मप्र शासन के उच्चशिक्षा मंत्री श्री इंदरसिंह परमार आज अल्प प्रवास पर एक प्राइवेट क्लिनिक का शुभारम्भ कर भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री शिवनारायण परमार,युवा नेता सुरेश परमार के निवास पर पहुचे ।

जहाँ क्षेत्रीय विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के नेतृत्व में भाजपा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओ ने मंत्री जी का भव्य स्वागत,सम्मान किया । इस अवसर पर परमार निवास पर उपस्तिथ धारासिंह पटेल,सोनू गुणवान,सुशील संचेती,राधेश्याम दलपति,कमलसिंह परमार,महेश जाट,विष्णु परमार,

मोहित सोनी,सौरभ जैन,रानू परमार,जगदीश चौहान डाबरी,मानसिंह परमार,जितेन्द्र परमार,सनी राबर्ट,जुगलकिशोर मालवीय मनोज सुरणा सहित बड़ी संख्या में आष्टा, शुजालपुर,कालापीपल क्षेत्र के भाजपा नेता उपस्तिथ रहे ।
“शिक्षक मुकेश चित्तौड़ा के सेवानिवृत्ति पर आयोजित सम्मान समारोह में शामिल हुए विधायक गोपालसिंह इंजीनियर किया स्वागत और सम्मान”

आष्टा अनुविभाग की शासकीय माध्यमिक शाला किला आष्टा में उच्च श्रेणी शिक्षक के रूप में पदस्थ शिक्षक मुकेश चित्तौड़ा के सेवा काल के 43 वर्ष 10 माह की सेवा के बाद सेवानिवृत्त होने पर आज माधव गार्डन में सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर शामिल हुए ।

विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने सेवानिवृत हुए शिक्षक मुकेश चित्तौडा का स्वागत और सम्मान कर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की । इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा कि हम सबके बीच में एक शिक्षक के रूप में कार्य कर रहे आष्टा नगर के अलीपुर क्षेत्र निवासी मुकेश चित्तौड़ा के सेवानिवृत होने पर आयोजित सम्मान समारोह में आज जिस प्रकार से शिक्षा जगत के सभी सम्माननीयजन उपस्थित है ।


उससे यह स्पष्ट होता है कि सेवानिवृत शिक्षक मुकेश चित्तौड़ा जी ने शासकीय सेवक के रूप में दिए गए दायित्वों का सेवा काल मे पूर्ण समर्पण भाव एवं पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वाह किया । अब वे सेवानिवृत हो गए लेकिन उनकी सेवा को बुलाया नहीं जा सकता

अपनी सराहनीय सेवा को पूर्ण करने के पश्चात वे सेवा निर्वत्त हुए । मैं उनसे यही अपील करूंगा की वे शासकीय सेवा से निर्वत्त हुए है,अब वे समाज को अपनी सेवाएं दे और सामाजिक धार्मिक रचनात्मक कार्य में अपना विशेष योगदान देते रहे । इस अवसर पर चित्तोड़ा परिवार के नन्ही राजकुमारी एवं नन्हे राजकुमार के नामकरण संस्कार पर दोनों बच्चों को भी शुभाशीष प्रदान किया ।


“पुष्पा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जूनियर छात्र मंत्रिमंडल का गठन पश्चात पदभार ग्रहण समारोह का हुआ भव्य आयोजन”
पुष्पा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आष्टा में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए जूनियर छात्र मंत्रिमंडल गठन समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, उत्तरदायित्व एवं सेवा-भाव की भावना का विकास करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत के साथ हुआ। तत्पश्चात विद्यार्थियों ने भावपूर्ण प्रार्थना एवं प्रार्थना गीत प्रस्तुत कर समारोह को आध्यात्मिक एवं गरिमामय वातावरण प्रदान किया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि फादर एंथनी एवं विशिष्ट अतिथि फादर ग्रेशियस का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।

इसके उपरांत मुख्य अतिथि फादर एंथनी, विशिष्ट अतिथि फादर ग्रेशियस, विद्यालय के प्राचार्य फादर मेल्विन सी.जे., प्रबंधक फादर जूलियस कुल्लू, फादर पॉल राज, सिस्टर झांसी, सहायक हेड बॉय अमन जामरा तथा सहायक हेड गर्ल अनिका परमार के करकमलों द्वारा दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया गया।

इसके बाद विद्यालय के नवनिर्वाचित जूनियर छात्र मंत्रिमंडल ने आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। तत्पश्चात पदग्रहण समारोह के अंतर्गत हेड बॉय रेमन लेकरा, हेड गर्ल रिधिमा सेन, सहायक हेड बॉय अमन जामरा तथा सहायक हेड गर्ल अनिका परमार सहित सभी नवनिर्वाचित छात्र पदाधिकारियों को बैज एवं सैश पहनाकर उनके पद एवं दायित्व सौंपे गए।

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि फादर एंथनी ने सभी नवनिर्वाचित छात्र पदाधिकारियों को सत्यनिष्ठा, अनुशासन, नेतृत्व एवं सेवा-भाव के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई। सभी चयनित विद्यार्थियों ने पूर्ण निष्ठा, आत्मविश्वास एवं उत्साह के साथ शपथ ग्रहण कर विद्यालय के आदर्शों एवं मूल्यों के अनुरूप कार्य करने का संकल्प लिया।

शपथ ग्रहण के पश्चात विद्यार्थियों ने आकर्षक सांस्कृतिक नृत्य एवं प्रेरणादायी प्रेरक गीत प्रस्तुत किया, जिसने उपस्थित सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करने वाले विद्यार्थियों तथा विभिन्न ओलंपियाड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में मुख्य अतिथि फादर एंथनी ने विद्यार्थियों को अनुशासन, नेतृत्व, ईमानदारी एवं सेवा-भाव के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि एक सच्चा नेता वही होता है, जो अपने आचरण एवं कार्यों से दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनता है। इसके पश्चात विद्यालय परिवार द्वारा मुख्य अतिथि फादर एंथनी एवं विशिष्ट अतिथि फादर ग्रेशियस का शॉल एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के अंत में हेड बॉय रेमन लेकरा एवं हेड गर्ल रिधिमा सेन ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार प्रदर्शन किया। समारोह के सफल आयोजन में विद्यालय की आयोजन समिति के सदस्य केविन जूड, नंद किशोर, हेमंत राठौर, वीणा सोनी, मार्गरेट मैरी, आयुष करोसिया एवं नेहा राठौर* का विशेष योगदान रहा। इन सभी सदस्यों के समन्वित प्रयासों, उत्कृष्ट योजना एवं कुशल व्यवस्थापन से कार्यक्रम अत्यंत सुव्यवस्थित, गरिमामय एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

अंत में सभी उपस्थितजनों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रीय प्रतिज्ञा का वाचन किया तथा राष्ट्रगान के गायन के साथ समारोह का गरिमामय समापन हुआ।
“मर्यादा में रहना चाहिए और अपने आप पर कंट्रोल रखना भी सीखें –पन्यास प्रवर यशोजित विजय जी महाराज”

पन्यास प्रवर यशोजित विजय जी महाराज ने आष्टा तीर्थ श्री नेमिनाथ श्वेतांबर जैन मंदिर किला के उपाश्रय में आशीष वचन देते हुए कहां कि व्यक्ति जितना भोग करता उतनी अधिक बीमारी उसे जल्दी आती है। प्रत्येक व्यक्ति को मर्यादा रखना चाहिए। टीवी और कैंसर घातक रोग है। हर व्यक्ति को अपने ऊपर कंट्रोल रखना चाहिए। मैना सुंदरी को बचपन से ही माता ने सिखाया था कि संसार दुखदायी है।

दिल और आत्मा से जिनवाणी को श्रवण करना चाहिए। मुनिश्री ने महासतियों का उल्लेख किया कि वे सभी अनुपमा देवी की तरह थीं। मैना सुंदरी और श्रीपाल का उल्लेख किया।कंट्रोल करना व्यक्ति के हाथ में है। अनादिकाल से भोग के संस्कार लेकर आये हैं। संसार के सुख में कोई दम नहीं है।यह बात कुछ सालों पश्चात व्यक्ति को समझ में आने लगती है। व्यक्ति के मन में आद्र और रूद्र ध्यान चलता है। मोह संसार का खेल है।बच्चों को बचपन से ही धार्मिक संस्कार डालें। आत्मा से ही परमात्मा बनती है।


जगत के सभी जीवों से मैत्रीभाव की भावना रखें। राग-द्वेष के कारण अनंत भवों से संसार में भटक रहे हैं। यशोजित महाराज ने आगे कहा कि व्यक्ति को अपने कर्म के कारण ही सुख और दुख की प्राप्ति होती है। लड़की की जिंदगी डाइवर्स के बाद किस काम की रह जाती है। मैना सुंदरी ने बाईस साल तक पति की सेवा करी, उसने कोई डायवर्स नहीं लिया। शरीर की मां इस भव की चिंता करती है और आत्मा की माँ भव -भव की चिंता करती है। मेरा है वह जाता नहीं, जाता है वह मेरा नहीं। जो भी किसी का पैसा दबाता है या खाता है उसे अगले भव में ब्याज सहित देना ही पड़ेगा। शालिभद्र की तरह अच्छे काम करें।

पूज्य मुनि श्री वीरतेन्द्र महाराज ने आशीष वचन देते हुए कहा कि
व्यक्ति की आदत जाती नहीं है जब तक वो बर्बाद नहीं हो जाता तब तक अपनी आदत नहीं छोड़ता। बाल हट,स्त्री हट बहुत भारी होती है। थकान हो जब भोजन नहीं करना चाहिए, कुछ देर आराम करने के बाद भोजन करना चाहिए। महात्मा को मिले तो संयम नहीं तो तपोविधि।
“श्री जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप (वीर) ने किया वृक्षारोपण
“एक पौधा लगाना, आने वाली पीढ़ियों को जीवन का उपहार देना है”
पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, पौधों की देखभाल का लिया संकल्प”

पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ श्री जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप (वीर) द्वारा रविवार को सांदीपनि विद्यालय परिसर में श्री जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप फेडरेशन, इंदौर के निर्देशन में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागृति फैलाना तथा समाज के प्रत्येक व्यक्ति को पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा पौधारोपण कर किया गया। स्वागत भाषण श्रीमती साधना रांका एवं श्रीमती मोना कोचर ने दिया। उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल प्रकृति की सुंदरता नहीं बढ़ाते, बल्कि जीवन के आधार हैं। यदि प्रत्येक व्यक्ति वर्ष में कम से कम एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करने का संकल्प ले, तो पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में बड़ी भूमिका निभाई जा सकती है। आज पूरी दुनिया जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और घटते हरित क्षेत्र जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है। इन समस्याओं का सबसे प्रभावी समाधान अधिक से अधिक वृक्षारोपण और उनका संरक्षण है। “एक पौधा लगाना केवल पर्यावरण की सेवा नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वस्थ जीवन का उपहार देना है। वृक्ष हमें शुद्ध वायु, जल संरक्षण, छाया और जीवन प्रदान करते हैं। इसलिए पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल करना भी हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।” कार्यक्रम को इंदौर से आये संस्था के अन्य पदाधिकारियों ने भी संबोधित कर कहा की प्रत्येक शुभ अवसर पर पौधा लगाने की परंपरा विकसित की जानी चाहिए।
ग्रुप अध्यक्ष आनंद रांका ने कहा कि श्री जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप (वीर) सामाजिक एवं पर्यावरणीय सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों को निरंतर आगे बढ़ा रहा है। वृक्षारोपण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाला जनआंदोलन होना चाहिए। उन्होंने सभी सदस्यों से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने और अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक पदाधिकारियों के साथ सांदीपनि विद्यालय आष्टा के प्राचार्य

सितवत खान, पवन सुराणा, नगीन जैन बोहरा, रविंद्र रांका राकेश सुराणा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन कुलदीप कोचर ने किया तथा अंत में विनीत सिंगी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष राहुल-रंजीता चतरमुथा, अध्यक्ष आनंद-साधना रांका, पंकज नाकोड़ा, राजकुमार श्रीमाल, पवन रांका, संजय रांका, नितिन सुराणा, हेमंत सुराणा, राकेश सोनी, रिलेश बोथरा, पवन श्रीमाल, आलोक बोहरा, बसंत चतरमुथा, त्रिलोक श्री श्रीमाल,रीना सुराणा, चंदा बोहरा, रश्मि सुराणा, मीना सिंगी, मोनिका सुराणा, चित्रा बोथरा, पल्लवी बोहरा, प्रियंका रांका, सीमा श्रीमाल, भावना सुराणा, प्रमिला श्रीमाल, रेणु गोखरू, सारिका चतरमुथा, मीता रांका, कविता सोनी, पीनल श्रीमाल सहित बड़ी संख्या में दंपति सदस्यों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थितजनों ने नियमित रूप से पौधे लगाने, उनका संरक्षण करने तथा समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का सामूहिक संकल्प लिया।





















