Spread the love
IMG-20250625-WA0014__01
PlayPause
previous arrow
next arrow

आष्टा । पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा नशे के विरोध मे चलाये जा रहे नशे से दूरी है जरुरी अभियान 2.0 के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना के निर्देशन मे,अति पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे व एसडीओपी दामोदर गुप्ता एवं थाना पार्वती प्रभारी हरिसिंह परमार के मार्गदर्शन मे पार्वती थाना पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर

आज कस्बा भ्रमण के दौरान अलीपुर क्षेत्र के डोराबाद से एक महिला जिसका नाम विनीता तोमर पति अरविंद तोमर निवासी ग्राम सिंगारचोरी हाल निवास डोराबाद अलीपुर है, के कब्जे से अवैध रूप से रखा मादक पदार्थ गांजा करीब 487 ग्राम पुलिस टीम द्वारा जप्त कर धारा 8/20 NDPS एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीवद्ध कर अनुसंधान कीया जा रहा है ।

गिरफ्तार आरोपी महिला विनीता तोमर से पुलिस ये जानकारी प्राप्त करने में जुटी है की उक्त अवैध मादक पदार्थ लाने के स्त्रोत क्या है,कहा से ये वो लाती है,कौन सप्लाय करता है,वो इस गांजे को किनको बेचती है, के सम्बन्ध मे बारीकी से पूछताछ कर तकनीकी रूप से भी जानकारी एकत्र की जा रही है।

इस प्रकरण की सफलता में
सब इंस्पेक्टर अजय जोझा, शिवलाल वर्मा,प्रधान आरक्षक चंद्रभान सेन,
प्रधान आरक्षक दुर्गा निगम,आरक्षक राजेश परमार,आरक्षक नितिन वर्मा की बड़ी सराहनीय भूमिका रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!