
आष्टा। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में इंदौर से शुरू हुई युवा स्वाभिमान साइकिल यात्रा रात्रि में आष्टा पहुची । 14 जुलाई को दोपहर में आष्टा की सीमा में सरद्दी से प्रवेश कर उक्त यात्रा मेहतवाड़ा,जावर जोड़,डोडी,होते हुए रात्रि में आष्टा पहुची । यह यात्रा का भव्य स्वागत कांग्रेस के कई नेताओं द्वारा बनाये मंचो से किया ।


यात्रा का आगमन बायपास से आष्टा नगर में हुआ । सायकल यात्रा अलीपुर,पार्वती पुल, पुराना बस स्टैंड,अस्पताल चौराहा,परदेशीपुरा, बुधवारा,गल चौराहा,सुभाष चौक से होते हुए गोकुलधाम पहुची जहाँ यात्रा एक सभा मे परिवर्तित हो गई । रास्ते मे जीतू पटवारी ने कार्यकर्ताओं के आग्रह पर गर्मागर्म इमरती खाई,वही सुभाष चौक पर सुभाषचंद्र जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनेह नमन किया ।


यात्रा का कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों नेताओ द्वारा नगर में विभिन्न स्थानों पर मंच बना कर भव्य स्वागत किया गया।
यात्रा में जीतू पटवारी के साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा,जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती,इछावर के पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल,सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता एवं जनप्रतिनिधि शामिल रहे ।


यात्रा का आष्टा क्षेत्र में प्रवेश होते ही मेहतवाड़ा में सभा का आयोजन हुआ । सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पहले तो कहा में कोई राजनीति की बात नही करूंगा,ना कांग्रेस की बात करूंगा ना भाजपा की बात करूंगा ।


दो मुद्दों को लेकर हम सरकार से मांग कर रहे है पहली सभी को केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था हो,दूसरी मांग है की सरकार किसानों की फसल एमएसपी पर खरीदी,इसके लिये कानून बनाये । इसके बाद पटवारी ने भाषण के माध्यम से जम कर राजनीति की,राजनीतिक भाषण दिया,सरकार और मुख्यमंत्री पर निशाना साधा ओर जनता से भरोसा जुटाया की सरकार मुझे परेशान करे तो तुम सब मेरा साथ दोगे की नही ।


सभी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कहा जीतू भाई संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ है ।
यात्रा के दौरान जावर जोड़ पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने चौपाल लगा कर छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद भी किया । यात्रा का रात्रि विश्राम आष्टा में रहा ओर आज प्रातः युवा स्वाभिमान यात्रा ग्राम कोठरी से शुरू हो कर सीहोर भोपाल के लिये रवाना हो गई ।


“पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल के निवास पर पटवारी का किया स्वागत,ग्रहण किया अल्पाहार”


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में आज प्रातः युवा स्वाभिमान यात्रा कोठरी से शुरू होने के पूर्व जीतू पटवारी का कोठरी में इछावर के पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल के निवास पर स्वागत,सम्मान किया पटवारी ने यहा अल्पाहार ग्रहण कर यात्रा के साथ सीहोर के लिये रवाना हुए ।


इस अवसर पर पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा,सचिन यादव,पूर्व विधायक कुणाल चौधरी,
सीहोर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती सहित कई वरिष्ठ नेता,कार्यकर्ता,जनप्रतिनिधि उपस्तिथ रहे ।





















