आष्टा । श्री गुरुद्वारे साहिब झूलेलाल मंदिर सिंधी समाज के आराध्य और जल देवता भगवान झूलेलाल जी की कृपा प्राप्ति एवं विश्व कल्याण की भावना को लेकर श्री गुरुद्वारे साहिब झूलेलाल मंदिर आष्टा में [16/7/2026] से [25/8/2026] तक झूलेलाल चालीसा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

पूज्य सिंधी पंचायत के मुखी साहब सुशील भोजवानी एवं अध्यक्ष मनोहर भोजवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि इन 40 दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान में गुरुद्वारे में प्रतिदिन पूजा आरती एवं अखंड ज्योति के दर्शन, झूलेलाल चालीसा का पाठ, और बहिराणे साहिब की पूजा की जाएगी।सिंधी समाज द्वारा

जारी प्रेस विज्ञप्ति में इस महोत्सव को मनाए जाने का मुख्य कारण तात्कालिक शासक मीरखशाह के अत्याचार से मुक्ति: बताया गया है की सिंध प्रांत के शासक मीरखशाह ने हिंदुओं को जबरन इस्लाम धर्म अपनाने का दबाब बनाया गया था । धर्म परिवर्तन से बचने के लिए सिंधी समुदाय के लोगों ने 40 दिनों तक सिंधु नदी के तट पर वरुण देव की पूजा और प्रार्थना की।

बताया गया कि भगवान झूलेलाल साई जल से प्रकट होकर दुष्ट शासक को अपने नेत्रों की ज्योति से भस्म किया । 40 दिनों के उपवास में सिंधी समुदाय भाईचारा, शांति और एकता की भावना को बढ़ावा देना है। समाज में जल और ज्योत का अधिक महत्व है ।

चालीसा के समापन पर महाआरती का आयोजन किया जाएगा,अंतिम दिन मां पार्वती नदी में अखंड ज्योत का विसर्जन होगा । महाप्रसादी का वितरण होगा पूज्य सिंधी पंचायत ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर धर्मलाभ उठाये ।





















