आष्टा । पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रामपुरा जंगल में कुछ लोग संदिग्ध गतिविधियां कर रहें है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना द्वारा जिले में घटित हो रहे जघन्य अपराधों पर अंकुश लगाने व संदिग्ध गतिविधियों से लिप्त आरोपियों की धरपकड़ हेतु निर्देशित किया गया है ।

इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनिता रावत व एसडीओपी (पुलिस) अनुभाग आष्टा दामोदर गुप्ता के निर्देशन में लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में थाना प्रभारी राजूसिंह बघेल के नेतृत्व में मिली सूचना के आधार पर टीम गठित की गई संदिग्ध लोगों को घेराबंदी कर जुआ खेलते पकड़ा जिनके कब्जे 51 हजार रुपये नगद, 52 ताश के पत्ते तथा आरोपियो से चार मोबाईल व घटना स्थल से तीन मोटर सायकल, बैठने की पिले रंग की तिरपाल जप्त कर

आरोपी जितेन्द्र राठौर निवासी अटल कालोनी आष्टा, जाहिद खा निवासी गंजपुरा जावर, असलम खा निवासी पुलिस कालोनी के सामने कन्नौद व अकरम अली निवासी छात्रावास कालोनी आष्टा को गिरफ्तार कर विधि संगत कार्यवाही की गई मामले में चार आरोपी जंगल का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे । फ़रार आरोपियों की तलाश जारी है।

सिद्दिकगंज थाना प्रभारी राजूसिंह बघेल ने बताया गिरफ्तार चारो आरोपियों को एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया जहां से चारो जुआरीयो को जेल भेजा गया है । इस मामले में सउनि(क) लोकेश नेवारे,प्र.आर.अमरपालसिंह राणावत, प्र.आर.राकेश अहिरवार, प्र.आर.राहुल, आर.राकेश डावर, आर.अम्बालाल, आर.नरोत्तम, आर.जितेन्द्र एवं सिद्दीकगंज पुलिस की अहम भूमिका रही।





















