचारों के माध्यम से शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन संभव हो रहा है और इससे आम नागरिकों को सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े नवाचारों को और अधिक प्रभावी बनाते हुए उन्हें व्यापक स्तर पर लागू किया जाए। उन्होंने बैठक में समीक्षा के दौरान जिला प्रशासन के नवाचारों की सराहना की। बैठक के दौरान अधिकारियों द्वारा विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की गई। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि नियमित मॉनिटरिंग एवं मैदानी निरीक्षण के माध्यम से योजनाओं की प्रगति सुनिश्चित करें।

बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये विभागीय कार्यों की जानकारी स्थानीय जनप्रतिनिधियों के प्रदान करें ताकि योजनाओं का क्रियान्वयन एवं संचालन प्रभावी रूप से हो सके। बैठक में सीहोर विधायक, सुदेश राय, आष्टा विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर, भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रचना सुरेन्द्र मेवाड़ा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर सहित, एसपी श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना यादव, एसडीएम श्री तन्मय वर्मा उपस्थित थे ।

“आनन्दीपुरा ग्राम पंचायत को मिली बड़ी सौगात
विधायक ने 20 लाख से बनने वाले कंक्रीट रोड निर्माण का किया भूमिपजन”

आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर द्वारा विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक ग्राम पंचायत को विकास की सौगातें दे रहे है । जनपद पंचायत आष्टा की ऐसी कोई पंचायत नही है,जहाँ विधायक गोपालसिंह इंजीनियर द्वारा दी गई सौगातों,विकास कार्यो से छुटी हो ।

उसी के तहत आष्टा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत आनन्दीपुरा के ग्रामीणजनों द्वारा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर को ग्राम में निर्मल नीर कूप के पास से शमशान तक सीसी रोड निर्माण की मांग की गई थी । ग्रामीणों की मांग पर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने सीसी रोड निर्माण कार्य के लिये 20 लाख की राशि स्वीकृत की ।

आज विधिविधान से ग्राम पहुचे विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने सरपंच सज्जनसिंह मेवाडा की उपस्तिथि में उक्त 20 लाख की राशि से बनने वाले सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया । इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा मेरा प्रयास है कि क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों में विकास के वो सब कार्य हो जो समस्या के रूप में हम सबके सामने है । मप्र में आपके द्वारा बनाई सरकार है,क्षेत्र का विधायक आपका बेटा,भाई है तो फिर कोई चिंता ना करे ।

आपकी समस्याओं का निदान करना मेरा कर्तव्य है जिसे में पूरा करूंगा । सीसी रोड के भूमिपजन कार्यक्रम में महेंद्रसिंह गऊखेड़ी,डोडी मंडल अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह ठाकुर,जनपद सदस्य वीरेन्द्र ठाकुर,दशरथसिंह ठाकुर,सरपंच सज्जनसिंह मेवाडा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्तिथ थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!