Spread the love
IMG-20250625-WA0014__01
PlayPause
previous arrow
next arrow

आष्टा । आष्टा के होनहार युवाओं ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। हाल ही में मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) द्वारा घोषित उप निरीक्षक (SI) भर्ती परीक्षा के परिणामों में एसबीएस कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल, आष्टा के पूर्व छात्र रोहित ठाकुर ने अपनी सफलता का परचम लहराया है।

रोहित ने अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प के दम पर राज्य स्तर पर 13वीं रैंक अर्जित कर उप निरीक्षक के पद पर चयनित होकर जिले और विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।
रोहित की इस शानदार उपलब्धि से उनके परिवार और पूरे आष्टा क्षेत्र में खुशी की लहर है। रोहित के पिता मोहन सिंह ठाकुर ने बेटे की इस सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए इसे उनके अनुशासित जीवन और निरंतर परिश्रम का परिणाम तथा विद्यालय के उचित मार्गदर्शन का परिणाम बताया।


रोहित की इस उपलब्धि पर एसबीएस कॉन्वेंट स्कूल परिवार में उत्सव का माहौल है। विद्यालय के संचालक भोलू सिंह ठाकुर, सह-संचालक जीवन सिंह ठाकुर और प्राचार्य रीना ठाकुर ने रोहित को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। प्राचार्य रीना ठाकुर ने कहा, रोहित हमेशा से ही एक मेधावी और अनुशासित छात्र रहा है। वही उन्होंने आगे कहा कि रोहित ने कक्षा 9th से कक्षा 12th तक की नियमित पढ़ाई संस्था से की है की। उनकी यह सफलता आगामी पीढ़ी के विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणा स्रोत है।

विद्यालय के शिक्षक पुष्पेंद्र सैंधव सहित समस्त स्टाफ सदस्यों ने भी रोहित की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि रोहित ने कठिन परिश्रम से यह मुकाम हासिल किया है। रोहित के इस चयन से विद्यालय का गौरव बढ़ा है और क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी सरकारी सेवा में जाने के लिए नई ऊर्जा मिली है। रोहित की सफलता ने यह सिद्ध कर दिया है कि यदि सही मार्गदर्शन और लगन हो, तो कोई भी लक्ष्य प्राप्त करना असंभव नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!